टेक्नॉलॉजी

iPhone 15 Launching: आज रात 10.30 बजे से शुरू होगा एप्पल का शानदार इवेंट, आईफोन 15 की होगी लॉन्चिंग

आपको बता दें कि अब से महज कुछ घंटो बाद iPhone 15 सीरीज की डिटेल्स हम सभी के बीच होगी। एप्पल का 'वंडरलस्ट इवेंट' आज रात 10:30 बजे से शुरू होगा।

iPhone 15 Launching: जानिए भारत में कब शुरू होगी आईफोन 15 की सेल? जानिए कैसे होगें इसके फीचर्स


साल 2023 का सबसे बड़ा टेक इवेंट आज रात 10:30 बजे से शुरू होगा। दिग्‍गज कंपनी ‘ऐपल’ कैलिफोर्निया के ऐपल पार्क में अपनी नई iPhone सीरीज समेत कई गैजेट्स को पेश करेगी।
iPhone 15 Launching: आपको बता दें कि अब से महज कुछ घंटो बाद iPhone 15 सीरीज की डिटेल्स हम सभी के बीच होगी। एप्पल का ‘वंडरलस्ट इवेंट’ आज रात 10:30 बजे से शुरू होगा। इसमें कंपनी iPhone 15 सीरीज, स्मार्टवॉच सीरीज 9, वॉच अल्ट्रा 2 और नए OS पर लोगों को अपडेट देगी। कंपनी अपने फेमस AirPods Pro को भी यूएसबी टाइप-सी चार्जिंग के साथ लॉन्च कर सकती है।

इस कीमत पर भारत में हो सकती है लॉन्च

एप्पल की iPhone 15 सीरीज भारत में 80,000 रुपये से शुरू हो सकती है। वहीं, iPhone 15 प्लस की कीमत 89,900 हो सकती है। लीक्स में कहा गया है कि प्रो मॉडल की कीमत 100 डॉलर और प्रो मैक्स की कीमत 200 डॉलर ज्यादा हो सकती है। प्राइस बढ़ने की संभावना इस बार इसलिए है क्योंकि कंपनी ने नए मॉडल्स के प्रो वेरिएंट में कुछ अपडेट्स दिए हैं जैसे कैमरा, पेरिस्कोप लेंस, जूमिंग कैपेसिटी, फास्ट चार्जिंग, बड़ी बैटरी आदि हैं। बता दें, कंपनी ने पिछले साल लॉन्च हुए iPhone 14 के pro वेरिएंट को US में 999 और प्रो मैक्स को 1,099 डॉलर में लॉन्च किया था।

iPhone 15 खरीदने के लिए बेसब्री से इंतजार कर रहे यूजर्स

 iPhone 15 खरीदने के लिए कई लोग का बेसब्री से इंतजार कर रहे होंगे। अगर आपने iPhone 15 सीरीज खरीदने का मन बना लिया है तो हम आपको इसकी सेल डेट बताने जा रहे हैं। हालांकि कंपनी ने अभी तक आधिकारिक तौर पर कोई जानकारी साझा नहीं की है, लेकिन लीक्स में कहा जा रहा है कि भारत में इनकी बिक्री 22 सितंबर से शुरू होगी।

यहां से खरीद पाएंगे iphone 15

iPhone 15 सीरीज को आप Amazon, Apple की आधिकारिक वेबसाइट और Apple Store से खरीद पाएंगे। इस साल ही कंपनी ने दिल्ली और मुंबई में 2 नए आधिकारिक स्टोर खोले हैं।

भारत में iPhone 15 की शुरुआत 79,900 रुपये से हो सकती है

इस बार आपको iPhone 15 pro और Pro max में 2TB तक का स्टोरेज ऑप्शन मिलेगा। साथ ही टॉप एंड मॉडल में 6x ज़ूमिंग की सुविधा मिलेगी। यह भी कहा जा रहा है कि इस बार प्रो मॉडल को आप ब्लैक, सिल्वर और ग्रे कलर में खरीद पाएंगे।
अगर आपके पास भी हैं कुछ नई स्टोरीज या विचार, तो आप हमें इस ई-मेल पर भेज सकते हैं info@oneworldnews.com   

Back to top button