पर्यटन

Best Places To Visit In October: अक्टूबर में पार्टनर के साथ बिताना चाहते हैं क्वालिटी टाइम तो जयपुर से मैक्‍लॉडगंज तक की ये जगहें हैं परफेक्ट, लौटने का नहीं करेगा मन

Best Places To Visit In October: अगर आप अपने पार्टनर के साथ क्वालिटी टाइम बिताने के लिए किसी खूबसूरत जगहें की तलाश में हैं तो आप अक्टूबर के महीने में अपने पार्टनर के साथ इन जगहों पर घूमने जाने का प्लान बना सकते हैं। इन जगहों पर पार्टनर के साथ समय बिताने और यहां आपको प्रकृति के खूबसूरत दृश्य में समय बिताने का मौका मिलेगा।

Best Places To Visit In October: अक्टूबर में पार्टनर संग बनाएं इन जगहों पर घूमने का प्लान

अक्‍टूबर का महीना यानी सर्दी की दस्‍तक। जी हां, घूमने फिरने के लिए अक्‍टूबर का महीना बेस्‍ट कहा जा सकता है। इस मौसम में ना तो बारिश की चिंता होती है और ना ही पसीने और थकान की परेशानी। ऐसे में अगर आप अक्‍टूबर में एक छोटा से ट्रैवल ब्रेक लेना चाहते हैं तो आज हम बता रहे हैं ऐसे टूरिस्‍ट डेस्टिनेशन के बारे में, जहां आप बहुत कम खर्च में घूमने का आनंद उठा सकते हैं। ये जगहें खूबसूरत हैं और अक्‍टूबर में यहां का मौसम भी काफी सुहाना हो जाता है। आप यहां पर अपने पार्टनर के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड कर सकते हैं। आइए विस्तार से जानते हैं उन जगहों के बारे में-

अक्टूबर में पार्टनर संग बनाएं इन जगहों पर घूमने का प्लान

पार्टनर संग घूमने का एक अलग ही मजा होता है, क्योंकि दोनों को एक दूसरे को करीब से जानने और क्वालिटी टाइम स्पेंड करने का पूरा समय मिल जाता है। इसलिए कई लोग हिमाचल, उत्तराखंड, साउथ इंडिया या नॉर्थ ईस्ट की बेहतरीन जगहों पर घूमने का प्लान बनाते रहते हैं। अगर आप भी अक्टूबर के महीने में पार्टनर संग किसी हसीन जगह घूमने का प्लान बना रहे हैं, तो इस आर्टिकल में हम आपको भारत की कुछ सबसे रोमांटिक जगहों के बारे में बताने जा रहे हैं।

बीर बिलिंग, हिमाचल प्रदेश Best Places To Visit In October

बीर बिलिंग पैराग्लाइडिंग के लिए दुनिया के शीर्ष स्थानों में से एक माना जाता है और साथ ही हिमाचल प्रदेश राज्य में बसा एक खूबसूरत शहर भी है। आपको बता दें कि हिमाचल प्रदेश के इस छोटे से शहर ने विश्व पैराग्लाइडिंग चैंपियनशिप के आयोजन स्थल के रूप में वर्ल्ड मैप पर अपना नाम दर्ज कराया है, जो आमतौर पर अक्टूबर के महीने में आयोजित किया जाता है। अक्टूबर का महीना पैराग्लाइडिंग करने के लिए एकदम बेस्ट महीना बताया जाता है। लोकप्रिय शहर अपनी तिब्बती सामुदायिक बस्ती के लिए भी प्रसिद्ध है और एडवेंचर लवर्स के लिए कई तरह के ट्रेक्स भी पेश करता है। इसके अलावा, बीर ध्यान और आध्यात्मिक अध्ययन के लिए एक महत्वपूर्ण केंद्र के रूप में भी लोकप्रिय है, इसकी आबादी का एक बड़ा हिस्सा तिब्बती समुदाय से जुड़ा हुआ है।

Read More:- Motion Sickness: क्या आपको भी सफर के दौरान होती है उल्टी-घबराहट? इन टिप्स की मदद से मोशन सिकनेस से मिल सकती है राहत, ट्रैवलिंग में नहीं होगी कोई दिक्कत

जयपुर, राजस्थान Best Places To Visit In October

जयपुर एक बहुत ही खूबसूरत जगह है। आप अपने पार्टनर के साथ घूमने के लिए यहां भी जा सकते हैं। अगर आप दिल्ली के आस-पास घूमने की जगह तलाश कर रहे हैं तो बजट के अंदर ही आप ट्रिप प्लान कर सकते हैं। यहां पर घूमने के लिए बहुत ही जगहें हैं। हवा महल, सिटी पैलेस, नाहरगढ़ किला, जयगढ़ किला, जल महल, गल्ताजी , चोखी धानी, झालाना लेपर्ड कंजर्वेशन रिजर्व, साम्भर झील, जवाहर सर्किल, भूतेश्वर नाथ महादेव, हथनी कुंड, सिसोदिया रानी गार्डन, भानगढ़ किला, रामबाग पैलेस उसके के साथ आप यहां पर मौजूद नेहरू बाजार, बापू बाजार और पिंक सिटी बाजार से शॉपिंग कर सकते हैं।

