खेल

Riyan Parag: रियान पराग का धमाका, दुनिया में ऐसा करने वाले बने पहले खिलाड़ी

Riyan Parag, हाल ही में खबर आ रही है की रियान प्रयाग जो की राजस्थान रॉयल्स के खिलाडी है उन्होंने एक नया इतिहास रचा है,

Riyan Parag : पहली बार क्रिकेट इतिहास में, रियान पराग ने किया कमाल

Riyan Parag, हाल ही में खबर आ रही है की रियान प्रयाग जो की राजस्थान रॉयल्स के खिलाडी है उन्होंने एक नया इतिहास रचा है, ये कोई ऐसा वैसा इतिहास नहीं है, Riyan Parag ऐसा करने वाले दुनिया के पहले खिलाड़ी बन चुके है। इस खिलाड़ी ने ऐसा कारनामा कर दिखाया है, जिसे आज तक दुनिया में कोई भी खिलाड़ी नहीं कर पाया था। रियान पराग अब दुनिया के पहले ऐसे क्रिकेटर बन गए हैं जिन्होंने एक ही ipl 2025 में लगातार 6 गेंदों में लगाए 6 छक्के।

रियान पराग ने किया कमाल

रियान पराग राजस्थान रॉयल्स की ओर से चौथे नंबर पर बल्लेबाजी करने उतरे और धमाकेदार प्रदर्शन किया। उन्होंने सिर्फ 45 गेंदों में 95 रन ठोक डाले, जिसमें 6 चौके और 8 गगनचुंबी छक्के शामिल थे। कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ मैच के 13वें ओवर में मोईन अली गेंदबाजी करने आए।

View this post on Instagram

A post shared by Riyan💫 (@riyanhparag)

Read More-Hitman Rohit Sharma: बल्लेबाजी में बेमिसाल, कप्तानी में कमाल

IPL 2025 में रचा अनोखा रिकॉर्ड

ओवर की पहली गेंद पर शिमरोन हेटमायर ने एक रन लेकर स्ट्राइक पर रियान पराग को ला दिया। इसके बाद पराग ने अगली पांच गेंदों पर लगातार पांच छक्के जड़ दिए। अगले ओवर में जब वरुण चक्रवर्ती गेंदबाजी करने आए, तो पराग ने दूसरी ही गेंद पर एक और छक्का लगा दिया। इस तरह रियान पराग ने लगातार 6 गेंदों पर 6 छक्के मारकर इतिहास रच दिया। वह आईपीएल में ऐसा कारनामा करने वाले पहले बल्लेबाज बन गए हैं।

We’re now on WhatsApp. Click to join.

अगर आपके पास भी हैं कुछ नई स्टोरीज या विचार, तो आप हमें इस ई-मेल पर भेज सकते हैं info@oneworldnews.com

Back to top button