धार्मिक

Tulsi Plant Vastu Shastra: घर में है तुलसी का पौधा तो इन बातों का जरूर रखें ध्यान, वरना नाराज हो जाएंगी मां लक्ष्मी, जानें क्या कहता है वास्तु शास्त्र

Tulsi Plant Vastu Shastra: हिंदू परिवार में तुलसी का पौधा लगभग हर घर में मौजूद होता है। तुलसी के पौधे को मान्यतानुसार तुलसी माता माना जाता है। कहते हैं तुलसी माता जिस घर में होती हैं उस घर में सुख-समृद्धि और शांति बनी रहती है। इसी के चलते तुलसी के पौधे से जुड़ी कुछ जरूरी बातों का ध्यान रखना जरूरी होता है।

Tulsi Plant Vastu Shastra: रोजाना माता तुलसी की ऐसे करें पूजा, नजर दोष से मिलेगी मुक्ति, घर में रहेगा सकारात्मकता का वास

हिंदू परिवार में तुलसी का पौधा लगभग हर घर में मौजूद होता है। तुलसी के पौधे को मान्यतानुसार तुलसी माता माना जाता है। कहते हैं तुलसी माता जिस घर में होती हैं उस घर में सुख-समृद्धि और शांति बनी रहती है। इसी के चलते तुलसी के पौधे से जुड़ी कुछ जरूरी बातों का ध्यान रखना जरूरी होता है। Tulsi Plant Vastu Shastra तुलसी का सही तरह से ध्यान ना रखा जाए तो पौधा मुरझा जाता है और घर में समस्याएं पनपना शुरू हो जाती हैं। आज हम आपको माता तुलसी के कुछ ऐसे उपाय और नियम बताने जा रहे हैं जिन्हें ध्यान में रखना अतिआवश्यक होता है। तुलसी को लेकर वास्तु शास्त्र में भी अनेक टिप्स दिए जाते हैं। अगर आपके घर में भी तुलसी का पौधा लगा है तो जरूर जान लें ये बातें।

प्रतिदिन सुबह और शाम तुलसी के सामने दीपक जलाएं। रोजाना जल चढ़ाएं। तुलसी के पौधे को सूर्य की रोशनी में रखें, जिससे इसका पूर्ण विकास हो सके। इसके आस-पास सफाई रखें। Tulsi Plant Vastu Shastra इसकी रोजाना 3, 5, 7 बार परिक्रमा करें। इससे घर की नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है। तुलसी के पौधे को कभी भी गंदे हाथों से न छुएं। तुलसी दल तोड़ने से पहले उसे प्रणाम करें और फिर तोड़ें। एकादशी, पूर्णिमा और रविवार के दिन तुलसी दल न तोड़ें। महिलाएं मासिक धर्म के दौरान तुलसी के पौधे को न छुएं।

तुलसी के पौधे की ऐसे करें पूजा Tulsi Plant Vastu Shastra

एक साफ जगह पर गमले में तुलसी का पौधा लगाएं। उन्हें जल चढ़ाएं और कुमकुम का तिलक लगाएं। फूलों की माला अर्पित करें। उनके समक्ष देसी घी का दीपक जलाएं। फिर फल, मिठाई आदि चीजों का भोग लगाएं। तुलसी मां के वैदिक मंत्रों का जाप करके प्रार्थना करें। अंत में आरती से अपनी पूजा को पूर्ण करें। पूजा में हुई गलतियों के लिए क्षमा मांगे।

Read More:- Tulsi Upay: गुरुवार के दिन करें माता तुलसी के चमत्कारी उपाय, धन संपत्ति से भर जाएगा घर, तुलसी चालीसा का भी करें पाठ

कभी न सूखने दें तुलसी का पौधा Tulsi Plant Vastu Shastra

तुलसी के पौधे का सूखना धार्मिक मान्यताओं के आधार पर बेहद अशुभ माना जाता है। कहते हैं तुलसी के सूख जाने पर घर में कठिनाइयां आना शुरू हो जाती हैं। ऐसे में नियमित रूप से तुलसी के पौधे में जल चढ़ाना अनिवार्य होता है। इसके साथ ही, तुलसी के पौधे को ऐसी जगह लगाया जाता है जिससे उसे पर्याप्त धूप मिलती रहे। इसलिए पौधे को पर्याप्त पानी देते रहना चाहिए जिससे वह सूख ना जाए।

मुख्य द्वार पर न रखें पेड़ Tulsi Plant Vastu Shastra

कहा जाता है कि तुलसी के पौधे को घर के मुख्य द्वार पर नहीं रखना चाहिए। मुख्य द्वार पर तुलसी के पौधे को रखने पर माना जाता है कि मां लक्ष्मी रूठ जाती हैं। साथ ही, इससे वास्तु दोष लगने की संभावना भी बढ़ जाती है। तुलसी के पौधे के साथ या आस-पास बेलपत्र का पौधा नहीं लगाना चाहिए। यदि पहले से तुलसी और बेल का पौधा घर में लगा है तो दोनों को तुरंत दूर कर दें। तुलसी और बेलपत्र के पौधे को एकसाथ रखना अच्छा नहीं मानते हैं। इसके अलावा, कैक्टस या किसी भी कांटेदार पौधे को नहीं रखना चाहिए।

Read More:- Tulsi Ke Upay: घर में चाहिए बरकत तो करें तुलसी जी के ये उपाय, नहीं होगी धन की कमी, बदल जाएगी आपकी किस्मत

हमेशा विषम संख्या में लगाएं तुलसी का पौधा Tulsi Plant Vastu Shastra

वास्तु शास्त्र के अनुसार, तुलसी के पौधे को घर में विषम संख्या में लगाना ही अच्छा माना जाता है। जैसे, एक, तीन या पांच के गुट में तुलसी के पौधे को लगाना चाहिए। सम संख्या में तुलसी के पौधे को लगाने की सलाह नहीं दी जाती है। तुलसी के पौधे के पास गलती से भी झाड़ू नहीं रखना चाहिए। तुलसी का पौधा बहुत पवित्र और पूजनीय होता है। वहीं झाड़ू का इस्तेमाल साफ-सफाई के लिए किया जाता है। तुलसी के पास झाड़ू रखने से घर में दरिद्रता आती है।

We’re now on WhatsApp. Click to join

तुलसी के गमले में कभी भी न रखें शिवलिंग Tulsi Plant Vastu Shastra

तुलसी के गमले में कभी भी शिवलिंग नहीं रखना चाहिए। पौराणिक कथाओं के अनुसार पूर्व जन्म में तुलसी का नाम वृंदा था जो जालंधर नाम के एक राक्षस की पत्नी थी। इस राक्षस का अंत भगवान शिव ने ही किया था। तभी से शिव जी को तुलसी दल से दूर रखा जाता है। अगर आपने घर में तुलसी के पौधे में शिवलिंग रखा है तो इसे तुलसी के पौधे से तुरंत हटा दें। इससे घर में नकारात्मक प्रभाव पड़ने लगते हैं।

अगर आपके पास भी हैं कुछ नई स्टोरीज या विचार, तो आप हमें इस ई-मेल पर भेज सकते हैं info@oneworldnews.com

vrinda

मैं वृंदा श्रीवास्तव One World News में हिंदी कंटेंट राइटर के पद पर कार्य कर रही हूं। इससे पहले दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण और नवभारत टाइम्स न्यूज पेपर में काम कर चुकी हूं। मुझसे vrindaoneworldnews@gmail.com पर संपर्क किया जा सकता है।
Back to top button