धार्मिक

Shanivar Ke Totke: शनिवार के दिन जरूर करें ये चमत्कारी टोटके, दरिद्रता दूर होने के साथ-साथ शनिदेव और हनुमान जी की खूब बरसेगी कृपा

Shanivar Ke Totke: शनिवार के दिन शनि देव से जुड़े कुछ उपाय करना बहुत शुभ माना जाता है। इन उपायों को करने से शनि की स्थिति में सुधार होता है। आइए जानते हैं इसके बारे में।

Shanivar Ke Totke: शनिवार के दिन इन उपायों को करने से लौट आएंगे अच्छे दिन

ज्योतिष के अनुसार शनि एक ऐसा ग्रह है जिसका कुंडली में सबसे ज्यादा प्रभाव होता है। ऐसा माना जाता है कि शनिदेव की कृपा जिस व्यक्ति पर होती है उसके जीवन में सुख समृद्धि का वास होता है। जिस पर शनि की बुरी दृष्टि पड़ जाती है उसके जीवन में दुखों का वास होने लगता है। शनि देव को प्रसन्न करने के लिए लोग अलग -अलग तरह के तरीके आजमाते हैं जिससे उन्हें किसी भी बुरे समय का सामना न करना पड़े। Shanivar Ke Totke आपको बता दें कि शनि को कर्म का स्वामी माना जाता है। इसलिए इसके अच्छे प्रभाव से करियर में सफलता के योग बनते हैं।

वहीं अगर कुंडली में शनि कमजोर है तो आपको कई स्वास्थ्य समस्याओं के साथ आर्थिक परेशानियों का सामना भी करना पड़ सकता है। यदि आप शनि के दुष्प्रभाव की वजह से किसी समस्या का जीवन में सामना कर रहे हैं तो शनिदेव को प्रसन्न करने के लिए यहां बताए कुछ आसान उपाय आजमा सकते हैं। Shanivar Ke Totke यदि आप भी शनि की साढ़ेसाती से परेशान हैं, तो इसके प्रभाव को कम करने के लिए ये उपाय जरूर करें। इन उपायों को करने से कर्ज की समस्या दूर होती है और आमदनी में वृद्धि होती है।

शनिवार के दिन करें ये उपाय

पीपल के वृक्ष में जल चढ़ाएं Shanivar Ke Totke

शनिवार के दिन यदि आप पीपल के वृक्ष पर जल चढ़ाएंगे तो ये उपाय आपके जीवन में खुशहाली लाने में मदद करेगा। पीपल में जल चढ़ाते समय आपको ध्यान देना होगा कि आप हमेशा प्रातः काल ही इसमें जल चढ़ाएं।

शनिदेव को अर्पित करें सरसों का तेल

यदि आप शनि की साढ़ेसाती की समस्या का सामना कर रहे हैं, तो शनिवार के दिन स्नान-ध्यान करने के बाद नीले रंग का वस्त्र धारण करें। इसके बाद सरसों तेल या तिल का तेल शनि देव को अर्पित करें। ऐसा माना जाता है कि इस उपाय को करने से शनि की साढ़ेसाती का प्रभाव कम होता है।

नौकरी के लिए करें ये उपाय Shanivar Ke Totke

यदि अनेक प्रयासों के बाद भी नौकरी या फिर कारोबार में उन्नति नहीं मिल रही है, तो इसके लिए आप शनिवार के दिन ये टोटका कर सकते हैं। इसके लिए शनिवार के दिन पीपल का पत्ता लें और उसको गंगाजल से धोकर शुद्ध कर लें। आप चाहें, तो इसके लिए दूध का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। फिर उस पत्ते को साफ जगह रख दें। ऐसा आपको सात शनिवार तक करना है। इसके बाद सातों पत्तों पर हनुमान जी का नाम लिखकर नदी में प्रवाहित कर दें। ऐसा करने से करियर में आ रही अड़चन दूर होती है।

Read More:- Shukra Dev Pujan: लग्जरी लाइफ जीने के लिए शुक्रवार को जरूर करें ये पूजा, कुंडली में मजबूत होगी शुक्र ग्रह की स्थिति, पैसों से भरी रहेगी जेब

