धार्मिक

Vastu Tips For Home: आपके घर में वास्तु दोष है? जानें चुटकियों में पता करने का तरीका और उसे दूर करने के उपाय

Vastu Tips For Home: ज्योतिष विज्ञान में वास्तु का भी विशेष ध्यान रखा जाता है। ऐसी मान्यताएं हैं कि वास्तु का ध्यान रखने से घर में बदलाव और घर का निर्माण करवाने से जीवन में सकारात्मक ऊर्जा आती है। इसके साथ ही कई प्रकार की समस्याएं दूर रहती हैं।

Vastu Tips For Home: घर में वास्तु दोष होने पर दिखते हैं ये संकेत, ऐसे करें पहचान

ज्योतिष विज्ञान में वास्तु का भी विशेष ध्यान रखा जाता है। ऐसी मान्यताएं हैं कि वास्तु का ध्यान रखने से घर में बदलाव और घर का निर्माण करवाने से जीवन में सकारात्मक ऊर्जा आती है। इसके साथ ही कई प्रकार की समस्याएं दूर रहती हैं। आपको बता दें कि वास्तु शास्त्र में बताए गए नियमों का पालन न करने से जीवन शैली में कई नकारात्मक प्रभाव पड़ते हैं। साथ ही इसके कारण आर्थिक क्षेत्र और स्वास्थ्य पर भी असर पड़ता है। Vastu Tips For Home किसी कारणवश यदि घर में वास्तु दोष उत्पन्न हो रहा है तो इसके लक्षण आप भी पहचान सकते हैं।

माना जाता है कि घर में वास्तु दोष होने पर व्यक्ति के बर्ताव में चिड़चिड़ापन आने लगता है। साथ ही कार्यों में भी बार-बार बाधाएं उत्पन्न होती है और मानसिक परेशानी बनी रहती है। Vastu Tips For Home इस दोष के चलते जीवन में समस्याओं का स्तर भी बढ़ने लगता है और व्यक्ति के बने बनाए काम भी बिगड़ जाते हैं। ऐसे में वास्तु के उपायों को करना लाभकारी हो सकता है। लेकिन उससे पहले वास्तु के लक्ष्णों की पहचान करना जरूरी है। ऐसे में आइए जानते हैं कि घर में वास्तु दोष होने पर कौन-कौन से लक्षण दिखाई देते हैं।

ऐसे पता करें वास्तु दोष Vastu Tips For Home

  • जिस घर में बार-बार लोगों को आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ रहा हो, या घर का पैसा टिकता ना हो, या समय-समय पर आर्थिक समस्याएं उत्पन्न हो रही हों, तो इसका मतलब है कि आपके घर में वास्तु दोष हो सकता है।
  • अगर किसी के घर में लोग बार-बार बीमार पड़ रहे हैं, एक के बाद एक घर के सदस्यों में रोग सामने आ रहे हों तो उस घर में वास्तु दोष के लक्षण हो सकते हैं।
  • जिस घर में वास्तु दोष होता है उस घर में लोगों को मानसिक तनाव का सामना करना पड़ता है। जिसकी वजह से कई बार ऐसे लोग अपना संतुलन खो बैठते हैं। ऐसे लोगों में अक्सर जरूरत से ज्यादा गुस्सा करना या नींद ना आना जिससे या माइग्रेन की समस्याएं देखी जाती हैं।
  • जिन लोगों के घर में वास्तु दोष होता है वो लोग अक्सर मेहनत करने के बावजूद भी असफल हो जाते हैं। कई बार घर का मुख्य द्वार सही दिशा में ना होने से आपको दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।

Read More:- Bedroom Vastu Tips: दांपत्य जीवन को मधुर बनाना है तो बेडरूम में वास्तु शास्त्र की इन बातों का रखें ध्यान, अटूट रहेगा संबंध

ये हैं वास्तु दोष दूर करने के उपाय Vastu Tips For Home

घर से वास्तु दोष दूर करने के लिए वास्तु पूजा या यज्ञ करना चाहिए। हालांकि, कुछ अन्य उपायों के माध्यम से भी दोष दूर किया जा सकता है। दरअसल, घर के मुख्य द्वार पर स्वास्तिक का चिन्ह बनाएं। इससे परिवार की सभी नकारात्मक ऊर्जा समाप्त होती हैं और वास्तु दोष भी कम होता है। आप घर में पोछा लगाते समय उसके पानी में नमक डाल लें। इससे परिवार में चल रही समस्याएं कम होने लगती हैं और नकारात्मक ऊर्जा का नाश होता है।

मुख्य द्वार पर जरूर लगाएं काले घोड़े की नाल Vastu Tips For Home

घर से वास्तु दोष को दूर करने के लिए रसोईघर के अग्निकोण में लाल बल्ब लगाकर रखें। इससे दोष दूर होता है और घर में सुख समृद्धि आती हैं। माना जाता है कि घर के उत्तर-पूर्व कोने में कलश रखने से कार्य में आ रही बाधाएं दूर होने लगती हैं। इस दौरान काले घोड़े की नाल को मुख्य द्वार पर जरूर लगाएं। यह सुरक्षा कवच की तरह काम करता है। वास्तु दोष दूर करने के लिए घर में कुछ पौधो को लगाएं। इससे एनर्जी का संचार होता है।

मंत्रों का जरूर करें जाप, सकारात्मक रहेगा वातावरण Vastu Tips For Home

आप मनी प्लांट का पौधा जरूर लगाएं। इससे नौकरी या व्यवसाय में बहुत सफलता मिलती है। इसके अलावा वास्तु दोष से निवारण प्राप्त करने के लिए यंत्र स्थापित कर सकते हैं। यंत्र उन जगाहों पर लगाया जाता है जिस कमरे या जिस जगह का वास्तु सही ना हो। वास्तु दोष के उपाय के तौर पर वास्तु शांति का पाठ कराएं। मंत्र जाप करें, मंत्र जाप करने से घर का वातावरण सकारात्मक रहता है।

We’re now on WhatsApp. Click to join

वास्तुदोष नाशक मंत्र Vastu Tips For Home

वास्तु दोष होने पर वास्तुदोष नाशक मंत्रों का भी जाप करना चाहिए। इससे वास्तु संबंधी सभी दोष दूर होते हैं। ये मंत्र हैं-‘आकाशात् पतितं तोयम् यथा गच्छति सागरम्, सर्वदेव नमस्कारः केशवं प्रति गच्छति’

वास्तु वैदिक मंत्र Vastu Tips For Home

नमस्ते वास्तु पुरुषाय भूशय्या भिरत प्रभो । मद्गृहं धन धान्यादि समृद्धं कुरु सर्वदा ।।

वास्तु दोष निवारण मंत्र Vastu Tips For Home

ऊं वास्तोष्पते प्रति जानीद्यस्मान स्वावेशो अनमी वो भवान यत्वे महे प्रतितन्नो जुषस्व शन्नो भव द्विपदे शं चतुष्प्दे स्वाहा।

अगर आपके पास भी हैं कुछ नई स्टोरीज या विचार, तो आप हमें इस ई-मेल पर भेज सकते हैं info@oneworldnews.com

vrinda

मैं वृंदा श्रीवास्तव One World News में हिंदी कंटेंट राइटर के पद पर कार्य कर रही हूं। इससे पहले दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण और नवभारत टाइम्स न्यूज पेपर में काम कर चुकी हूं। मुझसे vrindaoneworldnews@gmail.com पर संपर्क किया जा सकता है।
Back to top button