धार्मिक

Nag Panchami 2024: नाग पंचमी पर बन रहा शुभ संयोग, पूजा करते समय न करें ये गलतियां, जानें क्या है त्योहार का महत्व

Nag Panchami 2024: कल यानी 9 अगस्त 2024 को नाग पंचमी का पर्व मनाया जा रहा है। ये दिन नाग देवता की पूजा अर्चना को समर्पित है। कल यानी नाग पंचमी के शुभ दिन पर सिद्धि योग, अमृत सिद्धि योग और रवि योग का निर्माण हो रहा है। ऐसे में नाग देवता की पूजा अर्चना करने से सुख-समृद्धि की प्राप्ति होती है।

Nag Panchami 2024: इन मंत्रों के साथ करें नाग देवता की पूजा, दूर होंगे काल सर्प जैसे दोष

9 अगस्त 2024 को नाग पंचमी का पर्व मनाया जा रहा है। ये दिन नाग देवता की पूजा अर्चना को समर्पित है। कल यानी नाग पंचमी के शुभ दिन पर सिद्धि योग, अमृत सिद्धि योग और रवि योग का निर्माण हो रहा है। ऐसे में नाग देवता की पूजा अर्चना करने से सुख-समृद्धि की प्राप्ति होती है। कहा जाता है कि नागपंचमी पर उपवास करने से काल सर्प दोष से मुक्ति मिलती है। साथ ही मन से सभी प्रकार के डर भय दूर होते हैं। Nag Panchami 2024 ज्योतिष दृष्टि से भी इस दिन को शुभ माना जा रहा है। बता दें, सुख-वैभव प्रदान करने वाले ग्रह शुक्र और बुध देव मिलकर लक्ष्मी नारायण योग बनाएंगे। कुल मिलाकर यह तिथि पूजा पाठ के लिए अति शुभ है। लेकिन इस दौरान पूजा में कुछ खास बातों का ध्यान रखना जरूरी होता है। आइए इनके बारे में जान लेते हैं।

नाग पंचमी शुभ मुहूर्त Nag Panchami 2024

इस साल नाग पंचमी 09 अगस्त को मनाई जा रही है। इस दौरान पूजा के लिए मुहूर्त सायं 05: 47 मिनट से लेकर 08:27 मिनट तक रहने वाला है। Nag Panchami 2024 वहीं पूजा के लिए दोपहर में भी शुभ मुहूर्त है, जिसका समय दोपहर 12:13 मिनट से लेकर 1:00 बजे तक है। नाग पंचमी पर प्रदोष काल में पूजा का शुभ महूर्त: सायं 06:33 मिनट से रात को 08:20 मिनट तक है।

नाग पंचमी पूजा मंत्र Nag Panchami 2024

  • सर्वे नागाः प्रीयन्तां मे ये केचित् पृथ्वीतले।
  • ये च हेलिमरीचिस्था येऽन्तरे दिवि संस्थिताः॥
    ये नदीषु महानागा ये सरस्वतिगामिनः।
    ये च वापीतडगेषु तेषु सर्वेषु वै नमः॥
  • अनन्तं वासुकिं शेषं पद्मनाभं च कम्बलम्।
    शङ्ख पालं धृतराष्ट्रं तक्षकं कालियं तथा॥
    एतानि नव नामानि नागानां च महात्मनाम्। Nag Panchami 2024
    सायङ्काले पठेन्नित्यं प्रातःकाले विशेषतः।
    तस्य विषभयं नास्ति सर्वत्र विजयी भवेत्॥
  • ऊं भुजंगेशाय विद्महे, सर्पराजाय धीमहि, तन्नो नाग: प्रचोदयात्।।
  • ऊं सर्पाय नमः

Read More:- Kaalsarp Dosh ke Upay: कुंडली में है कालसर्प दोष तो नाग पंचमी के दिन जरूर करें ये उपाय, जीवन में आ रही परेशानियां हो जाएंगी खत्म

Read More:- Nag Panchami 2024: नाग पंचमी पर कैसे शुरू हुई गुड़िया पीटने की परंपरा? एक क्लिक में जानें इसका नाग पूजा से क्या है कनेक्शन

इन बातों का रखें ध्यान Nag Panchami 2024

  • नाग पंचमी के दिन सुबह जल्दी उठें और स्नान करने के बाद पूजा करें। इस दिन मंदिर में चांदी के नाग और नागिन का दूध से अभिषेक करें और जीवन में सुख-शांति की प्राप्ति के लिए कामना करें। मान्यता है कि ऐसा करने से जातक को राहु और केतु से संबंधित दोषों से छुटकारा मिलता है।
  • नाग पंचमी पर चांदी के नाग और नागिन का दान करने से कार्यों में आ रही बाधाएं दूर होती हैं और कालसर्प दोष से मुक्ति मिलती है। इसके अलावा लोगों को नाग देवता का आशीर्वाद भी प्राप्त होता है।
  • नाग पंचमी के अवसर पर पूजा के दौरान नाग देवता को दूध अर्पित करें। इससे भय दूर होता है और परिवार के सदस्यों को सुख-शांति की प्राप्ति होती है। Nag Panchami 2024
  • नाग पंचमी के दिन नाग देवता और शिवलिंग पर दूध अर्पित करने के लिए तांबे के धातु से बने पात्र का प्रयोग नहीं करना चाहिए। दूध चढ़ाने के लिए पीतल से बने पात्र को अच्छा माना जाता है।
  • इसके अलावा नुकीली चीजों के इस्तेमाल से दूर रहें। ऐसा करना हानिकारक हो सकता है और इससे नाग देवता क्रोधित हो सकते हैं। इसलिए नाग पंचमी के दिन विषेश सावधानी बरतें।
  • नाग पंचमी पर तामसिक चीजों का सेवन न करें।
  • मन में किसी भी तरह के नकारात्मक विचारों को लाने से बचें।

We’re now on WhatsApp. Click to join

नाग पंचमी का महत्व Nag Panchami 2024

हिन्दू धर्म में सर्पों को पौराणिक काल से ही देवता के रूप में पूजने की परंपरा चली आ रही है। इसलिए नाग पंचमी के दिन नाग पूजन का अत्यधिक महत्व है। माना जाता है कि नाग पंचमी के दिन नागों की पूजा करने वाले व्यक्ति को सांप के डसने का भय खत्म हो जाता है। इस दिन सर्पों को दूध से स्नान, पूजन और दूध से पिलाने से अक्षय-पुण्य की प्राप्ति होती है। Nag Panchami 2024 इस दिन घर के प्रवेश द्वार पर नाग चित्र बनाने की भी परम्परा है। मान्यता है कि इससे घर नाग-कृपा से सुरक्षित रहता है।

अगर आपके पास भी हैं कुछ नई स्टोरीज या विचार, तो आप हमें इस ई-मेल पर भेज सकते हैं info@oneworldnews.com

vrinda

मैं वृंदा श्रीवास्तव One World News में हिंदी कंटेंट राइटर के पद पर कार्य कर रही हूं। इससे पहले दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण और नवभारत टाइम्स न्यूज पेपर में काम कर चुकी हूं। मुझसे vrindaoneworldnews@gmail.com पर संपर्क किया जा सकता है।
Back to top button