खेल

Ms Dhoni marriage anniversary: महेंद्र सिंह धोनी और साक्षी की शादी को हुए 15 साल पूरे, साक्षी ने शेयर किया प्यारा सा पोस्ट

Ms Dhoni marriage anniversary: साल 2010 में धोनी ने साक्षी से शादी की थी। उसके बाद उनकी कप्तानी में टीम इंडिया ने वन डे विश्व कप जीता था। धोनी को साक्षी का लेडी लक भी माना जाता है

Ms Dhoni marriage anniversary: एमएस धोनी और साक्षी की है क्यूट लव स्टोरी,सुन आपके भी चेहरे पर आ जाएगी स्माइल 

पूर्व भारतीय कप्तान एमएस धोनी 4 जुलाई को अपनी शादी की 15 सालगिरह सेलिब्रेट कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर उनकी पत्नी साक्षी ने एक प्यार भरा कोलाज शेयर किया है। जिसमें बहुत ही प्यारी तस्वीरें नजर आ रही है।

साल 2010 में धोनी ने साक्षी से शादी की थी। उसके बाद उनकी कप्तानी में टीम इंडिया ने वन डे विश्व कप जीता था। धोनी को साक्षी का लेडी लक भी माना जाता है

कैप्टन कूल के नाम से जाने वाले महेंद्र सिंह धोनी भारतीय टीम के एक बेहतरीन कप्तान रहे हैं। जिन्होंने ने समझदारी दिखाते हुए मुश्किल मैचो में अपनी जीत हासिल की है। आज धोनी और उनकी पत्नी साक्षी अपनी 15वीं सालगिरह सेलिब्रेट कर रहे हैं। इस खास दिन पर उनके फैंस और उनके चाहने वालों ने भी उन्हें शुभकामनाएं दी है।

साक्षी ने किया शेयर किया ब्यूटीफुल मोमेंट

सोशल मीडिया पर साक्षी ने धोनी के साथ कुछ प्यार भरी तस्वीरें कोलाज बनाकर साझा की है। जिसमें इन दोनों की जोड़ी काफी खुश नजर आ रही है। इस पोस्ट पर धोनी और साक्षी फैंस खूब प्यार लुटा रहे हैं और दोनों को बधाइयां दे रहे हैं

वीडियो आ रहा है फैंस को पसंद

धोनी और साक्षी का केक काटते हुए वीडियो फैंस को काफी पसंद आ रहा है। धोनी और साक्षी के अलावा इस वीडियो में एक पालतू जानवर भी नजर आ रहा है जिसमें धोनी पालतू जानवर को भी केक खिलाते हुए नजर आ रहे हैं।

किस्मत में लिखा था मिलना

धोनी और साक्षी के पिता रांची की एक कंपनी में काम करते थे। दोनों के परिवारों का आपस में अच्छा रिश्ता रहा। धोनी और साक्षी भी रांची में एक ही स्कूल में पढ़ाई करते थे, लेकिन कुछ समय बाद दोनों बाद में बिछड़ गए, क्योंकि साक्षी का परिवार देहरादून शिफ्ट हो गया था और फिर उसके बाद दोनों का कोई संपर्क नहीं थाकाफी इसके बाद धोनी और साक्षी की मुलाकात 10 साल बाद हुई

कपिल देव की कप्तानी में वेस्टइंडीज को हराकर 1983 में पहली बार वर्ल्ड चैंपियन बनी थी। इसके बाद महेंद्र सिंह की कप्तानी में 2007 में भारत में पहला t20 विश्व कप जीता था। इसके बाद 2011 में भी धोनी की कप्तानी में वनडे वर्ल्ड कप जीता। 29 जून को 17 साल बाद रोहित शर्मा की कप्तानी में साउथ अफ्रीका को हराकर भारत ने t20 विश्व कप जीता है।

Read more:- Happy Birthday MS Dhoni: धोनी जैसा कोई नहीं…. हैप्पी बर्थडे कैप्ट

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Sakshi Singh (@sakshisingh_r)

साल 2007 में दोनों की पहली मुलाकात कोलकाता के ताज होटल में हुई थी। जहां भारतीय टीम ठहरी थी। और उस दौरान साक्षी उसी होटल में होटल मैनेजमेंट के लिए इंटर्नशिप कर रही थीं दोनों ने साल 2008 में एक दूसरे को डेट करना शुरू किया था, डेट करने के 2 साल बाद देहरादून में 4 जुलाई 2010 को धोनी और साक्षी शादी के बंधन में बन गए।

अगर आपके पास भी हैं कुछ नई स्टोरीज या विचार, तो आप हमें इस ई-मेल पर भेज सकते हैं info@oneworldnews.com

Back to top button