Cannes 2025: रेड कारपेट पर छाया देसी तड़का, Cannes 2025 में आलिया भट्ट और नितांशी गोयल का जलवा
Cannes 2025: कान्स फिल्म फेस्टिवल 2025 में भारतीय सितारों की उपस्थिति ने एक बार फिर से वैश्विक मंच पर भारत की सांस्कृतिक और फैशन शक्ति को प्रदर्शित किया।
Cannes 2025: Nitanshi Goyal का कान्स डेब्यू, आलिया भट्ट का ग्लैमरस अंदाज़
Cannes 2025, कान्स फिल्म फेस्टिवल 2025 में भारतीय सितारों की उपस्थिति ने एक बार फिर से वैश्विक मंच पर भारत की सांस्कृतिक और फैशन शक्ति को प्रदर्शित किया। इस वर्ष, अभिनेत्री आलिया भट्ट ने और नितांशी गोयल अपने कान्स डेब्यू के साथ सुर्खियाँ बटोरीं।
आलिया से लेकर नितांशी तक ने लूटी महफिल
आलिया भट्ट ने 78वें कान्स फिल्म फेस्टिवल में लोरियल पेरिस की ग्लोबल एंबेसडर के रूप में रेड कारपेट पर अपना कदम रखा। उन्होंने अपनी उपस्थिति के लिए विशेष रूप से तैयार किए गए मेकअप लुक्स और आउटफिट्स के साथ दर्शकों का ध्यान आकर्षित किया, और वही दूसरी और लापता लेडीज से हुई मशहूर एक्ट्रेस नितांशी ने भी अपना पहला कदम Cannes 2025 पर रख दिया है।
Read More : Zareen khan birthday: ग्लैमर क्वीन ज़रीन खान को जन्मदिन की शुभकामनाएं
ऐश्वर्या राय बच्चन की वापसी
कान्स के रेड कारपेट पर ऐश्वर्या राय बच्चन की उपस्थिति एक परंपरा बन चुकी है। इस वर्ष भी, उन्होंने अपनी ग्लैमर के साथ दर्शकों को मंत्रमुग्ध किया। उनकी उपस्थिति ने भारतीय सिनेमा की वैश्विक पहचान को और मजबूत किया। इसके अलावा, प्लस-साइज़ मॉडल और कंटेंट क्रिएटर भी लोरियल की टीम के साथ कान्स में अपनी शुरुआत की।
We’re now on WhatsApp. Click to join.
अगर आपके पास भी हैं कुछ नई स्टोरीज या विचार, तो आप हमें इस ई-मेल पर भेज सकते हैं info@oneworldnews.com