#fridayweekend : शॉपिंग के लिए दिल्ली की ये 5 मार्किट है सबसे बेस्ट

पुराने फैशन से लेकर नए फैशन तक मिलती है सभी ड्रेसस आपको यहाँ
अगर आप शॉपिंग के शौकिन है, तो आपको एक बार दिल्ली जरूर जाना चाहिए। दिल वालो कि दिल्ली के मार्किट में घूमने के साथ- साथ खरीदने के लिए भी बहुत कुछ है। दिल्ली कि इन मार्किट में आपको नए फैशन से लेकर पुराने फैशन तक सब कुछ मिलता है। अगर आप भी फैशन के दिवानी है तो दिल्ली कि इन 5 बड़ी मार्किट में जरूर शॉपिंग करे। तो चलिऐ अब आपको बताते है दिल्ली की उन पॉच फैमस मार्किट के बार में जहाँ आपको आपकी हर पसंद की चीजें मिल सकती है।
यहाँ हर चीज़ के लिए अलग-अलग मार्किट बनी हुई है। अगर हम दिल्ली को देश कि राजधानी की जगह खरीदारी की राजधानी बोले तो कुछ गलत नही होगा।
1. चांदनी चौक:
पूरानी दिल्ली के भीड़-भाड़ वाली गलियों में बनी ये मार्किट सबसे अच्छा परांपारीक पोशाक के लिऐ फैमस है। ये एक ऐसा मार्किट है जो 17वी शताब्दी से चल रही है आज भी यह अपने ग्राहकों को अनोखे डिज़ाइनों के कपड़े से सब को आकर्षित कर रहा है। चॉदनी चौक दिल्ली के सबसे प्राचीन क्षेत्र में आता है। मगर, इस मार्किट में शॉपिंग करना किसी चनौती से कम नही है, क्योकि यहा पर छोटी-छोटी गलीयों में बड़ी-बड़ी दुकाने है। इस मार्किट में लगभग आप सब कुछ पा सकते है। अगर आप चाँदी की चीज़ें खरीदना चाहते है तो भी ये मार्किट आपके लिऐ परफेक्ट है।
2. लाजपत नगर:
इस मार्किट को सेंट्रल मार्केट भी कहा जाता है। लाजपत नगर में प्रसिद्ध डिजाइनर बुटीक हैं। इसके अलावा, लाजपत नगर में जंक ज्वेलरी बहुत आसानी से मिल जाती है।इसके अलावा दरियागंज, दिल्ली हाट और रानीबाग जैसे कुछ अन्य बाज़ार हैं जहाँ आपको लाजपत नगर मार्किट जैसी ही चीज़े मिलती है।
3. दिल्ली हाट:
दिल्ली हाट एक बड़ा मार्किट है जो एक गाँव के बाजार से काफी मिलता-जुलता है। यह भारतीय हस्तशिल्प और कलाकृतियों को खरीदने के लिए सबसे अच्छी जगह है। दिल्ली हाट सुबह 11 बजे खुलता है और रोज शाम को 8 बजे बंद होता है लेकिन रविवार को यह शाम 10 बजे तक बंद हो जाता है।
Read more: #FridayMood: होगी ‘Party All Night’ बस लिस्ट में शामिल करे यह 6 पंजाबी सॉन्ग
4. जनपत:
जनपथ बाजार चित्रों, चमड़े की वस्तु, कपड़े, जूते जैसी चिजें मिलती है। इस जगह कि खास बात है कि इस डेस्टीनेशन पर शॉपिंग करने के लिऐ आपको सौदेबाजी अच्छे से करने आनी चाहिए। क्योंकि यहां बहुत मोलभाव होता है। इस बाज़ार को तिब्बती बाजार भी कहा जता है।
5. सरोजनी नगर मार्किट:
लड़कियों कि सबसे फैवरेट मार्किट में से एक मार्किट सरोजनी नगर है जो नई दिल्ली में स्थित है। सरोजिनी मार्केट एक संपन्न बाजार भी है, जो सस्ती चीजों के लिए लोगों के बीच काफी मशहूर है। सोमवार को छोड़कर सरोजनी नगर बाजार सभी दिनों में खुला रहता है। यहां खरीदने के लिए शीर्ष चीजें डिजाइनर कपड़े, फैशन का सामान, मिठाई और अन्य चीज़े है।
तो अगर आप भी इस वीकेंड सोच रही है कुछ इंट्रेस्टिंग करने को तो इन पॉच अच्छी मार्किट में शॉपिंग के लिए जरूर जाए।
अगर आपके पास भी हैं कुछ नई स्टोरीज या विचार, तो आप हमें इस ई-मेल पर भेज सकते हैं info@oneworldnews.com