धार्मिक

Sawan 2024: इस बार दुर्लभ संयोग में शुरू हो रहा सावन, रोजाना करें ये उपाय, दांपत्य जीवन होगा मधुर, तरक्की के खुलेंगे मार्ग

Sawan 2024: इस बार साल 2024 में सावन में कुल 5 सावन सोमवार पड़ने वाले हैं। इस साल सावन की शुरूआत 22 जुलाई से हो रही है। लेकिन खास बात यह है कि इस वर्ष सावन की शुरुआत कई दुर्लभ संयोग में हो रही है। क्योंकि सावन का महीना सोमवार के दिन से होगा, जोकि शिवजी का प्रिय दिन भी है। इसके साथ ही सावन की समाप्ति भी सोमवार के दिन ही होगी।

Sawan 2024: सावन में करें इन मंत्रों का जाप, प्रसन्न होकर भोलेनाथ पूरी करेंगे हर मनोकामना

हिंदू धर्म में सावन का विशेष महत्व बताया गया है। सावन माह में भगवान शिव के साथ माता पार्वती की पूजा करने से शुभ फलों की प्राप्ति होती है। इस महीने को भगवान शिव के प्रिय महीने में से एक कहा जाता है। हर साल श्रावण मास के कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा तिथि से सावन आरंभ हो जाते हैं। इस बार साल 2024 में सावन में कुल 5 सावन सोमवार पड़ने वाले हैं। तो आज हम आपको अपने इस लेख में बताएंगे कि कबसे सावन की शुरूआत हो रही है। Sawan 2024 सावन का महत्व क्या है, साथ ही ये भी बताएंगे कि आप सावन के दौरान कौन से उपाय कर भगवान भोलेनाथ को प्रसन्न कर सकते हैं। आइए जानते हैं विस्तार से-

हिंदू पंचांग के अनुसार, आषाढ़ माह खत्म होते ही सावन की प्रतिपदा तिथि से सावन महीने की शुरुआत हो जाती है। जोकि अंग्रेजी कैंलेडर का जुलाई या अगस्त का महीना होता है। इस साल सावन की शुरूआत 22 जुलाई से हो रही है। 19 अगस्त 2024 को सावन का महीना समाप्त हो जाएगा। आपको बता दें कि सावन के अंतिम दिन ही रक्षाबंधन का भी त्योहार मनाया जाता है। सावन प्रतिपदा तिथि की शुरुआत 21 जुलाई दोपहर 03 बजकर 47 मिनट से होगी। वहीं सावन प्रतिपदा तिथि समाप्त 22 जुलाई दोपहर 01 बजकर 11 मिनट पर होगी।

दुर्लभ संयोग में सावन की शुरुआत Sawan 2024

वैसे तो सावन का महीना बहुत विशेष है। लेकिन खास बात यह है कि इस वर्ष सावन की शुरुआत कई दुर्लभ संयोग में हो रही है। क्योंकि सावन का महीना सोमवार के दिन से होगा, जोकि शिवजी का प्रिय दिन भी है। इसके साथ ही सावन की समाप्ति भी सोमवार के दिन ही होगी। वहीं सावन के पहले दिन दिन प्रीति योग, आयुष्मान योग और सर्वार्थ सिद्धि योग का भी निर्माण होगा। इन शुभ योगों में पूजा करना और व्रत रखना भक्तों के लिए बहुत फलदायी होगा।

  • प्रीति योग- 22 जुलाई 2024, सुबह से लेकर शाम 05:58 तक
  • आयुष्मान योग- 22 जुलाई 2024, प्रीति योग खत्म होते ही आयुष्मान योग लग जाएगा
  • सर्वार्थ सिद्धि योग- 22 जुलाई 2024, सुबह 05:57 से लेकर रात 10:21 तक

Read More:- Ganga Dussehra 2024: इस बार गंगा दशहरा पर बन रहा बेहद अद्भुत संयोग, जानें पूजा की विधि और मनोकामना पूर्ति के चमत्कारी टोटके

श्रावण मास में क्या होता है Sawan 2024

इस पावन मास में श्रद्धालु भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा अर्चना करते हैं। श्रावण मास में ज्यादातर श्रद्धालु सोमवार के दिन व्रत रखते हैं और भगवान शिव की शुद्ध मन से पूजा करते हैं। अविवाहित लड़कियां श्रावण के हर मंगलवार को मंगला गौरी का व्रत रखती हैं। कुछ महिलाएं मनचाहा पति पाने के लिए सोमवार व्रत करती हैं और भगवान शिव का आशीर्वाद प्राप्त करती हैं। श्रावण के दौरान कांवड़ यात्रा भी बहुत प्रसिद्ध है, जिसमें श्रद्धालु पवित्र गंगा के पास विभिन्न धार्मिक स्थानों पर जाते हैं और वहां से गंगाजल लाकर शिवरात्रि के दिन भगवान शिव को चढ़ाते हैं।

