टेक्नॉलॉजी

Netflix Income : जानिए कैसा है नेटफ्लिक्स का यूजर्स ग्रोथ, इस वर्ष हुआ था कंपनी को भारी नुकसान

वर्ष 2020 में नेटफ्लिक्स ने सारे रिकॉर्ड तोड़ दिये थे, लेकिन वर्ष 2022 में कंपनी को नुकसान सहना पड़ा था। वहीं, वर्ष 2022 में भी स्ट्रीमिंग इंडस्ट्री में भी कंपनी को नुकसान सहना पड़ा था।

 Netflix Income: नेटफ्लिक्स के यूजर्स की संख्या में हुई वृद्धि, इस तिमाही प्रति शेयर कंपनी को हुई इतने की कमाई

Netflix Income: नेटफ्लिक्स के यूजर्स देखें तो उनकी संख्या में वृद्धि हुई है। 2023 के चौथी तिमाही में नेटफ्लिक्स पर 13.1 मिलियन यूजर्स जुड़ गए हैं। जबकि, यूजर्स को लेकर अनुमान 8.7 मिलियन लगाया जा रहा था। दिसंबर तिमाही में नेटफ्लिक्स पर लगभग 525 डॉलर का कारोबार हुआ।

नेटफ्लिक्स का तिमाही नतीजा

31 दिसंबर को खत्म हुए तिमाही में कंपनी ने प्रति शेयर से 2.11 डॉलर (करीब 175.49 रुपये) की कमाई की है। वहीं, कंपनी का कुल राजस्व 33.7 बिलियन डॉलर रहा। इसी तरह कंपनी का नेट प्रॉफिट 5.4 बिलियन डॉलर दर्ज हुआ।

नेटफ्लिक्स के यूजर्स की संख्या में वृद्धि हुई 

अगर नेटफ्लिक्स के यूजर्स देखें तो उनकी संख्या में वृद्धि हुई है। 2023 के चौथी तिमाही में नेटफ्लिक्स पर 13.1 मिलियन यूजर्स जुड़ गए हैं। जबकि, यूजर्स को लेकर अनुमान 8.7 मिलियन लगाया जा रहा था। दिसंबर तिमाही में नेटफ्लिक्स पर लगभग 525 डॉलर का कारोबार हुआ। नेटफ्लिक्स के स्टॉक पिछले 18 महीने में दोगुने से ज्यादा होने के बाद अपने सर्वकालिक ऊंचाई पर पहुंच गए।
We’re now on WhatsApp. Click to join

कैसा है नेटफ्लिक्स का यूजर्स ग्रोथ

कोविड महामारी के बाद से नेटफ्लिक्स यूजर्स की संख्या में तेजी देखने को मिली है। वर्ष 2023 के चौथे तिमाही में भी नेटफ्लिक्स के यूजर्स की संख्या में तेजी देखने को मिली है। कंपनी के अनुसार अमेरिका और कनाडा में सबसे ज्यादा नेटफ्लिक्स के यूजर्स है।

वर्ष 2022 में नेटफ्लिक्स को हुआ था नुकसान

वर्ष 2020 में कंपनी ने सारे रिकॉर्ड तोड़ दिये थे, लेकिन वर्ष 2022 में कंपनी को नुकसान सहना पड़ा था। वर्ष 2015 में कंपनी का नेट प्रॉफिट गिरा था, वहीं, वर्ष 2022 में भी स्ट्रीमिंग इंडस्ट्री में भी कंपनी को नुकसान सहना पड़ा था। इसके बाद में कंपनी मुनाफे में कारोबार करने लगी थी। हालांकि, जब नेटफ्लिक्स नुकसान के साथ कारोबार कर रही थी तब बाकी कंपनी मुनाफे में थी।

नेटफ्लिक्स ने कर्मियों पर किए गए खर्च

FY23 के दौरान, नेटफ्लिक्स ने कर्मियों के खर्च पर 30% की वृद्धि के साथ 125 करोड़ रुपये खर्च किए, जबकि इसके अन्य खर्च, जिसमें विपणन और वितरण लागत शामिल है, 24% बढ़कर 2,062 करोड़ रुपये हो गया। वित्त वर्ष 2013 में राजस्व वृद्धि वित्त वर्ष 2012 में 16% की वृद्धि को पार कर गई, लेकिन वित्त वर्ष 2011 में 66% की वृद्धि से काफी पीछे रह गई जब उपभोक्ता इंटरनेट व्यवसायों में महामारी से प्रेरित उछाल देखा जा रहा था।

नेटफ्लिक्स की भारत इकाई संरचना

देश में नेटफ्लिक्स की प्राथमिक इकाई – नेटफ्लिक्स एंटरटेनमेंट सर्विसेज इंडिया एलएलपी – अपना राजस्व उपयोगकर्ताओं द्वारा भुगतान की जाने वाली सदस्यता शुल्क से अर्जित करती है, और उन शो और फिल्मों के विपणन और वितरण पर खर्च करती है जो वह बनाती या चलाती है।
अगर आपके पास भी हैं कुछ नई स्टोरीज या विचार, तो आप हमें इस ई-मेल पर भेज सकते हैं info@oneworldnews.com

Back to top button