पर्यटन

Famous Wildlife Destinations In India: वाइल्ड लाइफ के हैं शौकीन तो भारत के ये फेमश डेस्टिनेशंस को जरूर करें एक्सप्लोर, फोटोग्राफी के लिए भी बेहतर हैं ये जगहें

Famous Wildlife Destinations In India: अगर आप भी घूमने के शौकीन हैं और वाइल्ड लाइफ का शौक रखते हैं तो आज हम आपको भारत के मशहूर जगहों के बारे में बताएंगे जिससे आपकी यात्रा यादगार हो जाएगी।

Famous Wildlife Destinations In India: ये हैं भारत के मशहूर व खूबसूरत वाइल्ड लाइफ डेस्टिनेशन, आज ही प्लान करें ट्रिप

Famous Wildlife Destination In India: घूमने का शौक तो आज कल हर किसी को होता हे। बात अगर फोटोग्राफी के शौकीन वालों की करें तो उन्हें वाइल्ड लाइफ बहुत भाता है। घने जंगलों में जानवरों की हरकतों और रंग बिरंगे पक्षियों के कर्तब को कैद करना उनकी फितरत में शामिल होता है। वन्य जीवों से लगाव रखने वाले लोग उनको करीब से देखने और जानने के लिए बहुत उत्सुक रहते हैं। जंगल में घूमते बाघों को देख उनका मन अद्भुत और रोमांच से भर जाता है।

अगर आप भी घूमने के शौकीन हैं और वाइल्ड लाइफ का शौक रखते हैं तो आज हम आपको भारत के मशहूर जगहों के बारे में बताएंगे जिससे आपकी यात्रा यादगार हो जाएगी। इससे न सिर्फ आपका मन प्रसन्न होगा, बल्कि यात्रा भी यादगार हो जाएगी। आइए जानते हैं इन वाइल्ड लाइफ सेंचुरी के बारे में, जहां पर्यटक प्रकृति के मनोरम दृश्य का आनंद ले सकते हैं।

ये हैं भारत के मशहूर व खूबसूरत वाइल्ड लाइफ डेस्टिनेशन

Kaziranga National Park (Famous Wildlife Destinations In India)

Kaziranga National Park

काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान भारत के नॉर्थ ईस्ट राज्य असम में स्थित है। इस राष्ट्रीय उद्यान को 1985 में यूनेस्को विश्व धरोहर स्थल में शामिल किया गया था। यह काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान एक सींग वाले गेंडा के लिए दुनियाभर में मशहूर है। गुवाहाटी से अगर आप सड़क मार्ग से जाते हैं तो यह तकरीबन पांच घंटे की दूरी पर है।

Read More:- Neora Valley: घूमने के लिए बेस्ट है वेस्ट बंगाल की ये जगह, सालों साल पहुंचते हैं देसी विदेशी पर्यटक

Jim Corbett National Park (Famous Wildlife Destinations In India)

Jim Corbett National Park

जिम कॉर्बेट भारत के सबसे पुराने राष्ट्रीय उद्यान में से एक है। इसकी स्थापना 1936 में यानी आजादी के पूर्व की गई थी। उत्तराखंड के नैनीताल में स्थित इस राष्ट्रीय उद्यान को बंगाल टाइगर के संरक्षण के लिए बनाया गया था। नैनीताल आने वाले पर्यटक भ्रमण के लिए इस जिम कार्बेट राष्ट्रीय उद्यान में जरूर आते हैं। यहां प्रकृति के मनोरम दृश्य देखने को मिलते हैं। इस राष्ट्रीय उद्यान में कई पशु-पक्षी विचरण करते हैं। यहां का प्राकृतिक नजारा, बंगाल टाइगर, एशियाई हाथी, तेंदुए जैसे अन्य जीव जंतु पर्यटकों का मन मोह लेते हैं।

Ranthambore National Park (Famous Wildlife Destinations In India)