समुद्र मंथन की कहानी Sawan 2024

हिंदू धर्म के ग्रंथों के अनुसार, समुद्र मंथन के समय निकले सारे जहर को भगवान शिव ने पी लिया था। ऐसा उन्होंने इसलिए किया क्योंकि वो विष इतना खतरनाक था कि वो पूरी दुनिया को खत्म कर सकता था। भगवान शिव ने सारे विष को पीकर दुनिया और जीव जंतुओं को बचा लिया, लेकिन वो जहर उनके गले में ही रह गया। इसी वजह से उन्हें नीलकंठ कहा जाता है। इसके बाद सभी देवी-देवताओं और राक्षसों ने भगवान शिव को गंगाजल और दूध पिलाया ताकि जहर का असर कम हो सके। यही कारण है कि श्रावण में लोग दूर-दूर से गंगाजल लाकर भगवान शिव को चढ़ाते हैं।

सावन मास पूजा विधि Sawan 2024

सावन में श्रद्धालु सुबह जल्दी उठकर पूजा शुरू करने से पहले स्नान करें। भगवान शिव और माता पार्वती की प्रतिमा रखें, दीप जलाएं और प्रार्थना करें। शिव चालीसा, शिव तांडव स्तोत्र और श्रावण मास कथा का पाठ करें। शिव मंदिर जाएं और शिवलिंग पर पंचामृत (दूध, दही, शक्कर, शहद और घी) चढ़ाएं। शिवलिंग पर जल चढ़ाएं और फूलों और बेलपत्र से सजाएं। बेलपत्र भगवान शिव को बहुत प्रिय है। भगवान शिव को मिठाई का भोग लगाएं। अंत में भक्तों के माथे पर चंदन का लेप लगाएं और इत्र छिड़कें।

इन मंत्रों का करें जाप Sawan 2024

  • ऊं नमः शिवाय !!
  • ऊं त्र्यम्बकं यजामहे सुगंधिम पुष्टिवर्धनम् | उर्वारुकमिव बन्धनान् मृत्योर्मुक्षीय मामृतात।।
  • कर्पूर गौरं करुणावतारं संसार सारं, भुजगेंद्र हारम | सदा वसंतं हृदये, अरविंदे भवं भवानी सहितं नमामि।।

We’re now on WhatsApp. Click to join

सावन महीने का महत्व Sawan 2024

सावन के महीने का हर दिन बेहद फलदायी है। लेकिन उससे भी ज्यादा श्रावण मास में पड़ने वाले सोमवार के दिन का विशेष महत्व होता है। कहा जाता है कि जो व्यक्ति सावन के सोमवार का व्रत करता है उसके वैवाहिक जीवन में खुशहाली बनी रहती है। साथ ही, उस व्यक्ति को जीवन में सुख समृद्धि की कमी भी नहीं रहती है। मान्यता है कि सावन के महीने में की गई पूजा से भगवान शिव जल्दी प्रसन्न होते हैं। यही नहीं सावन के सोमवार का व्रत करने से कुंडली में चंद्रमा की स्थिति मजबूत होती है। साथ ही व्यक्ति का स्वास्थ्य भी बेहतर बना रहता है।

सावन में रोज करें ये उपाय Sawan 2024

  • सावन के महीने में हर दिन 11 व 21 बिल्वपत्रों पर चंदन से ऊं नम: शिवाय लिखकर शिवलिंग पर चढ़ाना चाहिए। मान्यता है कि इस उपाय से भोलेनाथ शीघ्र प्रसन्न होते हैं और अपने भक्तों की सभी मनोकामनाएं पूरी करते हैं।
  • दांपत्य जीवन की समस्याएं दूर करने के लिए भी सावन का महीना बहुत शुभ माना जाता है। इस महीने में पति-पत्नी को साथ में मिलकर पंचामृत से भगवान शिव का अभिषेक करना चाहिए। माना जाता है कि ऐसा करने से दांपत्य जीवन में आने वाली सभी समस्याओं का निवारण होता है और पति पत्नी के बीच बिगड़े संबंध मधुर होते हैं।
  • अगर आपकी आर्थिक स्थिति खराब हो तो सावन के महीने में कुछ खास उपाय कर सकते हैं। सावन के महीने में सोमवार के दिन भोलेनाथ का अनार के रस से अभिषेक करने से धन प्राप्ति के योग बनते हैं। भगवान शिव और माता पार्वती को केसर से बनी खीर का भोग लगाने से जीवन में कभी भी धन की कमी नहीं होती है।
  • अगर आपको लगता है कि आपके घर में नकारात्मक ऊर्जा आ गई है तो सावन के महीने में रोज सुबह घर में गोमूत्र का छिड़काव करें और धूप जलाएं। इससे घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।
  • नौकरी और व्यापार में उन्नति के लिए सावन के किसी भी सोमवार के दिन माता पार्वती को चांदी का पायल चढ़ाना चाहिए। इससे तरक्की के मार्ग खुलते हैं।
  • इस महीने में गरीबों और जरूरतमंद लोगों की सेवा करनी चाहिए और उन्हें अपनी क्षमतानुसार कुछ ना कुछ चीजें दान करनी चाहिए। इससे भगवान शिव शीघ्र प्रसन्न होते हैं और अपनी कृपा बरसाते हैं।

अगर आपके पास भी हैं कुछ नई स्टोरीज या विचार, तो आप हमें इस ई-मेल पर भेज सकते हैं info@oneworldnews.com

vrinda

मैं वृंदा श्रीवास्तव One World News में हिंदी कंटेंट राइटर के पद पर कार्य कर रही हूं। इससे पहले दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण और नवभारत टाइम्स न्यूज पेपर में काम कर चुकी हूं। मुझसे vrindaoneworldnews@gmail.com पर संपर्क किया जा सकता है।
Back to top button