मूवी-मस्ती

धड़कन 2 में शिल्पा के किरदार में दिखेंगी श्रद्धा कपूर, जाने उनके साथ कौन होगा..

साल 2000 में आई शिल्पा शेट्टी, अक्षय कुमार और सुनील शेट्टी अभिनित फिल्म ‘धड़कन’ आपको याद तो होगी। लव ट्राएंगल पर आधारित यह फिल्म सुपरहिट रही थी। अब इसका सिक्वल भी जल्द बनने वाला है।

‘धड़कन 2’ में श्रद्धा कपूर मुख्य फिमेल का किरदार निभाएंगी। श्रद्धा कपूर के साथ इस फिल्म में सूरज पंचोली और फवाद खान निभाते नजर आएगी।

shraddha-kapoor-to-be-part-of-dhadkan-2

श्रद्धा कपूर

खबरों की मानें तो फवाद खान पिछली फिल्म में सुनील शेट्टी का किरदार निभा सकते हैं। वहीं अक्षय कुमार की भूमिका के लिए सूरज पंचोली को चुना गया है।

आपको बता दें, फिलहाल इस बारे में कोई अधिकारिक घोषणा नही की गई है।

Have a news story, an interesting write-up or simply a suggestion? Write to us at
info@oneworldnews.in

Back to top button