बिना श्रेणी

Ranbir Kapoor: रणवीर कपूर का पैपराजी पर भड़कने का वीडियो हुआ वायरल

ऑनलाइन बेंडिंग एप केस में रणवीर कपूर का नाम जब से सामने आया तब से वह चर्चा का विषय बन चुके है। रणवीर को ED का समन मिलने के बाद माहौल और गर्म हो गया है। इसी बीच रणवीर का एक वीडियो तेज़ी से वायरल हो रहा है जिसमें इस केस से सम्बंधित सवाल पूछने पर रणवीर पैपराजी पर भड़क जाते है और बहार जाने के लिए बोलते है।

Ranbir Kapoor: बैंडिंग एप केस में रणवीर कपूर का नाम भी आया सामने, पैपराजी के सवालों पर भड़के रणवीर  


ऑनलाइन बेंडिंग एप केस में रणवीर कपूर का नाम जब से सामने आया तब से वह चर्चा का विषय बन चुके है। रणवीर को ED का समन मिलने के बाद माहौल और गर्म हो गया है। इसी बीच रणवीर का एक वीडियो तेज़ी से वायरल हो रहा है जिसमें इस केस से सम्बंधित सवाल पूछने पर रणवीर पैपराजी पर भड़क जाते है और बहार जाने के लिए बोलते है। 

 

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Manav Manglani (@manav.manglani)

बॉलीवुड इंडस्ट्री के मशहूर अभिनेता रणवीर कपूर अपनी फिल्म एनिमल को लेकर सुर्खियों में थे इसी बीच उनका नाम बैंडिंग एप केस में सामने आ गया और वो विवादों में घिर गए है। दरअसल इस मामले को लेकर ईडी की ओर से रणबीर को समन भेजा जा चूका है। इसके लिए एक्टर से पूछताछ के लिए 6 अक्टूबर की तारीख भी रखी गई। लेकिन 5 अक्टूबर को रणवीर ने इ-मेल के जरिए अधिक समय माँगा है। आपको बता दें इस मामले में रणवीर के साथ साथ श्रद्धा कपूर, हुमा कुरैशी जैसे कई फिल्म सितारों के नाम सामने आए है।  

Read More: Ranbir Kapoor Summoned by ED: ED ने रणबीर कपूर को भेजा समन, 6 अक्टूबर को होगा पूछताछ

रणवीर हुए पैपराजी पर गुस्सा 

फिल्मों में कमाल की एक्टिंग के अलावा अपने बेबाक अंदाज के लिए रणबीर कपूर काफी जाने जाते हैं। पैपराजी को लेकर अक्सर रणबीर का नाम लाइमलाइट में बना रहता है। इस बीच मानव मंगलानी ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल पर रणबीर कपूर का एक लेटेस्ट वीडियो शेयर किया है, इस वीडियो में रणबीर अपनी कार से उतरते हुए दिखाई दे रहे हैं। 

मौके पर मौजूद पैपराजी एक्टर की तस्वीरें और वीडियो लेने की कोशिश करते नजर आ रहे हैं। जिसे देखकर एक्टर नाराज हो जाते हैं और बोलते हैं- ”अंदर मत आ, बाहर जाओ।” दरअसल रणबीर का ये वीडियो मुंबई का बताया जा रहा, जब अभिनेता किसी क्लीनिक में विजिट करने के लिए पहुंचे हैं। बताया जा रहा है केस के सवालों से बचने के लिए रणवीर ने ऐसा किया। 

अगर आपके पास भी हैं कुछ नई स्टोरीज या विचार, तो आप हमें इस ई-मेल पर भेज सकते हैं info@oneworldnews.com

Back to top button