प्रकृति प्रेमियों के लिए Mount Abu के पास की 5 बेस्ट हाइकिंग पगडंडियां;जहां आप प्रकृति के बीच कर सकते हैं रोमांचक ट्रेकिंग
अगर कभी Mount Abu घूमने का प्लान बना रहे जहां पर आप एडवेंचर के साथ-साथ प्रकृति के बीच मे सुकून को भी पा सके, तो आप इन 5 खूबसूरत पगडंडियों को जरूर एक्सप्लोर करो। यहां की वादियां, हरियाली और पहाड़ी रास्ते न सिर्फ रोमांच से भरपूर है बल्कि मन को शांति देने वाले भी है।
Mount Abu के आस पास की बेस्ट हाइकिंग पगडंडियां
Mount Abu: माउंट आबू पहाड़ों मे स्थित एक लोकप्रिय हिल स्टेशन है। यह अपने प्राकृतिक,सुंदर और शांत वातावरण के लिए जाना जाता है। यहां के पहाड़,झीलें और घने जंगल पर्यटकों को अपने तरफ आकर्षित करने का काम करते है। Mount Abu मे कोई पैदल रास्ते भी जो आप को प्रकृति के करीब ले जाने का काम करती है। इन पैदल रास्तों पर चलना एक अनोखा अनुभव हो सकता है। जहां आप सुंदर नजरों का आनंद ले सकते है इसके साथ ही हाइकिंग भी कर सकते है।
अचलगढ़ किले की पगडंडी
अचलगढ़ किला पहाड़ की चोटी पर स्थित एक ऐतिहासिक स्थल है, जहाँ तक पहुँचने के लिए लगभग 1.6 मील की मध्यम कठिनता वाली पैदल यात्रा करनी होती है यह जंगल, पत्थरीले रास्तों और तीव्र चढ़ाई से होकर गुजरती है, जो की प्रकृति प्रेमियों के लिए सुंदर नजरों केसाथ एक शानदार रोमांचक ट्रेकिंग भी हो सकता है।
अचलगढ़ किले की यह पगडंडी उन Mount Abu के आसपास की ट्रेल्स में से एक है, जो इतिहास, सांस्कृतिक महत्व और प्राकृतिक मनोरम दृश्यों का संयोजन प्रस्तुत करती है। यह ट्रेक मध्यम स्तर का है,नए ट्रेकर्स के लिए भी उपयुक्त,और वहाँ पहुँचने पर आपको मिलेगा:
- पहाड़ी दृश्यों से भरा मनोरम हिलस्टेशन दृश्य
- गढ़ की प्राचीन स्थापत्य कला और धार्मिक सांस्कृतिक स्थल
- चंचल माहौल और ताज़गी भरा आधा-दिन का आऊटडोरRead More: Monsoon Trip In India: मानसून ट्रिप कर रहे हैं प्लान? जानें भारत में जादुई यात्रा के 5 खास टिप्स
नक्की झील पगडंडी
नक्की झील की मनमोहक शांतता, अरावली की पहाड़ियों की सुंदरता के साथ-साथ सूर्यास्त की विस्मयकारी झलक मिलेगी। चाहे आप एडवेंचर प्रेमी हों या फोटोग्राफी उत्साही, ये पगडंडियां Mount Abu के अनुभव को चार-चांद लगा देती हैं।
गुरु शिखर पगडंडी
गुरु शिखर Mount Abu का सबसे ऊंचा स्थान है, जिसकी ऊंचाई समुद्र तल से लगभग 1,722 मीटर है। यहां तक पहुंचने के लिए एक पगडंडी जैसी चढ़ाई करनी होती है जो मुख्य सड़क से शुरू होकर मंदिर तक जाती है। चढ़ाई के दौरान अरावली पहाड़ियों और आसपास की घाटियों के सुंदर दृश्य दिखाई देते हैं। शिखर पर दत्तात्रेय मंदिर स्थित है, जो गुरु दत्तात्रेय को समर्पित है। यहां से घाटियों, जंगलों और नक्की झील तक के दृश्य दिखाई देते हैं। यहां पर एक टेलीस्कोपिक व्यू पॉइंट भी मौजूद है जहां से दूर-दराज के स्थानों को देखा जा सकता है।गुरु शिखर ट्रेक न केवल एक धार्मिक अनुभव देता है, बल्कि प्रकृति और रोमांच का अद्भुत संगम भी प्रदान करता है।
दिलवाड़ा मंदिर
Mount Abu से लगभग 2–2.5 किलोमीटर दूर स्थित है। मंदिर के चारों ओर का रास्ता लगभग 100–200 मीटर लंबा है, जिसे आसानी से 10–15 मिनट में पैदल तय किया जा सकता है। रास्ते से पहाड़ियों, हरियाली और मंदिर की खूबसूरत बाहरी वास्तुकला के दृश्य मिलते हैं। मंदिर में प्रवेश के लिए शालीन पोशाक अनिवार्य है, छोटे कपड़ों की अनुमति नहीं होती। मंदिर परिसर में संगमरमर की शानदार नक्काशी और नृत्य मुद्रा में बने 48 स्तंभ विशेष आकर्षण हैं। परिसर सुबह 6 बजे से दोपहर 12 बजे तक जैन साधुओं के लिए और दोपहर 12 से शाम 6 बजे तक सभी पर्यटकों के लिए खुला रहता है। मानसून या सर्दियों के मौसम में यात्रा करना अधिक सुखद होता है, गर्मियों में दोपहर के समय धूप तीव्र हो सकती है। यह पगडंडी मुख्य रूप से आध्यात्मिक, ऐतिहासिक और दृश्यात्मक आनंद के लिए उपयुक्त है, न कि रोमांच के लिए।
टोड रॉक व्यू प्वाइंट
Mount Abu के निकट, नक्की झील के पास स्थित है ऊपर चढ़ने पर मिलता है नक्की झील, अरावली पहाड़ियाँ व माउंट आबू शहर का मनोरम दृश्य। शीर्ष तक पहुँचने में लगभग इतनी ही समय लगता है,ऊपर रैपेलिंग की गतिविधि उपलब्ध है, एडवेंचर प्रेमियों के लिए उत्तम विकल्प। यह ट्रेल फैमिली‑फ्रेंडली, फोटोग्राफी‑अनुकूल और लघु एडवेंचर‑स्पॉट के रूप में बेहद लोकप्रिय है।
We’re now on WhatsApp. Click to join.
अगर आपके पास भी हैं कुछ नई स्टोरीज या विचार, तो आप हमें इस ई-मेल पर भेज सकते हैं info@oneworldnews.com







