पालक है कई शारीरिक समस्याओं का रामबाण उपाय

पालक और पालक के जूस के कुछ चमत्कारी गुण
आमतौर पर लोग पालक को सब्जी बनाकर या फिर पराठे के साथ मिक्स कर खाना पसंद करते हैं। लेकिन अगर आप चाहते है कि आपको पालक का पूरा-पूरा फायदा, तो आपके लिए पालक का जूस पीना सबसे ज्यादा फायदेमंद रहेगा। पालक की पत्तियों में शारीरिक विकास के लिए लगभग सभी आवश्यक पोषक तत्व मौजूद होते हैं। मिनरल्स, विटामिन और दूसरे कई न्यूट्रीएंट्स से भरपूर होता है पालक, इसे हम एक सुपर-फूड भी कह सकते है।

आइए जानते हैं पालक के कुछ और भी सुपर लाभकारी गुण: –
· पालक के सौ ग्राम रस में गाजर का सौ ग्राम रस मिलाकर पीने से एनीमिया के रोग में तेजी से खून की वृद्धि होती है। खांसी और श्वास फूलने की समस्या से मुक्ति के लिए पालक के रस में शहद और काली मिर्च का चूर्ण मिलाकर दिन में कई बार थोड़ा-थोड़ा पिएं।
· पथरी की समस्या के लिए पचास ग्राम पालक के रस में पचास ग्राम कुल्थी का रस मिलाकर, नींबू का रस डालकर, सुबह-शाम सेवन कीजिए। पथरी के रोगी को बहुत लाभ होता है। इसके सेवन से पथरी भी धीरे-धीरे नष्ट होने लगती है।
· थायराइड की समस्या होने पर सौ ग्राम पालक के रस में शहद और थोड़ा-सा जीरे का चूर्ण मिलाकर सेवन करने से बहुत लाभ होता है। चेहरे के मुहांसे, झुर्रियों को दूर करने के लिए और त्वचा में निखार के लिए पालक के रस में गाजर और टमाटर का रस मिलाकर रोजाना सुबह-शाम सेवन कीजिए।
· पालक के सौ ग्राम रस में गाजर का सौ ग्राम रस मिलाकर पीने से शरीर में तेजी से खून की वृद्धि होती है। गर्भवती महिलाओं के लिए ये बेहद फायदेमंद है।
· पालक के पत्तों को अजवायन के साथ पीसकर,पानी में घोलकर पीने से कुछ ही दिनों में पेट के कीड़े दूर होते हैं और मल के साथ निकल जाते हैं। ये समस्या बच्चों में अक्सर देकने को मिलती है।
Have a news story, an interesting write-up or simply a suggestion? Write to us at info@oneworldnews.in