टेक्नॉलॉजी

Hot Food in Fridge: फ्रिज में रोजाना रख रहे हैं गर्म खाना तो खराब हो सकता है कंप्रेसर, कूलिंग पर भी पड़ेगा असर, रिपेयरिंग में आता है मोटा खर्चा

Hot Food in Fridge: बहुत से लोग गर्म खाने को फ्रिज में रखने की गलती कर बैठते हैं। एक-दो बार तो ऐसा चल सकता है लेकिन अगर आप इस काम को डेली करने लगेंगे तो इससे आपके फ्रिज को नुकसान हो सकता है।

Hot Food in Fridge: फ्रिज में गर्म खाना रखने से फूड प्वॉइजनिंग का हो सकता है खतरा, जानें जल्दबाजी में क्या करें?

पके हुए खाने को लंबे समय तक फ्रेश रखने के लिए हम उसे फ्रिज में रखते हैं, लेकिन ऐसा करते वक्त हम फ्रिज के साथ मिले मैनुअल में लिखी एक जरूरी बात को नजंरअंदाज कर देते हैं। मैनुअल में साफ तौर पर लिखा होता है कि फ्रिज में गर्म खाना रखने से वह खराब हो सकता है। खाना बनते ही अगर आप भी उसे सीधे फ्रिज में बंद कर देते हैं तो इससे न केवल आपका फ्रिज खराब होगा बल्कि वह खाना भी खाने के योग्य नहीं बचेगा। Hot Food in Fridge दरअसल जैसे ही हम फ्रिज में गर्म चीज रखते हैं, फ्रिज का वातावरण गर्म होने लगता है। तब टेंप्रेचर मेंटेन करने के लिए कंप्रेसर को मशक्कत करनी होती है। इससे लंबे वक्त में वह खराब हो सकता है। आइए जानते हैं कैसे बचाव कर सकते हैं।

आपको भी अचानक से बाहर जाना पड़ रहा है तो भी गर्म खाना या उबला हुआ गर्म दूध फ्रिज में रखने की गलती न करें। फ्रिज का काम होता है चीजों के तापमान को कम रखना और फ्रिज में ठंडक को मेंटेन रखने के लिए इसमें कंप्रेसर लगा होता है। Hot Food in Fridge जब फ्रिज में एक डिजायर्ड कूलिंग हो जाती है तो कंप्रेसर काम करना बंद कर देता है और ठंडक बरकरार रहती है। जब कोई भी गर्म चीज फ्रिज में रखी जाती है तो फ्रिज का टेंपरेचर बढ़ जाता है।

Read More:- Smart TV Buying Tips: खरीदने जा रहे हैं स्मार्ट टीवी तो इन बातों का रखें खास ध्यान, वरना बाद में होगा पछतावा

कंप्रेसर ठीक करवाने में आता है मोटा खर्चा Hot Food in Fridge

यही वजह है कि कंप्रेसर के ऊपर लोड बढ़ने लगता है जिस वजह से कंप्रेसर को ज्यादा तेजी से काम करना पड़ता है। अगर आप एक या दो बार ऐसा करते हैं तो खाना और फ्रिज तो खराब नहीं होगा लेकिन अगर आप इस चीज को आदत बना लेंगे। Hot Food in Fridge इस काम को डेली करने लगेंगे तो आपका फ्रिज का कंप्रेसर खराब हो सकता है और फिर आपको कंप्रेसर ठीक करवाने में मोटा खर्चा करना पड़ सकता है।

Read More:- Fridge Blast: जरा सी लापरवाही के चलते AC की तरह फ्रिज भी हो सकता है ब्लास्ट, जानें वजह और बचने के लिए बरतें ये सावधानियां

फूड प्वॉइजनिंग का हो सकता है खतरा Hot Food in Fridge

गर्म हवा ज्यादा तापमान वाले स्थान से कम तापमान वाले स्थान की ओर बढ़ती है। जैसे ही हम गर्म खाना या दूध आदि फ्रिज में रखते हैं बर्तन के तापमान और फ्रिज के तापमान में अंतर होने की वजह से कंडेनसेशसन की प्रक्रिया होती है जिसकी वजह से बर्तन पर पानी की बूंदें जमने लगती हैं। ये बूंदे फ्रिज के अंदर भी जमने लगती हैं जिनसे मॉइसचर बढ़ता है। फ्रिज में मॉइसचर की वजह से खाना खराब हो सकता है और फूड प्वॉइजनिंग भी हो सकती है।

We’re now on WhatsApp. Click to join

जल्दबाजी है तो क्या करें? Hot Food in Fridge

खाना बनने के बाद उसे रूम ट्रेंप्रेचर पर ठंडा होने दें और उसके बाद ही फ्रिज में स्टोर करें। सेंटर फॉर डिजीज कंट्रोल (CDC) की गाइडलाइन के अनुसार खाना बनने के दो घंटे के भीतर उसे खा लें या फिर फ्रिज में रख दें। अगर समय की कमी है तो गर्म खाने को छोटे-छोटे हिस्सों में अलग अलग बर्तन में डालें और फिर उसे फ्रिज में रखें। Hot Food in Fridge ऐसा करने से फ्रिज को तापमान मेनटेन करने में ज्यादा वक्त नहीं लगेगा और ना ही नमी को पनपने का मौका मिलेगा।

अगर आपके पास भी हैं कुछ नई स्टोरीज या विचार, तो आप हमें इस ई-मेल पर भेज सकते हैं info@oneworldnews.com

vrinda

मैं वृंदा श्रीवास्तव One World News में हिंदी कंटेंट राइटर के पद पर कार्य कर रही हूं। इससे पहले दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण और नवभारत टाइम्स न्यूज पेपर में काम कर चुकी हूं। मुझसे vrindaoneworldnews@gmail.com पर संपर्क किया जा सकता है।
Back to top button