धार्मिक

Shri Krishna Janmashtami 2024: इस साल कब मनाई जाएगी कृष्ण जन्माष्टमी? जानें सही डेट, पूजा विधि और पर्व का महत्व

Shri Krishna Janmashtami 2024: भगवान कृष्ण की पूजा करने के लिए जन्माष्टमी का दिन बेहद शुभ माना जाता है। इस दिन भगवान श्रीकृष्ण की पूजा करने से मनोवांछित फलों की प्राप्ति होती है। इस साल कृष्ण जन्माष्टमी का पर्व 26 अगस्त के दिन मनाया जाएगा। इस दिन जयंती योग का निर्माण हो रहा है।

Shri Krishna Janmashtami 2024: जन्माष्टमी का व्रत करने से होती है अक्षय पुण्य की प्राप्ति, इस साल बन रहा जयंती योग

भगवान कृष्ण की पूजा करने के लिए जन्माष्टमी का दिन बेहद शुभ माना जाता है। इस दिन भगवान श्रीकृष्ण की पूजा करने से मनोवांछित फलों की प्राप्ति होती है। इस साल कृष्ण जन्माष्टमी का पर्व 26 अगस्त के दिन मनाया जाएगा। इस दिन जयंती योग का निर्माण हो रहा है। ऐसे में जन्माष्टमी का व्रत करने से अक्षय पुण्य की प्राप्ति होती है। Shri Krishna Janmashtami 2024 बता दें कि कृष्ण जन्माष्टमी के पर्व को कृष्ण जी के जन्म के उपलक्ष्य में मनाया जाता है। उन्हें विष्णु जी के आठवें अवतार के रूप में भी पूजा जाता है। हिंदू धर्म का कृष्ण जन्माष्टमी एक महत्वपूर्ण त्योहार माना जाता है, जो कि भारत के अलावा दुनिया के कई देशों में मनाया जाता है।

हर साल जन्माष्टमी का त्योहार भाद्रपद माह के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को मनाया जाता है। भगवान कृष्ण के भक्त इस दिन को बेहद ही धूमधाम से मनाते हैं। आपको बता दें कि यह त्योहार अधर्म पर धर्म की जीत का त्योहार है। Shri Krishna Janmashtami 2024 द्वापर युग में जब पृथ्वी पर कंस का अत्याचार बढ़ गया था तो उसके अत्याचार से लोगों को मुक्ति दिलाने के लिए भगवान कृष्ण का जन्म हुआ। भगवान कृष्ण देवकी के आठवें पुत्र हैं जिनका जन्म मथुरा के कारागार में हुआ था। भगवान श्रीकृष्ण की पूजा करने के लिए जन्माष्टमी का दिन सबसे शुभ माना जाता है।

जन्माष्टमी का व्रत करने से अक्षय पुण्य की होती प्राप्ति Shri Krishna Janmashtami 2024

ऐसा कहा जाता है कि इस दिन भगवान श्रीकृष्ण की पूजा करने से मनचाहे फल की प्राप्ति होती है। जन्माष्टमी के दिन जयंती योग का निर्माण भी हो रहा है। ऐसे में जन्माष्टमी का व्रत करने से अक्षय पुण्य की प्राप्ति हो सकती है। मान्यता है कि भगवान श्रीकृष्ण के शरणागत रहने वाले लोगों को मृत्यु लोक में स्वर्ग समान सुखों की प्राप्ति होती है। ऐसे में आइए जान लेते हैं कि इस साल कृष्ण जन्माष्टमी का व्रत कब रखा जाएगा। कया है इसका महत्व।

कृष्ण जन्माष्टमी कब है? Shri Krishna Janmashtami 2024

इस साल श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 26 अगस्त 2024 को मनाई जाएगी। क्योंकि पंचांग के अनुसार, भाद्रपद कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि की शुरुआत सोमवार, 26 अगस्त तड़के 03 बजकर 39 मिनट से शुरू हो रही है, जिसका समापन 27 अगस्त रात 02 बजकर 19 मिनट पर होगा। ऐसे में उदयातिथि के अनुसार, 26 अगस्त को ही जन्माष्टमी मनाई जाएगी और इसी दिन व्रत-पूजन भी किया जाएगा। आपको बता दें कि जन्माष्टमी दो दिन भी मनाई जाती है। दरअसल स्मार्त और वैष्णव संप्रदाय में अलग-अलग तिथि होने के कारण जन्माष्टमी अलग-अलग मनाते हैं। जन्माष्टमी की पहली तिथि पर स्मार्त संप्रदाय और दूसरी तिथि पर वैष्णव संप्रदाय वाले पूजा करते हैं।

