धार्मिक

Nag Panchami 2024: नाग पंचमी आज, इन चीजों से करें भोलेनाथ का रुद्राभिषेक, जानें मनोकामना पूर्ति के चमत्कारी उपाय

Nag Panchami 2024: आज यानी कि 9 अगस्त को नाग पंचमी का त्यौहार मनाया जा रहा है। इस दिन नाग देवता और भोलेनाथ की विधि-विधान के साथ पूजा की जाती है। हर साल सावन माह के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि को नाग पंचमी मनाया जाता है।

Nag Panchami 2024: यहां जानें नाग पंचमी की पूजन सामग्री और उपाय

आज यानी कि 9 अगस्त को नाग पंचमी का त्यौहार मनाया जा रहा है। इस दिन नाग देवता और भोलेनाथ की विधि-विधान के साथ पूजा की जाती है। हर साल सावन माह के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि को नाग पंचमी मनाया जाता है। हिंदू धर्म में इस दिन का विशेष महत्व है। नाग देवता को शिवजी ने अपने गले में धारण किया हुआ है और नाग पंचमी भी सावन माह में ही आता है। इस वजह से नाग पंचमी त्यौहार का महत्व और अधिक बढ़ जाता है। नाग पंचमी के दिन सर्पों को दूध पिलाया जाता है और कालसर्प दोष से बचने के लिए कुछ विशेष उपाय भी किए जाते हैं। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार यदि नाग पंचमी के दिन नाग देवता की पूजा के साथ ही भगवान शिव का भी रुद्राभिषेक किया जाए तो बहुत ही शुभ व फलदायी माना जाता है। आइए जानते हैं कि रुद्राभिषेक में किन चीजों को शामिल करने से लाभ मिलता है।

नाग पंचमी में भोलेनाथ के रुद्राभिषेक में शामिल करें ये चीजें

दूध Nag Panchami 2024

नाग पंचमी के दिन भगवान शिव का रुद्राभिषेक करना बहुत ही शुभ व फलदायी माना जाता है। इस दिन भगवान शिव का दूध से रुद्राभिषेक करने से घर में सुख शांति बनी रहती है साथ ही संतान की मनोकामना भी पूरी होती है। ध्यान रखें कि भगवान शिव का अभिषेक हमेशा गाय के दूध से ही करना चाहिए।

दही Nag Panchami 2024

यदि किसी कार्य को करने में बार-बार बाधा उत्पन्न हो रही है तो नाग पंचमी के दिन भगवान शिव का दही से अभिषेक करें। ऐसा करने से बाधाएं दूर होती हैं और कार्य में सफलता मिलती है।

Read More:- Nag Panchami 2024: कल नाग पंचमी पर बन रहा शुभ संयोग, पूजा करते समय न करें ये गलतियां, जानें क्या है त्योहार का महत्व

शहद Nag Panchami 2024

अगर आप समाज में मान-सम्मान पाना चाहते हैं तो नाग पंचमी के दिन भोलेनाथ का शहद से अभिषेक करें। मान्यता है कि शहद से अभिषेक करने से मान-सम्मान प्राप्त होता है और वाणी दोष भी खत्म होता है।

इत्र Nag Panchami 2024

कुछ लोगों को बहुत ज्यादा टेंशन रहती है और इसकी वजह से नींद नहीं आने की समस्या बनी रहती है। ऐसे में नाग पंचमी के दिन भोलेनाथ को इत्र अर्पित करें और इत्र से उनका अभिषेक करें।

गंगाजल Nag Panchami 2024

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार नाग पंचमी के दिन मोक्ष की प्राप्ति के लिए भगवान शिव का अभिषेक गंगाजल से करना चाहिए। इससे जीवन सुख से भर जाता है।

घी Nag Panchami 2024

पूजा-पाठ के कार्यों में घी को बहुत ही शुभ माना गया है और यदि आप अच्छे स्वास्थ्य की कामना करते हैं तो भोलेनाथ का घी से अभिषेक करें। इससे स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं दूर होंगी।

We’re now on WhatsApp. Click to join

नाग पंचमी पूजन सामग्री Nag Panchami 2024

नाग पंचमी की पूजा करते समय अनुष्ठान को सही तरीके से पूरा करने के लिए सभी जरूरी सामग्री का होना आवश्यक है। जैसे- चांदी, लाल मिट्टी, गाय के गोबर, लकड़ी या पत्थर से बनी सांप की तस्वीर या मूर्ति या सांप की पेंटिंग, दूध, मीठा, फल,फूल, दालें, हल्दी का पेस्ट, कपूर, अंकुरित अनाज, धूपबत्ती।

नाग पंचमी 2024 पर करें ये उपाय Nag Panchami 2024

  • मान्यता है कि नाग पंचमी के दिन घर के प्रवेश द्वार पर सांप की आकृति बनाने से और पूरी श्रद्धा से प्रार्थना करने से आपको आर्थिक लाभ होता है।
  • भगवान शिव का आशीर्वाद पाने के लिए आपको नाग पंचमी के दिन उनके मंदिर में जाकर चंदन की सात गोलियां चढ़ानी चाहिए।
  • मान्यतानुसार नाग पंचमी के दिन शिवलिंग पर दूध, फल, धतूरा, फूल और अर्क चढ़ाते हुए रुद्राभिषेक करने से भगवान शिव का आशीर्वाद प्राप्त होता है।
  • अगर आपकी कुंडली में राहु और केतु का प्रभाव है, तो आपको ग्रह दोष को खत्म करने के लिए नाग पंचमी के दिन पूजा करनी चाहिए।
  • अपनी मनोकामनाओं की पूर्ति के लिए आपको नाग पंचमी के दिन नाग पंचमी मंत्र का 108 बार जाप करना चाहिए।

अगर आपके पास भी हैं कुछ नई स्टोरीज या विचार, तो आप हमें इस ई-मेल पर भेज सकते हैं info@oneworldnews.com

vrinda

मैं वृंदा श्रीवास्तव One World News में हिंदी कंटेंट राइटर के पद पर कार्य कर रही हूं। इससे पहले दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण और नवभारत टाइम्स न्यूज पेपर में काम कर चुकी हूं। मुझसे vrindaoneworldnews@gmail.com पर संपर्क किया जा सकता है।
Back to top button