शिलांग, मेघालय Best Places To Visit In October

मेघालय के राजधानी शिलांग भी पार्टनर के साथ घूमने के लिए एक परफेक्ट और खूबसूरत जगहों में से एक है। शिलांग मेघालय का एक बहुत सुंगर और मनमोहक स्थल है। शिलांग में कई ऐसी जगहें हैं जहां आप अपने पार्टनर के साथ घूमने के लिए जा सकते हैं। शिलांग के आस-पास घूमने के लिए बहुत सी खूबसूरत जगहें मौजूद हैं। शिलांग पीक, एलिफेंट फॉल्स, लैटलम घाटी, वार्ड की झील, डॉन बॉस्को संग्रहालय, लेडी हैदरी पार्क, सोहपेटबनेंग पीक, मावफलांग पवित्र वन, डेविड स्कॉट ट्रेल, विलियमसन संगमा स्टेट म्यूजियम, मावफलांग गांव और राइनो हेरिटेज म्यूजियम जैसी जगहों पर घूमने जा सकते हैं।

Read More:- Surat Tourist Place: गुजरात के सूरत में हैं तो इन जगहों पर जरूर घूमने का बनाएं प्लान, फैमिली के साथ करेंगे खूब इंजॉय

गोवा Best Places To Visit In October

जब बात पार्टनर के साथ घूमने की आए तो आप गोवा जाने का प्लान भी बना सकते हैं। जो बीच के लिए बहुत मशहूर है। आप अपने पार्टनर के साथ यहां पर पालोलेम बीच, बागा बीच, दूधसागर वॉटरफॉल, बॉम जिसस बसिलिका, अगुआडा किला, सैटर्डे नाईट मार्केट, नेवल एविएशन म्यूजियम, अंजुना बीच और चोराओ द्वीप जैसे जगहों पर घूमने के लिए जा सकते हैं।

बोमडिला, अरुणाचल प्रदेश Best Places To Visit In October

अरुणाचल प्रदेश में घूमने की बात होती है तो कई लोग तवांग या जीरो शहर का नाम लेते हैं, लेकिन अरुणाचल की हसीन वादियों में मौजूद बोमडिला की खूबसूरती भी किसी से कम नहीं है। बोमडिला अरुणाचल प्रदेश राज्य के पश्चिम कमेंग जिले में स्थित एक खूबसूरत नगर है, जो कपल्स के बीच काफी फेमस माना जाता है। यह एक हनीमून डेस्टिनेशन भी माना जाता है। अक्टूबर के महीने में भी यह शहर बादलों से घिरा रहता है। यहां आप बोमडिला मठ, बोमडिला अभयारण्य, व्यू प्वाइंट और आर.आर. हिल जैसी बेहतरीन जगहों को पार्टनर संग एक्सप्लोर कर सकते हैं।

We’re now on WhatsApp. Click to join.

मैक्‍लॉडगंज, हिमाचल प्रदेश Best Places To Visit In October

हिमाचल प्रदेश का मैक्लॉडगंज अक्‍टूबर में घूमने के लिए परफेक्‍ट जगह है। टेढ़े मेढ़े पहाड़ी रास्‍ते और चीड़-देवदार के ऊंचे ऊंचे पेड़, एक अलग रोमांच पैदा करती हैं। यहां के तिब्बती आबोहवा में आप काफी रिफ्रेश महसूस करेंगे। यहीं पर दलाई लामा का आवास भी है और आसपास कई रेस्‍टारेंट, शॉपिंग एरिया, पैराग्‍लाइडिंग आदि का मजा भी आप ले सकते हैं। मैक्लॉडगंज जाएं तो यहां का नामग्याल मठ, भागसू जलप्रपात, त्सुगलगखांग, त्रिउंड, धर्मशाला और हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम जैसी जगहों पर जरूर घूमने जाएं।

अगर आपके पास भी हैं कुछ नई स्टोरीज या विचार, तो आप हमें इस ई-मेल पर भेज सकते हैं info@oneworldnews.com

vrinda

मैं वृंदा श्रीवास्तव One World News में हिंदी कंटेंट राइटर के पद पर कार्य कर रही हूं। इससे पहले दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण और नवभारत टाइम्स न्यूज पेपर में काम कर चुकी हूं। मुझसे vrindaoneworldnews@gmail.com पर संपर्क किया जा सकता है।
Back to top button