पर्यटन

Photo Gallery: ये हैं मानसून के Top Tourist Destinations, फैमिली और दोस्तों के साथ घूमने की करें प्लानिंग, कसम से आ जाएगा मजा

Photo Gallery: अगर आप भी बारिश का पूरा मजा उठाना चाहते हैं तो ऐसे मौसम में भारत की इन जगहों की यात्रा जरूर करें। ध्यान रखें कि बारिश के मौसम में ऐसे हिल स्टेशन पर जाने से बचें, जो दुर्गम रास्तों से होते हुए जाता हो।

Photo Gallery: ये हैं मॉनसून में घूमने वाली सबसे खूबसूरत जगहें, आप भी बनाएं घूमने का प्लान

मानसून प्रकृति की सुंदरता को देखने के लिए सबसे अच्छा मौसम होता है। इस कारण इसका लुत्फ उठाने के लिए लोग बाहरी जगहों पर घूमने के लिए निकल जाते हैं। भारत में ऐसी कई जगहें हैं, जहां मानसून में अच्छी बारिश होती है, जिसकी वजह से प्रकृति एकदम हरी-भरी हो जाती है और आपका मन भी तरो ताजा हो जाता है। अगर आप भी बारिश का पूरा मजा उठाना चाहते हैं तो ऐसे मौसम में भारत की इन जगहों की यात्रा जरूर करें। ध्यान रखें कि बारिश के मौसम में ऐसे हिल स्टेशन पर जाने से बचें, जो दुर्गम रास्तों से होते हुए जाता हो। अधिक ऊंचाई वाले पहाड़ी क्षेत्रों पर भी न जाएं। यहां आपको मानसून में घूमने के लिए कुछ खूबसूरत जगहों के विकल्प दिए जा रहे हैं, जहां की खूबसूरती बारिश में दोगुनी हो जाती है।

ये हैं मॉनसून में घूमने वाली खूबसूरत जगहें Top Tourist Destination For Monsoon

कौसानी

कौसानी

उत्तराखंड में कौसानी नाम का एक छोटा सा गांव है, जो अपनी प्राकृतिक सुंदरता के लिए जाना जाता है। मानसून में यहां बादल घरों के ऊपर तक आ जाते हैं। नजारा एकदम स्वर्ग के समान नजर आने लगता है। मानसून में कौसानी की यात्रा कर सकते हैं। यहां ट्रेकिंग कर सकते हैं, साथ ही गांधी आश्रम, रुद्रधारी फाल्स और गुफाएं, चाय के बागान, नाशपाती के फार्म और बैजनाथ मंदिर आदि घूम सकते हैं। कौसानी में मध्यम मात्रा में वर्षा होती है, जो घूमने वालों के लिए बेस्ट है।

उदयपुर Top Tourist Destination For Monsoon

उदयपुर

राजस्थान का उदयपुर शहर अपने पर्यटन स्थलों के लिए मशहूर है। उदयपुर में मानसून के महीने में आना बेहद मजेदार अनुभव करा सकता है। अरावली पहाड़ी पर बसे इस शहर को झीलों का शहर भी कहते हैं। यहां आप नौका विहार भी कर सकते हैं। इसके साथ ही सिटी पैलेस, पिछोला झील, मानसून पैलेस, फतेह सागर झील, गुलाब बाग और मोती मगरी घूम सकते हैं।

Read More:- Hill Station And Island In Assam: असम में इन जगहों की करें सैर, आईलैंड और हिल स्टेशन दोनों का आएगा मजा

धर्मशाला Top Tourist Destination For Monsoon

धर्मशाला

हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले में स्थित धर्मशाला बहुत खूबसूरत पर्यटन स्थलों में से एक है। मानसून के मौसम में धर्मशाला की प्राकृतिक सुंदरता और हरियाली दोगुना बढ़ जाती है। धर्मशाला में तिब्बती संग्रहालय, कालचक्र मंदिर, कांगड़ा घाटी, युद्ध स्मारक, एचपीसीए स्टेडियम घूम सकते हैं।