जन्माष्टमी पर इस साल जयंती योग Shri Krishna Janmashtami 2024

इस साल जन्माष्टमी के दिन यानी 26 अगस्त 2024 को शुभ योग के साथ ही जयंती योग का भी निर्माण हो रहा है। ज्योतिष के अनुसार, द्वापर युग में जैसा योग श्रीकृष्ण के जन्म के समय बना था, वैसा ही योग इस साल जन्माष्टमी पर भी बन रहा है। ज्योतिष में इसे जयंती योग कहा गया है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, द्वापर युग में श्रीकृष्ण के जन्म के समय भाद्रपद अष्टमी रोहिणी नक्षत्र में हुआ था। चंद्रमा वृषभ राशि में थे।

Read More:- Free Bus Service In UP: रक्षाबंधन पर यूपी की महिलाओं को सीएम योगी आदित्यनाथ का ताेहफा, 18 की रात से 19 अगस्त तक बसों में सफर फ्री

जन्माष्टमी पूजन के लिए केवल 45 मिनट का समय Shri Krishna Janmashtami 2024

इस साल भी जन्माष्टमी पर चंद्रमा वृषभ राशि में रहेंगे। वहीं रोहिणी नक्षत्र 26 अगस्त दोपहर 3 बजकर 55 मिनट से अगले दिन दोपहर 3 बजकर 38 मिनट तक रहेगा। इसके साथ ही सर्वार्थ सिद्धि योग भी रहेगा। जन्माष्टमी पर बाल गोपाल की पूजा के लिए 26 अगस्त देर रात 12 बजकर 1 मिनट से 12 बजकर 45 मिनट तक का समय शुभ है। ऐसे में जन्माष्टमी पूजन के लिए केवल 45 मिनट का ही समय रहेगा।

कृष्ण जन्माष्टमी पूजा विधि Shri Krishna Janmashtami 2024

कृष्ण जन्माष्टमी के दिन सुबह स्नान करने के बाद व्रत का संकल्प लें। इसके बाद घर में चौकी लगाकर कृष्ण जी के बाल रूप की प्रतिमा रखें। इस दिन उनके बाल रूप की पूजा की जाती है। बाद में सभी पूजा सामग्री को अपने पास एकत्रित कर लें। इस दौरान कृष्ण जी के समक्ष दीप जरूर जलाएं। फिर कृष्ण जन्म कथा का पाठ करते हुए उन्हें माखन का भोग लगाएं। इस दौरान भगवान से प्रार्थना करते हुए कुछ मंत्रों का भी जाप करें।

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पूजा सामग्री Shri Krishna Janmashtami 2024

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के दिन कान्हा जी की पूजा करने से शुभ परिणामों की प्राप्ति होती है। इस दौरान पूजा में धूपबत्ती, अगरबत्ती, कपूर, केसर, चंदन, यज्ञोपवीत 5, कुमकुम, अक्षत, अबीर, गुलाल, अभ्रक, हल्दी, आभूषण, रुई, रोली को शामिल करें। इसके अलावा पंच मेवा, गंगाजल, शहद, शक्कर, तुलसी दल, शुद्ध घी, दही, दूध, ऋतुफल, नैवेद्य या मिष्ठान्न, छोटी इलायची, लौंग मौली, इत्र की शीशी को जरूर शामिल करें। आप चाहें लाल कपड़ा, पंच रत्न, दीपक, बड़े दीपक के लिए तेल, बन्दनवार भी शामिल कर सकते हैं।

श्रीकृष्ण के शक्तिशाली मंत्र Shri Krishna Janmashtami 2024

  • कृं कृष्णाय नमः
  • ऊं देविकानन्दनाय विधमहे वासुदेवाय धीमहि तन्नो कृष्ण:प्रचोदयात
  • ओम क्लीम कृष्णाय नमः
  • गोकुल नाथाय नमः

अगर आपके पास भी हैं कुछ नई स्टोरीज या विचार, तो आप हमें इस ई-मेल पर भेज सकते हैं info@oneworldnews.com

vrinda

मैं वृंदा श्रीवास्तव One World News में हिंदी कंटेंट राइटर के पद पर कार्य कर रही हूं। इससे पहले दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण और नवभारत टाइम्स न्यूज पेपर में काम कर चुकी हूं। मुझसे vrindaoneworldnews@gmail.com पर संपर्क किया जा सकता है।
Back to top button