पर्यटन

Famous Temples in Mathura Vrindavan: दर्शन करने जा रहे हैं मथुरा वृंदावन तो इन मंदिरों में जाना बिल्कुल न भूलें, साक्षात बसते हैं श्री कृष्ण, खुद बरसाते हैं कृपा

Famous Temples in Mathura Vrindavan: उत्तर प्रदेश में स्थित भगवान श्रीकृष्ण की नगरी मथुरा और वृंदावन सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत से समृद्ध है। यहां के ज्यादातर मंदिर भगवान कृष्ण को समर्पित हैं जो भक्तों और पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करते हैं। यदि आप दिल्ली या आगरा में रहते हैं तो 2-3 घंटे की यात्रा करके यहां पहुंच सकते हैं।

Famous Temples in Mathura Vrindavan: भगवान कृष्ण के इन मंदिरों के दर्शन के बिना अधूरी है आपकी मथुरा-वृंदावन की यात्रा

मथुरा को हिंदुओं का सबसे चहेता स्थल माना जाता है क्योंकि यह श्री कृष्ण भगवान की जन्मस्थली है। जन्माष्टमी हो या रास लीला या फिर होली, यहां सभी पर्व बड़े ही धूमधाम से मनाए जाते हैं। मथुरा भारत के पवित्र स्थलों में से एक माना गया है। ब्रजमंडल जहां पर भगवान श्रीकृष्ण का बचपन बीता था और जहां पर उन्होंने अपनी लीलाएं दिखाई थीं, उसका बहुत ज्यादा धार्मिक महत्व माना गया है। पुराणों के अनुसार कृष्ण का जन्म मथुरा की जेल में हुआ था। उसके बाद उनका पूरा बचपन गोकुल और वृंदावन में ही व्यतीत हुआ। यही कारण है कि ब्रजभूमि हमेशा से ही धर्म और अध्यात्म का केंद्र बनी रही है और इस पावन भूमि के दर्शन के लिए लोग देश-विदेश से पहुंचते हैं।

वैसे तो यहां लगभग हर गली और हर घर में भगवान कृष्ण, राधा रानी के मंदिर बने हैं लेकि मथुरा वृंदावन में आठ ऐसे मंदिर हैं, जिनको लेकर मान्यता है कि यहां भगवान कृष्ण साक्षात वास करते हैं। अगर आप मथुरा वृंदावन में दर्शन के लिए आ रहे हैं तो यहां के अधिकतर मंदिरों के दर्शन के बीच इन आठ महत्वपूर्ण मंदिरों को न भूलें। इन मंदिरों से जुड़ी पौराणिक कथाओं के साथ ही इसका महत्वपूर्ण इतिहास भी है। आइए जानते हैं मथुरा वृंदावन के आठ मशहूर मंदिरों के बारे में-

श्रीकृष्ण की जन्मस्थली Famous Temples in Mathura Vrindavan

श्रीकृष्ण की जन्मस्थली

मथुरा को भगवान श्रीकृष्ण की जन्मभूमि के रूप में जाना जाता है। यहां पर श्रीकृष्ण जन्मभूमि मंदिर स्थित है, जो लाखों श्रद्धालुओं को आकर्षित करता है। कहते हैं कि मथुरा के राजा कंस बहुत अत्याचारी थे। उनके अत्याचार को खत्म करने के लिए कंस की बहन के गर्भ से ही भगवान श्रीकृष्ण का जन्म होना था। इसकी भविष्यवाणी होने पर कंस ने अपनी बहन और बहनोई को महल के कारागार में बंद कर दिया। जेल की सलाखों के पीछे विष्णु अवतार भगवान कृष्ण का जन्म हुआ। आज इसी जेल को मंदिर के रूप में पूजा जाता है।

Read More:- Jagannath Rath Yatra 2024: सात जुलाई से शुरू हो रही जगन्नाथ रथ यात्रा, जानें क्या हैं रथ की विशेषताएं, दर्शन मात्र से मिल जाता 1000 यज्ञों का पुण्य

बांके बिहारी मंदिर Famous Temples in Mathura Vrindavan

बांके बिहारी मंदिर

दुनिया के सबसे प्रतिष्ठित और पुराने कृष्ण मंदिरों में से एक है वृंदावन का बांके बिहारी मंदिर, जहां पहुंचने तक आप आधे वृंदावन धाम के दीदार कर सकते हैं। बांके बिहारी मंदिर में भक्तों की भीड़ उमड़ी रहती है। यहां भगवान कृष्ण की काले रंग की प्रतिमा स्थापित है। आपको बता दें कि इस मंदिर को सात ठाकुर मंदिरों में से एक माना जाता है। यह मंदिर श्री राधावल्लभ मंदिर के पास तंग गलियों के बीच बना हुआ है। श्रीकृष्ण की एक मूर्ति को देखने और उनका आशीर्वाद लेने के लिए भक्तों की लंबी कतार लगी रहती है। बांके बिहारी मंदिर का मुख्य द्वार पीले-भूरे रंग से डिजाइन किया गया है, यही द्वार वृंदावन का मुख्य आकर्षण केंद्र है।

