svaad ka sapharanaama

Gud Papdi Recipe: एक स्वादिष्ट और आसानी से बनने वाली रेसिपी है गुड़ पापड़ी, सभी त्योहारों के लिए परफेक्ट

Gud Papdi Recipe: गुड़ पापड़ी बहुत ही स्वादिष्ट और सरल रेसिपी है। ये देखने में एकदम बर्फी की तरह लगती है। इसे बच्चों के साथ साथ बड़े भी खूब पसंद करते हैं।

Gud Papdi Recipe: मुंबई की निकिता ने जन्माष्टमी पर कान्हा जी को लगाया था गुड़ पापड़ी का भोग

जैसे-जैसे जन्माष्टमी का नजदीक आता है, हर किसी में भगवान कृष्ण के जन्म का जश्न मनाने का उत्साह भर जाता है। लोग कई दिनों पहले से ही जन्माष्टमी की तैयारियां शुरू कर देते हैं। लोग कान्हा जी को छप्पन भोग लगाते हैं। लेकिन कुछ लोग ऐसे भी हैं जो लड्डू गोपाल को कुछ अलग भोग बनाकर अर्पित करते हैं। जैसा कि आप सभी जानते हैं कि मुंबई को सपनों का शहर कहा जाता है। यहां पर लोगों की लाइफ बाकी जगहों से काफी अलग होती है। लेकिन कुछ लोग ऐसे भी हैं जो हर तीज त्योहार पर अपना पूरा समय देते हैं। तरह तरह के पकवान बनाते हैं। Taste And Trails से मैं प्रिशिका जन्माष्टमी के मौके पर एक ऐसे ही घर में पहुंची थी जहां कान्हा जी के लिए स्पेशल भोग तैयार किया जाता था। यहां मुझे ऐसी रेसिपी जानने को मिली जो इस भाग दौड़ भरी जिंदगी में बिल्कुल फिट बैठती है।

Gud Papdi Recipe: एक स्वादिष्ट और आसानी से बनने वाली रेसिपी है गुड़ पापड़ी, सभी त्योहारों के लिए परफेक्ट
Gud Papdi Recipe: एक स्वादिष्ट और आसानी से बनने वाली रेसिपी है गुड़ पापड़ी, सभी त्योहारों के लिए परफेक्ट

Read more: Kohda Poori Recipe: भाई-बहन के प्यार की दिल छू लेने वाली कहानी और एक टेस्टी रेसिपी- कोहड़ा पूड़ी

मैं जन्माष्टमी के मौके पर मुंबई की रहने वाली निकिता के घर पहुंची थी। जहां निकिता ने मुझे एक ऐसी रेसिपी बताई जिसका नाम गुड़ पापड़ी था। ये बहुत ही स्वादिष्ट और सरल रेसिपी थी। ये देखने में एकदम बर्फी की तरह लगती है। इसे बच्चों के साथ साथ बड़े भी खूब पसंद करते हैं। आपको बता दें कि ये झटपट तैयार होने वाली रेसिपी है। अब हम निकिता के किचन की ओर बढ़ते हैं। और निकिता ने गुड़ पापड़ी बनाने के लिए जरूरी सामान इकट्ठा कर लिया।

Gud Papdi Recipe
Gud Papdi Recipe

गुड़पापड़ी के लिए जरूरी सामग्री

  • घी: ½ कटोरी
  • गेहूं का आटा: 2 कप
  • गुड़: 2 कप, कसा हुआ या कटा हुआ
  • दूध: 3 से 4 बड़े चम्मच
  • कुचले हुए बादाम: 10 बादाम, सजावट के लिए (आप काजू पिस्ता का भी इस्तेमाल कर सकते हैं)

ऐसे तैयार करें गुड़ पापड़ी

घी गर्म करना

सबसे पहले निकिता ने मीडियम फ्लेम पर एक कढ़ाई गर्म करने के लिए रख दिया। कढ़ाई गर्म होने पर वह 3 से 4 बड़े चम्मच घी डालती हैं। जैसे ही घी ने पिघलना शुरू किया, पूरा किचन खुशबू से भर गया।

