सामाजिक

हंसने के तरीके से जानिए व्यक्ति का स्वभाव

हँसने के तरीके से आप जान सकते है व्यक्ति का स्वभाव


आप अपनी एक मुस्कराहट से सबका मन मोह सकते है और अगर खुलकर हंसने की बात हो तो महफिल का रंग ही कुछ अलग होता है। हर इंसान के हंसने का तरीका दूसरे से अलग होता है, कोई जोर से हंसता है तो कोई धीरे-धीरे मुस्कुराता है। व्यक्ति के हंसने के तरीके से यह पता लगाया जा सकता है, कि उसका स्वभाव कैसा है। हर कोई अलग-अलग स्वभाव का होता है।

एक मुस्कराहट
एक मुस्कराहट

Related : लोग आपके व्यक्तित्व के बारे में अंदाजा लगाते हैं इन बातों से

वैसे तो हंसने के फायदे बहुत है, हंसने से हमारे शरीर के किसी भी दर्द को भुलाया जा सकता है। हंसी हमारे शरीर से केलोरी भी बर्न करती है। जैसे हंसी के कुछ फायदे है, वैसे ही हंसी से व्यक्ति के स्वभाव के बारे मे भी पता लगाया जा सकता है।

यदि किसी व्यक्ति के हंसने के तरीके पर गौर किया जाए तो उसके स्वभाव के बारे में भी पता लगाया जा सकता है।
खिलखिलाकर हंसने वाले लोग सहनशील, दयालु, सभी का अच्छा सोचने वाले, सभी की मदद करने वाले होते है और ऐसे लोग पढ़ाई-लिखाई में भी आगे होते है। ऐसे लोग किसी को धोखा नहीं देते और अच्छे प्रेमी भी होते है।

ठहाका मार कर ऊचे स्वर में हंसने वाले लोग स्वाभिमानी होते है, और अपनी लाईफ में सफल होते है। अगर ऐसी हंसी के साथ चेहरा व्यंगपूर्ण होतो ऐसे लोग अहंकारी भी होते है।
घोड़े के जैसे हिनहिना कर हंसने वाले लोग अहंकारी, कपटी और निक्कमे होते है। काम धन्धे से खाली होते है। ऐसे लोग फायदा उठाने में माहिर होते है, इन पर आसानी से विश्वास नही किया जा सकता है।

जो लोग धीरे -धीरे मुस्कुराते है या जिनकी मुस्कुराहट शांत होती है वे अपने मन की प्रसन्नता को व्यत्त करते है, और वह गंभीर, शांतिप्रिय, विश्वासी, ज्ञानी होते है।

Have a news story, an interesting write-up or simply a suggestion? Write to us at
info@oneworldnews.in

Neelam Mishra

She loves to write and her write -ups speak for her. She is an entertainment bee, and for her work is everything.
Back to top button