खेल

Rinku Singh: भारतीय क्रिकेटर रिंकू सिंह की राह में रोड़ा, अफसर बनने में आई बड़ी बाधा

Rinku Singh: टीम इंडिया के दमदार बल्लेबाज रिंकू सिंह इन दिनों क्रिकेट से ज्यादा एक नई वजह से सुर्खियों में हैं।

Rinku Singh : रिंकू सिंह की सरकारी नौकरी पर संकट! ये मुसीबतें बना रहीं रोड़ा

Rinku Singh: टीम इंडिया के दमदार बल्लेबाज रिंकू सिंह इन दिनों क्रिकेट से ज्यादा एक नई वजह से सुर्खियों में हैं। दरअसल, उत्तर प्रदेश सरकार ने 25 जून 2025 को घोषणा की थी कि रिंकू सिंह को “सीधी भर्ती नियमावली 2022” के तहत बेसिक शिक्षा अधिकारी (BSA) के पद पर नियुक्त किया जाएगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा इस ऐलान के बाद राज्य में रिंकू सिंह की नियुक्ति को लेकर प्रक्रिया भी शुरू हो गई थी। यह निर्णय रिंकू की खेल जगत में उपलब्धियों और देश के प्रति उनके योगदान को देखते हुए लिया गया था।

BSA की कुर्सी से दूर हुए रिंकू सिंह?

हालांकि अब इस नियुक्ति पर संशय के बादल छा गए हैं। रिंकू सिंह को BSA बनाने के रास्ते में सबसे बड़ी बाधा उनकी शैक्षणिक योग्यता बन गई है। जानकारी के अनुसार, बेसिक शिक्षा अधिकारी के पद के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता स्नातकोत्तर (Post Graduation) है। वहीं रिंकू सिंह ने अभी तक केवल हाईस्कूल तक की पढ़ाई ही पूरी की है। ऐसे में वह वर्तमान नियमों के अनुसार इस पद के लिए अयोग्य ठहरते हैं।

Read More: Hindi News Today: एससीओ बैठक में भाग लेने चीन पहुंचे रक्षा मंत्री राजनाथ, हिमाचल से गुजरात तक भारी बारिश का कहर जारी

रिंकू सिंह की निजी जिंदगी

इस बीच रिंकू सिंह की निजी जिंदगी भी चर्चा में है। हाल ही में उन्होंने समाजवादी पार्टी की सांसद प्रिया सरोज से सगाई की है, जिससे वह अब राजनीति से भी जुड़े हुए नजर आ रहे हैं। ऐसे में सरकारी पद की यह पेशकश और भी अधिक चर्चा का विषय बन गई है। कुल मिलाकर, रिंकू सिंह की प्रतिभा और देश के लिए उनका योगदान सराहनीय है, लेकिन शैक्षणिक पदों के लिए नियमों की अपनी एक सीमा होती है। सरकार उन्हें सम्मानित जरूर करना चाहती है, लेकिन यह सुनिश्चित करते हुए कि नियमों का उल्लंघन न हो। इसलिए अब देखना होगा कि रिंकू सिंह को किस पद पर नियुक्त किया जाएगा।

We’re now on WhatsApp. Click to join.

अगर आपके पास भी हैं कुछ नई स्टोरीज या विचार, तो आप हमें इस ई-मेल पर भेज सकते हैं info@oneworldnews.com

Back to top button