भारत

कनॉट प्लेस के बाद चांदनी चौक में लगेगा देश का सबसे ऊंचा झंडा

राजधानी दिल्ली के कनॉट प्लेस के बाद अब चांदनी चौक में भारत का सबसे बड़ा झंडा लगाया जाएगा। उत्तरी नगर निगम ने चांदनी चौक पर टाउन हॉल के पीछे चौक पर 143 फीट के पोल पर 45 मीटर का झंडा लगाने का फैसला किया है।

आपको बता दें, यह प्रोजेक्ट दिल्ली हिंदुस्तानी मकेंटाइल असोसिएशन द्धारा संचालित की जा रही है।

Flag-Central-Park2

कनॉट प्लेस का सबसे ऊंचा झंडा

सबसे बड़े झंडे के साथ इस इलाके का सौंदर्यीकरण और आसपास के इलाकों को विकसित किए जाने की योजना है। यह झंडा पॉलिस्टर के कपड़े का बनाया जाएगा।

उत्तरी एमसीडी के स्टैंडिंग कमिटी के चेयरमैन प्रवेश वाही ने बताया “हमने झंडा लगाने के लिए मंजूरी दे दी है। बाकी जगहों जैसे दिल्ली पुलिस, एयरपोर्ट अथॉरिटीज, फायर बिग्रेड से परमिशन हिंदुस्तान मार्केंटाइल एसोसिएशन को लेना होगा।”

Have a news story, an interesting write-up or simply a suggestion? Write to us at
info@oneworldnews.in

Back to top button