खेल

IPL 2025: मैदान पर गरमाया माहौल, IPL में अभिषेक और डिग्विजय की जुबानी जंग, BCCI ने थामा मोर्चा

IPL 2025: आईपीएल 2025 में एक रोमांचक मुकाबले के दौरान मैदान पर उस वक्त माहौल गर्म हो गया जब सनराइजर्स हैदराबाद के स्टार खिलाड़ी अभिषेक शर्मा और मुंबई इंडियंस के तेज गेंदबाज डिग्विजय देशमुख के बीच तीखी नोकझोंक हो गई।

IPL 2025: IPL में भिड़े अभिषेक-डिग्विजय, ‘तेरी चोटी पकड़ के मारूंगा…’ से मचा बवाल

IPL 2025: आईपीएल 2025 में एक रोमांचक मुकाबले के दौरान मैदान पर उस वक्त माहौल गर्म हो गया जब सनराइजर्स हैदराबाद के स्टार खिलाड़ी अभिषेक शर्मा और लखनऊ सुपर जायंट्स के तेज गेंदबाज डिग्विजय देशमुख के बीच तीखी नोकझोंक हो गई। मामला इतना बढ़ गया कि एक-दूसरे को मारने की धमकी तक दी गई, जिसके बाद BCCI के उपाध्यक्ष खुद मामले में हस्तक्षेप कर ‘सीजफायर’ कराना पड़ा।

मैदान पर गरमाया माहौल

यह घटना उस समय हुई जब सनराइजर्स हैदराबाद की पारी चल रही थी। अभिषेक शर्मा ने एक तेज़ बाउंड्री लगाई जिससे डिग्विजय देशमुख काफी भड़क गए। अगली गेंद पर डिग्विजय ने अभिषेक को बाउंसर फेंकी और गेंदबाज़ी के बाद पास जाकर कुछ कह दिया। जवाब में अभिषेक ने गुस्से में आकर कहा, ‘तेरी चोटी पकड़ के मारूंगा।’ यह सुनते ही डिग्विजय भी उग्र हो गए और दोनों खिलाड़ी एक-दूसरे के काफी करीब आ गए।

Read More : Rohit Sharma: रोहित शर्मा के नाम का स्टैंड देखकर भावुक हुए माता-पिता, रितिका भी नहीं रोक पाईं आंसू

BCCI उपाध्यक्ष ने कराया सुलह

मैदान पर खड़े अंपायर्स और बाकी खिलाड़ी तुरंत बीच-बचाव के लिए आए, लेकिन दोनों के बीच टकराव बढ़ता ही गया। कुछ मिनटों के लिए मैच रुका रहा। खिलाड़ियों की झड़प ने सोशल मीडिया पर भी आग लगा दी और वीडियो क्लिप्स तेजी से वायरल हो गईं। इस पूरे मामले की गंभीरता को देखते हुए BCCI के उपाध्यक्ष ने तुरंत स्थिति को संभालने की कोशिश की। उन्होंने दोनों टीमों के कप्तानों से बात की और खिलाड़ियों को शांत किया। यह स्पष्ट किया गया कि IPL की गरिमा को किसी भी हालत में नुकसान नहीं पहुंचना चाहिए। यह पहली बार नहीं है जब IPL में गर्मा-गर्म बहस देखने को मिली हो, लेकिन अभिषेक और डिग्विजय का यह टकराव खेल भावना के खिलाफ माना जा रहा है। अब देखना होगा कि BCCI इस पर क्या सख्त कदम उठाता है।

We’re now on WhatsApp. Click to join.

अगर आपके पास भी हैं कुछ नई स्टोरीज या विचार, तो आप हमें इस ई-मेल पर भेज सकते हैं info@oneworldnews.com

Back to top button