फूलों की घाटी Top Tourist Destination For Monsoon

फूलों की घाटी

उत्तराखंड में वर्ल्ड हेरिटेज साइट का दर्जा प्राप्त फूलों की घाटी मानसून में घूमने की सबसे अच्छी जगहों में से एक है। बारिश का पानी जब इस जगह पर गिरता है तो रंग बिरंगे फूल खिल उठते हैं। फूलों की घाटी हिमालय की सबसे ऊंची घाटी में से एक है। मानसून में फ्लावर वैली की यात्रा के लिए जाएं तो यहां एशियाई काले भालू, हिम तेंदुए और कई लुप्तप्राय जानवर भी देखने को मिल सकते हैं।

शिलांग Top Tourist Destination For Monsoon

शिलांग

जब मानसून में घूमने के लिए सबसे अच्छी जगहों की बात आती है, तो यकीनन शिलांग आपकी लिस्ट में सबसे पहले होना चाहिए। शिलांग को ’पूर्व का स्कॉटलैंड’ भी कहा जाता है। मानसून के मौसम में जब पूरा पहाड़ी शहर बारिश में भीग जाता है तो यहां की सुंदरता बस देखते ही बनती है। धुंध भरे बादल, और खूबसूरत नज़ारों वाले झरनों के साथ यकीनन आप यहां की खूबसूरती को अपनी आंखों में बसाकर ले जाना पसंद करेंगे।

गोवा Top Tourist Destination For Monsoon

गोवा

गोवा एक ऐसा राज्य है, जहां पर आप पूरे साल घूमना पसंद करेंगे। लेकिन अगर आप गोवा में एक नया अनुभव करना चाहते हैं तो ऐसे में आपको मानसून में गोवा जाना चाहिए। बारिश के मौसम में सभी नेचर लवर ट्रेकिंग, हेरिटेज टूर, शॉपिंग, बर्डवॉचिंग आदि के लिए जा सकते हैं। वहीं, आप मुंबई से गोवा के लिए रोड-ट्रिपिंग का भी आनंद ले सकते हैं।

कूर्ग Top Tourist Destination For Monsoon

coorg

कूर्ग एक ऐसी जगह है, जो घने जंगल विभिन्न प्रकार की वनस्पतियों और जीवों से घिरा है और मानसून के दौरान यह स्थान और भी अधिक रोमांटिक बन जाता है। मनमोहक झरने, झीलें, विशाल कॉफी के बागान और स्वादिष्ट व्यंजन आपके टेस्ट बड के लिए किसी ट्रीट से कम नहीं हैं। कर्नाटक का यह स्थान मानसून में घूमने के लिए सबसे अच्छी जगहों में से एक मानते हैं। ट्रेकिंग, बर्ड वाचिंग, घुड़सवारी, कॉफी प्लांटेशन टूर कुछ ऐसे विकल्प हैं जिनका आप कुर्ग में आनंद उठा सकते हैं।

We’re now on WhatsApp. Click to join

लोनावाला Top Tourist Destination For Monsoon

लोनावाला

अगर आप मुंबई में रहते हैं और बारिश के मौसम में भारत में घूमने के लिए सबसे अच्छी जगहों के बारे में सोच रहे हैं, तो आपको लोनावाला जरूर जाना चाहिए। मानसून की शुरुआत के साथ, सह्याद्री पर्वत श्रृंखलाएं और लुभावने झरने व सुखद जलवायु इस स्थान को और भी अधिक आकर्षक बनाते हैं। प्रकृति प्रेमियों के लिए लोनावाला मानसून में घूमने की यकीनन एक अच्छी जगह है।

चेरापूंजी Top Tourist Destination For Monsoon

चेरापुंजी

अगर आप बारिश से प्यार करते हैं, तो आपको मॉनसून के दौरान चेरापूंजी जरूर जाना चाहिए। यहां की रोमांचक मॉनसून ट्रेकिंग यात्रा भी काफी फेमस है। आप यहां अनोखे नारंगी फूल से शहद पा सकते हैं और मेघालय चाय को पीना ना भूले क्योंकि ये असम या दार्जिलिंग चाय से काफी अलग है।

मुन्नार Top Tourist Destination For Monsoon

पत्तियों पर गिरने वाली पानी की बूंदो के साथ चाय और मसाला बागानों का नजारा कितना प्यारा होगा आप सोच भी नहीं सकते। अगस्त में मुन्नार जाने का बेस्ट टाइम है। ऊंचे पहाड़ धुंध की चादर से घिरे रहते हैं और बारिश हर चीज को नया सा कर देती है। अगर आपको पहाड़ो के बीच में कुछ शांत समय की तलाश है तो दक्षिण में मुन्नार एक आपके के लिए बेस्ट है।

