बिज़नस

टॉप 10 अमीरों की लिस्ट जारी, बिल गेट्स फिर पहले स्थान पर!

एक बार फिर से दुनिया के सबसे अमीर शख्स माइक्रोसॉफ्ट के सह-संस्थापक ‘बिल गेट्स’ बन गये हैं। वेल्थ-एक्स की नई लिस्ट में उनकी नेट वर्थ 87.4 बिलियन डॉलर यानी करीब 5.9 लाख करोड़ बताई जा रही है। आपको बता दें कि टॉप 10 अमीरों की इस लिस्ट में फेसबुक के मालिक ‘मार्क जकरबर्ग’ भी शामिल हैं और लिस्ट के हिसाब से देखा जाये तो इंडीटेक्स फैशन ग्रुप के ‘अमाचिओ ओर्टेगा’ अपनी 4.5 लाख करोड़ रुपए की संपत्ति के साथ दूसरे स्थान पर बने हुए हैं।

bill-gates-jpg

साथ ही  ब्रेकशिरे हथवे के ‘वॉरेन बफेट’ अपनी 4.1 लाख करोड़ रुपए की संपत्ति के साथ तीसरे स्थान पर हैं। 3.8  लाख करोड़ रुपए की संपत्ति के साथ लिस्ट में चौथे स्थान पर अमेजन के जैफ बेजॉन हैं, वहीं 5वां स्थान कोच इंडस्ट्रीज के डेविड कोचल को मिला है जिनके पास 3.2 लाख करोड रुपए हैं।

6वें स्थान पर कोच इंडस्ट्रीज के चार्ल्स कोच, 7वें पर ओरेकल कॉरपोशन के लैरी एलिसन, और 8वें पर फेसबुक के मार्क जकरबर्ग हैं जिनकी संपत्ति 2.9 लाख करोड़ रुपए है। लिस्ट में ब्लूमबर्ग ग्रुप के माइकल ब्लूमबर्ग को 9वां स्थान और 10वां स्थान रिटेल कंपनी आईकेईए के इनग्वार कम्पर्ड को मिला है।

Have a news story, an interesting write-up or simply a suggestion? Write to us at
info@oneworldnews.in

Back to top button