Ranthambore National Park

रणथंभौर राष्ट्रीय उद्यान भारत के बड़े राष्ट्रीय उद्यान में से एक है, यह उद्यान राजस्थान के सवाई माधोपुर जिला में है। यह उद्यान बाघों के लिए प्रसिद्ध है, रणथंभौर घूमने आए पर्यटक इस राष्ट्रीय उद्यान के मनोरम दृश्य को देखने जरूर आते हैं। यहां का सुंदर मनोरम दृश्य पर्यटकों को बहुत लुभाता है। अगर आप अभी तक यहां नहीं गए हैं तो यहां के प्राकृतिक नजारे का आनंद लेने जरूर जाएं। राजस्थान वैसे तो अपने शानदार प्राचीन किलों के लिए जाना जाता है, लेकिन अगर आप यहां जा रहे हैं तो सवाई माधोपुर में स्थित रणथंभौर राष्ट्रीय उद्यान भी जाएं। अरावली की पहाड़ियों पर स्थित इस नेशनल पार्क में बाघ और चीते के नजारे काफी करीब से मिल सकते हैं। मानसून के मौसम में यहां पर ट्रिप प्लान कर रहे हैं तो आपका मजा दोगुना हो जाएगा।

We’re now on WhatsApp. Click to join

Bandhavgarh National Park (Famous Wildlife Destinations In India)

Bandhavgarh National Park

यह राष्ट्रीय उद्यान मध्यप्रदेश के उमरिया जिले में स्थित है। छत्तीसघढ़ और मध्य प्रदेश में रहने वाले लोगों के लिए बांधवगढ़ बेस्ट राष्ट्रीय उद्यान है। इस उद्यान को 1968 में बनाया गया था और यहां आसानी से बाघ देख सकते हैं। कान्हा टाइगर रिजर्व के अलावा यह एक बड़ा और पुराना राष्ट्रीय उद्यान है। वैसे आपको बता दें कि मध्य प्रदेश में 12 राष्ट्रीय उद्यान , 24 वन्यजीव अभयारण्य और 3 बायोस्फीयर रिजर्व शामिल हैं।

Gir National Park (Famous Wildlife Destinations In India)

Gir National Park

आपको बता दें कि गिर राष्ट्रीय उद्यान एवं वन्यजीव अभयारण्य गुजरात में स्थित है। यह राष्ट्रीय उद्यान दुनियाभर में एशियाई बब्बर शेर के लिए फेमस है। बब्बर शेर के अलावा यहां बाघ, मोर, हाथी और चीता समेत और भी दूसरे जानवर देखने को मिलते हैं। गुजरात में अन्य चीजों का नजारा लेने के साथ-साथ गिर राष्ट्रीय उद्यान में जरूर जाएं, अच्छा फोटोग्राफी के साथ-साथ घूमने का अच्छा एक्सपीरियंस मिलेगा। इसके अलावा यहां पर सरीसृप और कई अन्य बड़े जानवरों की स्तनधारी प्रजातियां देखने को मिलेंगी, जो आपको रोमांच से भर देंगी।

Kanha National Park (Famous Wildlife Destinations In India)

भारत का यह राष्ट्रीय उद्यान कान्हा नेशनल पार्क जंगल सफारी के लिए सबसे बेस्ट जगहों में से एक है। रॉयल बंगाल टाइगर यहां का सबसे खास आकर्षण है। कान्हा नेशनल पार्क तकरीबन 940 किलोमीटर वर्ग में फैला हुआ है।

अगर आपके पास भी हैं कुछ नई स्टोरीज या विचार, तो आप हमें इस ई-मेल पर भेज सकते हैं info@oneworldnews.com

vrinda

मैं वृंदा श्रीवास्तव One World News में हिंदी कंटेंट राइटर के पद पर कार्य कर रही हूं। इससे पहले दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण और नवभारत टाइम्स न्यूज पेपर में काम कर चुकी हूं। मुझसे vrindaoneworldnews@gmail.com पर संपर्क किया जा सकता है।
Back to top button