राशिफल

सावधान… 9 मार्च को लगेगा सूर्य ग्रहण!

आपको बता दें कि इस साल 9 मार्च यानि की बुधवार  को सूर्य ग्रहण लगेगा। यह ग्रहण बिहार के साथ–साथ भारत के कई राज्यों में देखा जा सकता है। भारतीय समय के अनुसार पटना में सूर्य ग्रहण 9 मार्च की सुबह 5 बजकर 42 मिनट से 6 बजकर 48 मिनट तक दखाई दे सकता हैं।

डॉ. राजनाथ झा नाम के एक ज्योतिषी ने बताया है कि इस ग्रहण की अवधि लगभग डेढ़ घंटे की होगी! उन्होंने बताया की ग्रहण का सूतक 12 घंटे पहले यानी के 8 मार्च को शाम 5:15 बजे लग जाएगा।

1

जब ग्रहण लगता है, तो मूर्ति के स्पर्श पर रोक लग जाती है, इसी वजह से ग्रहण लगने तक सभी मंदिर बंद रहेंगे। उसके बाद सुबह ग्रहण खत्म होने पर मंदिरों में भगवान का स्नान अभिषेक करके पूजापाठ का कार्यक्रम शुरू किया जाएगा।

ज्योतिषाचार्य पंडित अभय मिश्रा के मुताबिक भारत के साथ-साथ दक्षिण पूर्व एशिया में भी यह ग्रहण दिखाई देगा, जिनमे दक्षिण कोरिया, थाईलैंड, जापान, आस्ट्रेलिया, इंडोनेशिया आस्ट्रेलिया तथा उत्तर प्रशांत महासागर में दिखाई देगा।

Have a news story, an interesting write-up or simply a suggestion? Write to us at
info@oneworldnews.in

Back to top button