पर्यटन

Trekking In Monsoon: अपनी यात्रा को यादगार बनाना चाहते हैं तो मॉनसून में ट्रेकिंग के लिए बेस्ट हैं ये जगहें, जन्नत जैसा दिखेगा नजारा

Trekking In Monsoon: भारत में कुछ ऐसी जगहें भी हैं जिनकी खूबसूरती मानसून में दोगुनी हो जाती है। इन जगहों पर आप मानसून में ट्रेकिंग के लिए जा सकते हैं।

Trekking In Monsoon: ट्रेकिंग लवर्स हैं तो जुलाई से सितंबर के बीच इन जगहों को जरूर करें एक्सप्लोर, यादगार हो जाएगी यात्रा

मानसून के आते ही लोगों को तपती धूप से राहत मिल जाती है। ऐसे में हर कोई कहीं न कहीं घूमने का प्लान जरूर करता है। वहीं एडवेंचर का शौक रखने वाले लोग इस मौसम में ट्रेकिंग पर जाना बहुत ज्यादा पसंद करते हैं। लेकिन ट्रेकिंग के लिहाज से देखा जाए तो ये मौसम बेहद रिस्की माना जाता है। Trekking In Monsoon इस मौसम में हिल स्टेशन घूमने का प्लान अपने आप में खतरे से खाली नहीं है। लगातार बारिश होने की वजह से यहां रास्ते टूट जाते हैं। पहाड़ों में भी दरार आने की संभावना बनी रहती है।

वहीं कई जगहों पर तो बाढ़ की भी स्थिति बन जाती है। लेकिन इसके साथ साथ भारत में कुछ ऐसी जगहें भी हैं जहां घूमने का मजा बरसात में ही आता है। इन सभी जगहों पर आप ट्रेकिंग कर सकते हैं। क्योंकि ये जगहें ट्रेकिंग के लिहाज से काफी बेहतर हैं। ट्रेकिंग के दौरान आप यहां के सुंदर नजारे, हरे भरे पहाड़ देख सकते हैं। Trekking In Monsoon आज हम आपको इस लेख के जरिए बताएंगे कि मानसून में आप किन जगहों पर ट्रेकिंग का लुत्फ उठा सकते हैं। तो आइए जानते हैं विस्तार से-

बरसात में ट्रेकिंग के लिए बेस्ट हैं ये जगहें Trekking In Monsoon

Read More:- Tourist Place Of Rajasthan During Monsoon: मॉनसून में है घूमने का प्लान तो राजस्थान की इन जगहों को करें एक्सप्लोर, खुशी से झूम उठेगा दिल

ट्रेकिंग के लिए उत्तराखंड का फूलों की घाटी बेस्ट Trekking In Monsoon

फूलों की घाटी एक्सप्लोर करने के लिए जुलाई से सितंबर का महीना सबसे बेस्ट माना जाता है। इस दौरान यहां आकर आप एक साथ फूलों की कई सारी वैराइटी देख सकते हैं। उत्तराखंड के चमोली जिले में स्थित फूलों की घाटी यूनेस्को की वर्ल्ड हेरिटेज लिस्ट में भी शामिल है। यहां 500 से भी ज्यादा प्रजाति के फूल खिलते हैं। इस साल 1 जून से फूलों की घाटी पर्यटकों के लिए खुल चुकी है, जो 30 अक्टूबर तक खुली रहेगी। बिना देर किए बना लें प्लान।

पुणे के सिंहगढ़ ट्रेक में आएगा खूब मजा Trekking In Monsoon

पुणे, मुंबई घूमने के लिए मानसून बेस्ट सीजन होता है। वैसे तो इन जगहों का मौसम ज्यादातर महीने सुहावना ही होता है, लेकिन मानसून के वक्त ये और ज्यादा रोमांटिक हो जाता है। अगर आप ट्रेकिंग के शौकीन हैं, तो आपको पुणे के सिंहगढ़ दुर्ग ट्रेकिंग को बिल्कुल भी मिस नहीं करना चाहिए। किले तक पहुंचने का रास्ता इतना मनोरम है कि आपको इसमें खो जाने का दिल करेगा। सिंहगढ़ ट्रेकिंग लगभग 3 किमी लंबी है। जिसे पूरा करने में लगभग 1 घंटे का समय लगता है।

We’re now on WhatsApp. Click to join

हिमाचल प्रदेश का हंपता पास भी बेस्ट ऑप्शन Trekking In Monsoon

हिमाचल प्रदेश के हंपता पास को भी कवर करने के लिए मानसून का प्लान बनाना चाहिए। समुद्र तल से 14,100 फीट की ऊंचाई पर स्थित ये जगह बारिश के मौसम में एकदम हरी-भरी नजर आती है। यहां की ट्रेकिंग करते हुए पहाड़ों, नदियों और झरनों का दीदार कर सकते हैं। हालांकि यहां की ट्रेकिंग आसान नहीं है। कुल्लू से शुरू होने वाले इस ट्रेकिंग को पूरा करने में 5 से 6 दिन का समय लग सकता है।

कर्नाटक के मुल्लयनगिरी को जरूर करें एक्सप्लोर Trekking In Monsoon

कर्नाटक का मुल्लयनगिरी ट्रेक भी ट्रेकिंग के शौकीनों के लिए शानदार जगह है। बारिश के मौसम में भी यह सेफ है। मुल्लयनगिरी कर्नाटक की सबसे ऊंची चोटी है। मानसून के दौरान यहां पर्यटकों की संख्या दोगुनी हो जाती है। मुल्लयनगिरी ट्रेकिंग लगभग 10 किमी लंबी है। ट्रेकिंग के दौरान आप कैंपिंग और रॉक क्लाइंबिंग के भी मजे ले सकते हैं।

अगर आपके पास भी हैं कुछ नई स्टोरीज या विचार, तो आप हमें इस ई-मेल पर भेज सकते हैं info@oneworldnews.com

vrinda

मैं वृंदा श्रीवास्तव One World News में हिंदी कंटेंट राइटर के पद पर कार्य कर रही हूं। इससे पहले दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण और नवभारत टाइम्स न्यूज पेपर में काम कर चुकी हूं। मुझसे vrindaoneworldnews@gmail.com पर संपर्क किया जा सकता है।
Back to top button