पर्यटन

Kashmir Tourist Place: फुर्सत में करें कश्मीर के इस जगह की सैर, छुट्टियां कराएंगी असली जन्नत का एहसास, दूध की घाटी के नाम से फेमस है ये जगह

Kashmir Tourist Place: कश्मीर एक आकर्षक पर्वतीय प्रदेश है जिसमें कई सुंदर और रोमांचक जगहें हैं जो घूमने या यात्रा करने के लिए आकर्षक हैं। कश्मीर तो हर कोई जानता है लेकिन आज हम आपको अपने इस लेख में कश्मीर के ऐसे जगहें के बारे में बताएंगे जिसके बारे में बहुत ही कम लोग जानते होंगे। वो जगह है दूधपथरी।

Kashmir Tourist Place: दूधपथरी में देखने लायक हैं ये जगहें, जानें कब है विजिट करने का अच्छा समय

कश्मीर भारत का सबसे खूबसूरत राज्य है। इसे जन्नत या स्वर्ग के नाम से भी जाना जाता है। यह अपने प्राकृतिक सौंदर्य के लिए भी फेमस है। कश्मीर का इतिहास बहुत पुराना है। यहां पर अलग-अलग धर्म और संस्कृति की विविधता है। इसमें इस्लाम, हिन्दू, बौद्ध और सिख धर्मों के अनुयायी रहे हैं। कश्मीर एक आकर्षक पर्वतीय प्रदेश है जिसमें कई सुंदर और रोमांचक जगहें हैं जो घूमने या यात्रा करने के लिए आकर्षक हैं। कश्मीर तो हर कोई जानता है लेकिन आज हम आपको अपने इस लेख में कश्मीर के ऐसे जगहें के बारे में बताएंगे जिसके बारे में बहुत ही कम लोग जानते होंगे। वो जगह है दूधपथरी। कह सकते हैं यही चीज इसे आज भी बेहद खूबसूरत बनाए रखे हुए है। यहां आकर क्या देखें, कब जाएं और कैसे पहुंचे। आइए जानते हैं विस्तार से इस बारे में।

दूधपथरी श्रीनगर से सिर्फ 40 किमी. की दूरी पर है। दूधपथरी को दूध की घाटी के नाम से भी जाना जाता है। यहां आप कैम्पिंग और ट्रैकिंग का लुत्फ आसानी से उठा सकते हैं। लेकिन अगर आप दूधपथरी घूमने का 3 दिन का ट्रिप प्लान कर रहे हैं, तो आप दूधपथरी की इन जगहों को एक्सप्लोर करना ना भूलें। दूधपथरी, कश्मीर का एक बेहद खूबसूरत और छोटा-सा हिल स्टेशन है। समुद्र तल से 2,730 मीटर की ऊंचाई पर स्थित दूधपथरी में घरे-भरे घास के मैदान और बर्फ से ढके पहाड़ अलग ही दुनिया में होने का एहसास कराते हैं।

दूधपथरी के नाम को लेकर कई कहानियां

दूधपथरी इस जगह का नाम ये क्यों पड़ा, इसे लेकर कई कहानियां बताई जाती हैं। ऐसा कहा जाता है कि घास के किनारे बहने वाली नदी इतनी तेजी से नीचे की ओर गिरती है जिसे देखकर ऐसा लगता है जैसे दूध गिर रहा हो। इसी के चलते इसका नाम दूधपथरी पड़ा। दूसरी कहानी है कि एक बार संत शेख नूर दिन नूरानी ने यहां पर जमीन से पानी निकालने के लिए कई दिनों तक प्रार्थना की। उन्होंने फिर अपनी छड़ी से जमीन की खुदाई की, तो दूध की धारा बहने लगी। उन्हें दूध से हाथ-पैर धोना सही नहीं लगा, तो उन्होंने दूध को पानी में बदल दिया। जिसके बाद से इसका नाम दूधपथरी हो गया।

Read More:- Hill Stations Near Delhi: कम बजट में दिल्ली के आसपास इन जगहों की करें सैर, गर्मी से मिलगी राहत, दो दिन में चप्पा-चप्पा कर लेंगे एक्सप्लोर

दूधपथरी में देखने लायक जगहें

दिश्खाल

नेचर लवर्स के लिए ये जगह बिलकुल परफेक्ट है। यह दूधपथरी के टॉप टूरिस्ट डेस्टिनेशन्स में से एक है। यह जगह घास के मैदान और बर्फ से ढका हुआ है। यहां की खूबसूरती देख कर आप इस जगह के दीवाने हो जाएंगे। यहां आपको शांति और प्रकृति का भरपूर आनंद मिलेगा।