ओरछा Top Tourist Destination For Monsoon

ओरछा

मॉनसून में भारत में घूमने के लिए सबसे अच्छी जगहों में से एक ओरछा को माना जाता है। यह शहर, 1501 में राजा रुद्र प्रताप द्वारा बसाया गया था। पहाड़ियों से घिरा ये शहर बेतवा नदी पर स्थित है और कस्टर्ड सेब की मीठी खूशबू से घिरा रहता है।

दार्जिलिंग Top Tourist Destination For Monsoon

दार्जिलिंग

दार्जिलिंग एक बेहद खूबसूरत पर्यटक स्थल है। यहां आपके लिए कंचनजंगा पहाड़ की खूबसूरती से लेकर लॉयड बोटैनिकल गार्डन तक ऐसा बहुत कुछ है, जो आपको अलग अनुभव दे सकता है। मानसून के दौरान यहां की बारिश और मनमोहक दृश्यों का आनंद लेते हुए प्रसिद्ध दार्जिलिंग चाय का आनंद जरूर लें, वरना आपकी यात्रा अधूरी रहेगी।

अलेप्पी Top Tourist Destination For Monsoon

अलेप्पी

केरल का सबसे खूबसूरत शहर अलेप्पी अपने समुद्र तटों, मंदिरों और पारंपरिक बोट रेस के लिए जाना जाता है। यही नहीं, यहां बहुत प्रसिद्ध आयुर्वेदिक स्पा और वेलनेस केंद्र भी हैं। हालांकि, यह जगह खासतौर से अपनी कई नदियों के लिए प्रसिद्ध है, जो कई नहरों, बैकवाटर और लैगून का घर मानी जाती हैं। आप यहां पर मानसून के मौसम में बैकवाटर की सवारी करते हुए खूबसूरत दृश्यों और बारिश का आनंद ले सकते हैं।

गोकर्ण Top Tourist Destination For Monsoon

गोकर्ण

कर्नाटक के गोकर्ण की प्राकृतिक सुंदरता मानसून के मौसम में खिल उठती है। इस मौसम में गोकर्ण घूमने आने वालों में हजारों देशी और विदेशी सैलानी होते हैं। गोकर्ण जाने के लिए मानसून का मौसम बेस्ट होता है। यहां कई मंदिर भी हैं जहां आप दर्शन करने जा सकते हैं।

लद्दाख Top Tourist Destination For Monsoon

अपने अंदर अद्भुत खूबसूरती समेटे बैठा लद्दाख भी टूरिस्ट के बीच काफी फेमस है। पहाड़, तेज सर्द हवाएं और प्राकृतिक सौंदर्य के बीच आपको यही लगेगा कि धरती पर शायद इससे बेहतर दूसरी कोई जगह नहीं है। अगर आपको बारिश की बूंदों में तरबतर होने का शौक है तो एक बार मॉनसून में लद्दाख की सैर जरूर करें।

पॉन्डिचेरी Top Tourist Destination For Monsoon

पॉन्डिचेरी

पॉन्डिचेरी में मानसून बिताना फ्रेंच रिवेरा घूमने जैसा है। मानसून के महीनों के दौरान इस तटीय शहर में लगातार बारिश होती है। यहां के खूबसूरत समुद्री बीच पर कुछ समय बिताकर आपको बहुत सुकून मिलेगा। ये जगह भारत की सबसे पॉपुलर डेस्टिनेशन में से एक है।

माजुली Top Tourist Destination For Monsoon

माजुली

असम के जोरहाट जिले में दुनिया का सबसे बड़ा नदी द्वीप है। माजुली सदियों से सांस्कृतिक केंद्र रहा है। अगर आप ऐसी जगहों को देखने के शौकीन हैं तो मानसून में इसकी खूबसूरती को देखने जा सकते हैं।

अगर आपके पास भी हैं कुछ नई स्टोरीज या विचार, तो आप हमें इस ई-मेल पर भेज सकते हैं info@oneworldnews.com

vrinda

मैं वृंदा श्रीवास्तव One World News में हिंदी कंटेंट राइटर के पद पर कार्य कर रही हूं। इससे पहले दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण और नवभारत टाइम्स न्यूज पेपर में काम कर चुकी हूं। मुझसे vrindaoneworldnews@gmail.com पर संपर्क किया जा सकता है।
Back to top button