पर्यटन

 गोवा से लेकर पुडुचेरी तक, इन शहरों में धूमधाम से मनाया जा रहा है क्रिसमस का फेस्टिवल: Tourist Places for Christmas

आप अपने दोस्तों, परिवार के सदस्यों के साथ छुट्टियों की योजना बना रहे हैं, तो भारत में कई शहर हैं जहां आप बड़े आराम से जा सकते हैं। आइए जानते हैं उन शहरों के बारे में जहां क्रिसमस धूमधाम से मनाया जाता है।

क्रिसमस के समय भारत की इन जगहों को कर सकते हैं एक्सप्लोर, मजा ना आए तो बताना: Tourist Places for Christmas

पूरी दुनिया क्रिसमस के त्योहार को धूमधाम से मनाने के लिए उत्सुक है। विभिन्न क्षेत्रों में क्रिसमस की धूमधाम साज़ी जा रही है। अगर आप अपने दोस्तों, परिवार के सदस्यों के साथ छुट्टियों की योजना बना रहे हैं, तो भारत में कई शहर हैं जहां आप बड़े आराम से जा सकते हैं। आइए जानते हैं उन शहरों के बारे में जहां क्रिसमस धूमधाम से मनाया जाता है।

We’re now on WhatsApp. Click to join

गोवा:

क्रिसमस सेलिब्रेशन का नाम सबसे पहले भारतीयों के दिल में गोवा के साथ जुड़ता है। यहां की तैयारियाँ किसी को भी मोह सकती हैं। गोवा विश्वविख्यात यात्रा स्थल होने के साथ-साथ, इस छोटे से राज्य में क्रिसमस के त्योहार का आयोजन बहुत धूमधाम से किया जाता है। यहां की खूबसूरत चर्चों और घरों को सजाया जाता है, और रात को कैरोल गाए जाते हैं।

पुडुचेरी:

पुडुचेरी, जिसे कई बार लिटिल फ्रांस के नाम से भी जाना जाता है, गॉथिक चर्च और भव्य कैथेड्रल की सुंदरता के साथ क्रिसमस मनाने के लिए एक लोकप्रिय स्थान है। यहां का पारंपरिक तरीके से क्रिसमस मनाना और समुद्र तट की खूबसूरती पर्यटकों को आकर्षित करती है।

शिलांग:

मेघालय का उत्तर-पूर्वी शहर, शिलांग, भी क्रिसमस का जोरदार सेलिब्रेशन करता है। यहां की ईसाई समुदाय बड़े उत्साह से इस त्योहार का स्वागत करती है और गलियों, चर्चों और घरों को सजाती है।

read more : Places To Visit In December: इस ठण्ड को यादगार बनाए, चलो यहाँ घूम कर आएं

केरल:

भारत की शानदार जगहों में से एक केरल भी क्रिसमस को बड़ी धूमधाम से मनाता है। यहां पर भी ईसाई समुदाय की अधिकता होने से त्योहार को उत्साहपूर्वक मनाया जाता है। इसके अलावा, यहां केरल में आप दोस्तों और परिवार के साथ अन्य दिनों में भी घूमने का आनंद ले सकते हैं।

 

अगर आपके पास भी हैं कुछ नई स्टोरीज या विचार, तो आप हमें इस ई-मेल पर भेज सकते हैं info@oneworldnews.com 

 

Back to top button