आटा भूनना

घी के पिघलते ही निकिता ने इसमें गेहूं का आटा मिलाया। इस दौरान निकिता ने बताया कि आटे को घी में मिक्स करने के बाद लो फ्लेम पर लगातार चलाते रहना है। जब तक आटे का रंग सुनहरा न हो जाए। ध्यान रहे कि आटे को जलने न दें। निकिता ने बताया कि इसे भूनने में 5 से 10 मिनट का समय लग सकता है। इस दौरान रसोई भुने हुए आटे की सुगंध से भर जाती है।

Gud Papdi Recipe
Gud Papdi Recipe

Read more: Potato Cutlet Recipe: पूजा की स्पेशल रेसिपी क्रिस्पी आलू कटलेट

गुड़ मिलाना

एक बार जब आटा एकदम सुनहरे रंग में आ जाता है, तो निकिता उसमें गुड़ मिलाती हैं। वह इस मिश्रण को अच्छी तरह से हिलाती हैं ताकि गुड़ पूरी तरह से पिघल जाए और आटे में मिक्स हो जाए। निकिता ने बताया कि ये स्वाद से भरपूर तो है ही, इसके साथ ही सेहत के लिए भी ये अच्छा है।

Gud Papdi Recipe
Gud Papdi Recipe

दूध मिलाना

अब निकिता ने 3 से 4 बड़े चम्मच दूध मिलाया। यह स्टेप आटे और गुड़ को नर्मी देने के लिए था। निकिता ने बताया कि दूध मिलाने से बर्फी को आसानी से शेप दिया जा सकता है। इससे टेस्ट भी अच्छा आता है।

गुड़ पापड़ी सेट करना

जब ये हलवा बनकर तैयार हो गया, इसके बाद निकिता ने एक प्लेट को घी लगाकर ग्रीस कर लिया। फिर निकिता ने हलवे को प्लेट पर निकाला और फैला दिया। एक स्पैचुला की मदद से उसकी सतह को बराबर किया। इसके बाद कटे हुए बादाम से उसे गार्निश कर लिया। इसके बाद निकिता ने बर्फी को जमने के लिए 15 से 20 मिनट के लिए रख दिया। जब बर्फी पूरी तरह से सेट हो गई तो निकिता ने चाकू की मदद से इसे शेप में काट लिया। और प्लेट में सजाया।

किसी भी त्योहार पर ट्राई कर सकते हैं रेसिपी

गुड़पापड़ी तैयार होने पर जैसे ही मैंने इसे टेस्ट किया, तो ये बहुत ही सॉफ्ट, स्वाद से भरपूर, मिठास में भी परफेक्ट थी। मुझे ऐसा लग ही नहीं रहा था कि ये घर पर तैयार किया गया है। ये भोग न केवल स्वादिष्ट था बल्कि इसे तैयार करना भी बहुत आसान था। निकिता ने जन्माष्टमी पर कान्हा जी को गुड़ पापड़ी का भोग लगाया था। इसे बनाने में 12 से 15 मिनट का समय लगा था। इसलिए अगर भी काफी व्यस्त रहते हैं, आपको कुछ भी स्पेशल तैयार करने का मौका नहीं मिलता है तो आसानी से बनने वाली ये रेसिपी ट्राई कर सकते हैं। इसे सिर्फ जन्माष्टमी पर ही नहीं, बल्कि होली दीपावली जैसे त्योहारों पर भी बनाया जा सकता है।

Watch on youtube Print Recipe flipcart amazone

We’re now on WhatsApp. Click to join.

अगर आपके पास भी हैं कुछ नई स्टोरीज या विचार, तो आप हमें इस ई-मेल पर भेज सकते हैं info@oneworldnews.com

Back to top button