द्वारकाधीश मंदिर Famous Temples in Mathura Vrindavan

द्वारकाधीश मंदिर

भारत का यह द्वारकाधीश मंदिर बहुत ही प्रसिद्ध एवं ऐतिहासिक स्थल है। इस मंदिर को भगवान श्री कृष्ण को समर्पित माना जाता है। श्रीकृष्ण अपने बचपन के बाद द्वारका में आकर बस गए थे और उनकी मृत्यु भी यहीं हुई थी। इसलिए इस मंदिर का नाम द्वारकाधीश पड़ा। इस मंदिर का निर्माण वर्ष 1814 में हुआ था। इस मंदिर में कृष्ण की प्रतिमा काले मार्बल से बनाई गई है। उसी के बराबर में सफेद मार्बल से राधा की प्रतिमा बनाई गयी है। यह मंदिर अपनी वास्तुकला और चित्रों के कारण पूरे देश में सबसे प्रसिद्ध है। जन्माष्टमी के अवसर पर यहां लाखों श्रद्धालु आते हैं। द्वारकाधीश मंदिर में दर्शन करने का समय सुबह 6:30 से दोपहर 10:30 तक और शाम 4:30 से रात 7 बजे तक है।

इस्कॉन मंदिर Famous Temples in Mathura Vrindavan

इस्कॉन मंदिर

वृंदावन में स्थित इस्कॉन मंदिर कृष्ण भक्तों का एक प्रमुख केंद्र है। इसकी स्थापना 1975 में की गई थी। इस्कॉन मंदिर को श्रीकृष्ण बलराम का मंदिर भी कहा जाता है। यह मंदिर संगमरमर से बना हुआ है जिसका निर्माण भक्तिवेदांत स्वामी प्रभुपाद ने करवाया था। वृंदावन में स्थित इस मंदिर में दर्शन के लिए लोग बड़ी संख्या में पहुंचते हैं। जन्माष्टमी के मौके पर यहां कान्हा के भक्तों की भारी भीड़ जमा होती है। आप यहां पर सुबह 4:30 बजे से लेकर दोपहर 1 बजे तक, साथ ही शाम का समय 4:30 से रात 8:30 तक दर्शन के लिए जा सकते हैं।

We’re now on WhatsApp. Click to join

प्रेम मंदिर Famous Temples in Mathura Vrindavan

प्रेम मंदिर एक अत्यंत दिव्य मंदिर है। इस दिव्य मंदिर को श्रीकृष्ण और राधा के प्रेम का प्रतीक माना जाता है। यह मंदिर साल 2001 में कृपालुजी महाराज द्वारा स्थापित किया गया था। प्रेम मंदिर अपनी भव्यता और सुंदरता के लिए जाना जाता है। यह मंदिर 54 एकड़ की जमीन में बना हुआ है। मथुरा-वृंदावन की यात्रा में जाने वाला व्यक्ति बगैर इस मंदिर के दर्शन के नहीं लौटता है। शाम के समय रंग-बिरंग रोशनी में सफेद संगमरमर वाला यह मंदिर अधिक सुंदर दिखाई देता है। प्रेम मंदिर में आप सुबह 8:30 से दोपहर 12 बजे तक और शाम 4:30 से रात 8:30 तक जा सकते हैं।

राधारमण मंदिर Famous Temples in Mathura Vrindavan

राधारमण मंदिर

श्री राधारमण मंदिर भी काफी प्राचीन मंदिर है, जहां भगवान की अनोखी मूर्ति स्थापित है। भगवान का ये स्वरूप शालिग्राम पत्थर से निकला था। गोपाल भट्ट गोस्वामी द्वारा स्थापित इस मंदिर में रोजाना नियम से पूजा और अनुष्ठान किए जाते हैं।

श्री गोपीनाथ जी मंदिर Famous Temples in Mathura Vrindavan

श्री गोपीनाथ जी मंदिर

वृंदावन के सबसे पुराने मंदिरों में श्री गोपीनाथ जी का मंदिर स्थित है। इस मंदिर में राधा रानी और भगवान कृष्ण विराजमान है। खास बात ये है कि इस मंदिर में राधा कृष्ण के साथ ही राधा जी की छोटी बहन अनंग मंजरी और उनकी सखी ललिता और विशाखा की मूर्तियां भी स्थापित हैं।

निधिवन Famous Temples in Mathura Vrindavan

भगवान श्रीकृष्ण की रासलीला काफी चर्चित है। पूरी दुनिया में उनकी रासलीलाओं के किस्से सुनाए जाते हैं। उनकी रासलीला का साक्षात सबूत वृंदावन का निधिवन है। निधिवन में भगवान कृष्ण, राधा रानी और गोपियों के साथ रासलीला करते थे। वहां पहुंचकर प्रतीत होता है कि साक्षात भगवान यहां राधा जी और गोपियों संग विराजमान हैं।

अगर आपके पास भी हैं कुछ नई स्टोरीज या विचार, तो आप हमें इस ई-मेल पर भेज सकते हैं info@oneworldnews.com

vrinda

मैं वृंदा श्रीवास्तव One World News में हिंदी कंटेंट राइटर के पद पर कार्य कर रही हूं। इससे पहले दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण और नवभारत टाइम्स न्यूज पेपर में काम कर चुकी हूं। मुझसे vrindaoneworldnews@gmail.com पर संपर्क किया जा सकता है।
Back to top button