शालीगंगा नदी

यह नदी ऊंचे-ऊंचे पहाड़ों के बीच होकर बहती है। इसका नजारा आप दूधपथरी आकर देख सकते हैं। और कल-कल करती बहती हुई नदी के आस पास के वातावरण का भी भरपूर आनंद ले सकते हैं। घास के मैदान से लगभग 2 किमी की दूरी तय करके आप यहां पहुंच सकते हैं।

तांगर

तांगर दूधपथरी का एक प्यारा सा गांव है। जहां से आप अपनी यात्रा की शुरुआत कर सकते हैं। ये गांव चारों तरफ से पहाड़ और जंगलों से घिरा हुआ है। यहां आपको स्थानीय संस्कृति और जीवन शैली का अनुभव करने का अवसर मिल सकता है।

पलमैदान

यह जगह दूधपथरी से लगभग 5 किलोमीटर दूर है। इस जगह को पलमैदान इसलिए कहा जाता है क्योंकि घास के मैदान में कई बड़े-बड़े पत्थर हैं। यह जगह अभी भी पर्यटकों की भीड़ से अछूता है।

दूधपथरी जाने का सबसे अच्छा समय

दूधपथरी जाने का सबसे अच्छा समय गर्मियों के महीने (मई से सितंबर) होते हैं। इन महीनों में मौसम सुहावना होता है और आप विभिन्न गतिविधियों का आनंद ले सकते हैं।

We’re now on WhatsApp. Click to join

दूधपथरी कैसे पहुंचे?

अगर आप फ्लाइट से दूधपथरी आ रहे हैं, तो यहां जाने के लिए आपको सबसे पहले श्रीनगर पहुंचना होगा। इसके बाद आप यहां से रेंट वाली गाड़ी लेकर दूधपथरी जा सकते हैं। इसके अलावा आप श्रीनगर से टैक्सी ले सकते हैं। टैक्सी आपको श्रीनगर बडगाम के रास्ते दूधपथरी पहुंचा देगी। श्रीनगर से दूधपथरी जाने के लिए सीधी कोई बस नहीं मिलती है। यहां तक पहुंचने के लिए लाल चौक से बडगाम तक के लिए बस लेनी पड़ती है। बडगाम से बस बदलकर खान साहिब पहुंचना होता है और फिर। वहां से दूधपथरी के लिए कैब मिलती है।

ये जगहें भी करें एक्सप्लोर

  • आप यहां की नदियों को देखने के लिए जा सकते हैं। साथ ही, अगर आप यहां की संस्कृति से रूबरू होना चाहते हैं, तो आप दूधपथरी से 4 किलोमीटर दूर युसमर्ग को एक्सप्लोर करने के लिए जा सकते हैं और इस जगह को एक्सप्लोर करने में पूरा दिन आराम से लग जाएगा।
  • दूधपथरी पहाड़ों के लिए जाना जाता है। यहां जगह-जगह छोटे ट्रैकिंग पॉइंट बना रखे हैं। अगर आप ट्रैकिंग करने के शौकीन हैं, तो आप ट्रैकिंग करने का लुत्फ उठा सकते हैं। आप यहां कैम्पिंग भी कर सकते हैं और वॉटरफॉल का भी लुत्फ उठा सकते हैं। यकीनन आपको बहुत मजा आएगा।

  • इसके अलावा आप यहां के स्थानीय मंदिर, बाजार को देखने के लिए जा सकते हैं। हालांकि, इस क्षेत्र में कोई बड़ा बाजार या फिर होटल नहीं है, लेकिन यहां आपको कई तरह की छोटी और मशहूर दुकानें हैं जहां आपको अच्छी चीजें देखने को मिल सकती हैं। हालांकि, दूधपथरी आना थोड़ा मुश्किल है लेकिन आपको यहां ताजी हवा, हरियाली, वॉटरफॉल आदि जगहों को देखने का मौका भी मिलेगा।

अगर आपके पास भी हैं कुछ नई स्टोरीज या विचार, तो आप हमें इस ई-मेल पर भेज सकते हैं info@oneworldnews.com

vrinda

मैं वृंदा श्रीवास्तव One World News में हिंदी कंटेंट राइटर के पद पर कार्य कर रही हूं। इससे पहले दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण और नवभारत टाइम्स न्यूज पेपर में काम कर चुकी हूं। मुझसे vrindaoneworldnews@gmail.com पर संपर्क किया जा सकता है।
Back to top button