जानें देश के अलग-अलग हिस्सों मे कैसे मनाई जाती है नवरात्रि

मां दुर्गा को गरबा पसंद है
आज से देवी मां नौ रुपों का आगाम हो गया है। पूरे देश में बड़े ही श्रद्धा भाव से नवरात्रि का स्वागत किया गया है। आज यानि की 21 सितंबर से 29 तक देवी की नौ रुपों की पूजा की जाएंगी। देश के अलग-अलग हिस्सों में इसे मनाने का अंदाज भी अलग है।

उत्तर भारत में रामलीला का आयोजन किया जाता है
अगर आप पश्चिम बंगाल में नजर डाले तो वहां लोग दुर्गा पूजा मनाते हैं। जहां विशेष तौर पर सप्तमी के दिन से पूजा की शुरुआत की होती है।
उत्तर भारत मे आज से नवरात्रि की शुरुआत हो चुकी है। लगभग कई हिस्सों में आज से रामलीला का आयोजन नौ दिनों तक के लिए किया जाएगां।
गुजरात में गरबा का प्रचलन है

वहीं गुजरात में नवरात्रि के दौरान डांडिया और गरबा खेलना की मुख्य प्रचलन है। जैसा कि हर काम करने के पीछे एक कारण होता है। वैसे ही नवरात्रि के दौरान डांडिया और गरबा खेलने का भी एक धार्मिक महत्व है।
दरअसल ऐसा माना जाता है कि गरबा नृत्य मां दुर्गा को काफी पसंद हैं। नवरात्रि के दिनों में मां को प्रसन्न के करने के लिए गरबा नृत्य किया जाता है। गरबा गुजरात और राजस्थान में काफी प्रसिद्ध हैं। वहीं इसे लोग अपनी परंपरा से भी जोड़ते हैं। गरबा नृत्य के वक्त लोग पारंपरिक परिधान पहनते हैं। लड़किया जहां चनिया-चोली पहनती है तो वीहं लड़के गुजराती केडिया और सिर पर पगड़ी बांधते हैंष
क्योंकि इस समय में होने वाली नवरात्रि पूरी तरह से मां दुर्गा को समर्पित होती है। इसलिए गरबा खास तौर पर किया जाता है। इसमें ताली,चुटकी, खंजरी डंडा या डांडिया और मंजीरा का काफी इस्तेमाल किया जाता है।
Have a news story, an interesting write-up or simply a suggestion? Write to us at info@oneworldnews.in