मनोरंजन

सावन में सुने ये सुपरहिट गाने ‘BAE’ के साथ 

सावन मे सुने यह सुपरहिट गाने


सावन के महीने की शुरुआत हो चुकी है और इन दिनों प्रेमी जोड़ियों का मूड  रोमांटिक होता है और इन दिनों को वे यादगार पल में बदलना चाहते हैं। इसके साथ कई लोग इन दिनों गाने सुनना बहुत पसंद करते हैं। कुछ गाने दर्द से भरे होते हैं, तो कुछ रोमांस से। दोनों ही तरह के गाने लोग सुनना पसंद करते हैं। आज हम आपको कुछ ख़ास गाने की लिस्ट बताएंगे जिन्हें सुनकर आप सावन में लुफ्त उठा सकते हैं।

चिंगारी कोई भड़के

हालांकि, यह गाना उन आशिकों के लिए जिनका इश्क क़बूल नहीं हुआ है या किसी वजह से ब्रेकअप हो गया है। लेकिन किशोर की सहमी आवाज इस गाने को हर किसी को सुनने पर मजबूर कर देती है। किशोर कुमार अपने जमाने में सबसे अच्छे गायक माने जाते थे।

अब के सावन में जी डरे

किशोर और लता मंगेशकर की आवाज में यह गाना सावन में सुनने का अलग मजा है। इस गाने का चलचित्र प्रेमी जोड़े के मूड को फुलरोमांटिक बना सकता है। इस गाने के सुर और ताल को सावन के महीने पर ही सेट किया गया है।

पड़ गए झूले सावन ऋतु आई रे

यह गाना मशहूर गायिका लता मंगेशकर जी और आशा भोसले जी द्वारा रिकॉर्ड किया गया था। जब यह गाना रिलीज हुआ था तो इसे सुनने वालों की तादात बहुत ज्यादा थी। और अभी भी कई नवयुवक और 90के दशक के लोग इसे सुनना पसंद करते हैं।

अब के सजन सावन में

इस गाने को लता मंगेशकर ने आवाज दी है और म्यूजिक प्रसिद्ध म्यूजिक डायरेक्टर आर.डीबर्मन द्वारा दिया गया है। प्रेमी जोड़ियों के दिल में रोमांच पैदा करने के लिए यह गाना काफी है। अगर आप सावन में अच्छे गाने सुनना चाहते हैं तो ऊपर बताए गए गाने बहुत ही प्यारे हैं। इसके अलावा भी अगर आपको कोई ऐसे गाना पता है जो सावन में रोमांच पैदा कर सके तो हमें कमेंट के जरिये बता सकते हैं।

अरिजीत का ‘तुम ही हो’

अरिजीत की आवाज में एक ऐसा दर्द और सुकून है कि शादी-शुदा आदमी भी खुद को कुंवारा समझ बैठता है। इनकी आवाज कुछ दिलों के दर्द को सुकून देता है तो इनकी कई ऐसी ट्रैक हैं जो प्रेमी जोड़ियों को पसंद आती है। इनके द्वारा गाए गए गाने में से एक है ‘तुम ही हो’ यह गाना बहुत ही रोमांटिक है। इसे सुनकर प्रेमी जोड़े के रोंगटे खड़े हो जाते है।

अरिजीत का ‘सावन का आया है’

अरिजीत को आज का किशोर कुमार कहना गलत नहीं होगा।इस गाने को सुनकर प्रेमियों का दिल मंत्रमुग्ध हो उठता है। इसकी लिरिक्स और सुकून भरी अरिजीत की आवाज वाकई में स्तब्ध कर देने वाली है। सावन के महीने में यह गाना आपको पूरी तरह से रोमांटिकमूड में ला सकता है और इन दिनों आप इस गाने को सुनकर अच्छा लुफ्त उठा सकते हैं।

मुकेश की आवाज में सावन का महीना

90 की दशक में यह गाना बहुत ही ज्यादा लोकप्रिय था। इस गाने के लिरिक्स और मुकेश की प्यारी आवाज इसे सुपरहिट बनाती है। सावन के मौसम में इस गाने को सुनकर आप पूरी तरह से रोमांचित हो उठेंगे।

Read More:- सावन के महीने में कैसे करे भगवान शिव को प्रसन्न, पढ़े पूजा की विधि

Have a news story, an interesting write-up or simply a suggestion? Write to us at info@oneworldnews.com

Back to top button