खेल

IPL 2025: क्या सुरक्षा के मद्देनज़र IPL 2025 टला? BCCI ने दी जानकारी

IPL 2025: भारतीय क्रिकेट प्रेमियों के लिए एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है। बीसीसीआई (BCCI) ने इंडियन प्रीमियर लीग 2025 (IPL 2025) को स्‍थगित करने का ऐलान कर दिया है।

IPL 2025: BCCI का ऐलान, IPL 2025 पर लगा ब्रेक, जानिए वजह

IPL 2025, भारतीय क्रिकेट प्रेमियों के लिए एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है। बीसीसीआई (BCCI) ने इंडियन प्रीमियर लीग 2025 (IPL 2025) को स्‍थगित करने का ऐलान कर दिया है। यह फैसला भारत और पाकिस्‍तान के बीच बढ़ते तनाव के चलते लिया गया है। देश की सुरक्षा और खिलाड़‍ियों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए यह निर्णय लिया गया, जो खेल की दुनिया के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है।

क्‍या है मामला?

पिछले कुछ दिनों से भारत और पाकिस्तान के बीच सीमा पर तनाव बढ़ गया है। दोनों देशों के बीच राजनयिक और सैन्य स्तर पर हालात बेहद संवेदनशील बने हुए हैं। ऐसी स्थिति में किसी बड़े आयोजन का शांतिपूर्ण कर पाना मुश्किल था। विशेष रूप से जब इस तरह का टूर्नामेंट पूरे देश में आयोजित होता है और विदेशी खिलाड़ी भी इसमें भाग लेते हैं, तब सुरक्षा व्यवस्था और भी जटिल हो जाती है।

Read More : Sports News: PSL का बड़ा फैसला, भारत-पाक तनाव के बीच UAE में होंगे बचे मैच

खिलाड़ियों की सुरक्षा भी बड़ा कारण

आईपीएल में दुनियाभर के क्रिकेट खिलाड़ी हिस्सा लेते हैं। ऑस्‍ट्रेलिया, इंग्‍लैंड, वेस्‍टइंडीज, साउथ अफ्रीका जैसे देशों के खिलाड़ी भारत आते हैं। मौजूदा सुरक्षा हालात में विदेशी खिलाड़ियों की सुरक्षा सुनिश्चित करना एक चुनौती बन गई थी। इसके साथ ही घरेलू खिलाड़ियों की भी सुरक्षा पर खतरा मंडराने लगा था। बीसीसीआई ने टीम मालिकों और फ्रेंचाइजियों से भी बातचीत की, और सभी ने सम्मति से फैसला लिया कि टूर्नामेंट को कुछ समय के लिए स्थगित करना ही सही रहेगा। हालांकि अभी नई तारीखों का ऐलान नहीं किया गया है।

We’re now on WhatsApp. Click to join.

अगर आपके पास भी हैं कुछ नई स्टोरीज या विचार, तो आप हमें इस ई-मेल पर भेज सकते हैं info@oneworldnews.com

Back to top button