काले कुत्ते को खिलाएं रोटी

शनिवार के दिन एक रोटी पर सरसों का तेल लगाकर इसे काले कुत्ते को खिलाना चाहिए। इसके साथ ही आप हर शनिवार के दिन काले कुत्ते को दूध और रोटी भी खिला सकते हैं। ऐसा करने से शनिदेव प्रसन्न होते हैं, जिससे साधक को धन-धान्य की कोई कमी नहीं होती।

सुंदरकांड का करें पाठ Shanivar Ke Totke

शनिवार के दिन सुन्दरकाण्ड या हनुमान चालीसा का पाठ करने से शनि देव जल्द प्रसन्न होते हैं। इस दिन सूर्यास्त के बाद हनुमान जी की पूजा करनी चाहिए। पूजन में सिन्दूर, काली तिल्ली का तेल, या सरसों तेल का दीपक और नीले रंग के फूल का प्रयोग करना चाहिए।

घर में जरूर जलाएं लोबान

शनिवार के दिन घर में लोबान जरूर जलाएं। ऐसा करने से शनिदेव की कृपा तो प्राप्त होती ही है, साथ ही इससे घर में व्याप्त नकारात्मक ऊर्जा भी समाप्त होती है। इसके साथ ही प्रत्येक शनिवार को सूर्यास्त के बाद शनि मंदिर जाकर सरसों के तेल का दीपक भी जरूर जलाएं। यह भी शनि देव की कृपा प्राप्ति के एक उत्तम उपाय माना गया है।

शनिवार के दिन पहनें काले कपड़े Shanivar Ke Totke

काले रंग के कपड़े शनिदेव के पसंदीदा वस्त्र माने जाते हैं। ऐसा माना जाता है कि यदि आप शनिवार के दिन काले कपड़े पहनकर घर से बाहर निकलते हैं तो आपको कार्यों में सफलता मिलती है। लेकिन कुछ लोगों पर शनि की ढैय्या चल रही होती है उन्हें काले कपड़े पहनने से पहले ज्योतिषीय परामर्श जरूर लेना चाहिए।

We’re now on WhatsApp. Click to join

काली चीजों का करें दान Shanivar Ke Totke

दान पुण्य से जीवन में कुशलता आती है। यदि आप शनिदेव की कृपा दृष्टि पाना चाहते हैं तो शनिवार के दिन किसी गरीब को काली चीजों का दान करें। ऐसा माना जाता है कि काली चीजें जैसे काली उड़द दाल, काली सरसों या फिर काले कपड़ों के दान से शनिदेव प्रसन्न होते हैं।

शमी के पौधे पर चढ़ाएं काली उड़द

कर्ज की समस्या को दूर करने के लिए शनिवार को शमी के पौधे की जड़ के पास काली उड़द की दाल अर्पित करें। इसे कर्ज से छुटकारा मिलने के साथ-साथ शनि की साढ़े साती और ढैय्या से भी मुक्ति मिलेगी।

सेहत के लिए करें ये उपाय Shanivar Ke Totke

अगर आप अपनी सेहत को बेहतर बनाए रखना चाहते हैं तो अपनी अच्छी सेहत के लिए इस दिन आपको प्रसाद के लिए थोड़ा-सा आटा लेना चाहिए और उसे कढ़ाई में डालकर घी में भूनना चाहिए। साथ ही उसमें थोड़ी-सी शक्कर भी डालनी चाहिए। इस प्रकार आपका प्रसाद तैयार हो जाएगा। अब आप उस तैयार प्रसाद में कुछ केले के टुकड़े डाले और उसका भगवान को भोग लगाइए। भोग लगाने के बाद बाकी बचे हुए प्रसाद को अपने परिवार के सदस्यों में और बाहर छोटे बच्चों में बांट दें। ऐसा करने से आपकी सेहत बेहतर बनी रहेगी।

अगर आपके पास भी हैं कुछ नई स्टोरीज या विचार, तो आप हमें इस ई-मेल पर भेज सकते हैं info@oneworldnews.com

vrinda

मैं वृंदा श्रीवास्तव One World News में हिंदी कंटेंट राइटर के पद पर कार्य कर रही हूं। इससे पहले दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण और नवभारत टाइम्स न्यूज पेपर में काम कर चुकी हूं। मुझसे vrindaoneworldnews@gmail.com पर संपर्क किया जा सकता है।
Back to top button