धार्मिक

Mishri Ke Upay: देवी लक्ष्मी को बेहद प्रिय है मिश्री, ये अचूक टोटके बदल देंगे आपका जीवन, नहीं होगी धन की कमी

Mishri Ke Upay: देवी मां को शुक्रवार के दिन मिश्री का भोग लगाने से अनेक लाभ प्राप्त होते हैं। इस दिन मां लक्ष्मी की पूजा करने से धन, समृद्धि और सौभाग्य की प्राप्ति होती है। मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए शुक्रवार के दिन मिश्री का भोग लगाना एक उत्तम उपाय माना जाता है।

Mishri Ke Upay: घर में कलेश होने पर करें मिश्री का ये उपाय, खुशहाल हो जाएगा दांपत्य जीवन

देवी लक्ष्मी को शुक्रवार का दिन अत्यंत प्रिय होता है। इस दिन देवी मां की पूजा करने से विशेष फल प्राप्त होते हैं। देवी मां को शुक्रवार के दिन मिश्री का भोग लगाने से अनेक लाभ प्राप्त होते हैं। इस दिन मां लक्ष्मी की पूजा करने से धन, समृद्धि और सौभाग्य की प्राप्ति होती है। मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए शुक्रवार के दिन मिश्री का भोग लगाना एक उत्तम उपाय माना जाता है। अगर आपकी नौकरी नहीं लग रही, नौकरी है लेकिन तरक्की नहीं मिल रही, व्यापार में अड़चने आ रही हैं या शादी की बाधा दूर नहीं हो रही तो आप ये उपाय कर सकते हैं। आज हम आपको मिश्री के कुछ ऐसे असरदार उपाय बताएंगे जिससे आपका जीवन बदल जाएगा।

नहीं होगी धन की कमी

मां लक्ष्मी का आशीर्वाद चाहिए तो शुक्रवार के दिन माता लक्ष्मी को खीर के साथ मिश्री का भोग अर्पित करें। घर की सबसे बुजुर्ग महिला को इस प्रसाद को दें और उनको प्रणाम भी करें। बाकी बचे प्रसाद को घर के सभी सदस्यों को दें। 21 शुक्रवार तक इस उपाय को करने से माता लक्ष्मी आप पर कृपा बरसाएंगी जिससे धन की घर में कभी कमी नहीं होगी।

घर में कलेश होने पर करें ये उपाय

घर का वातावरण अशांत रह रहा है तो भगवान कृष्ण को मिश्री का भोग लगाएं, घर के कलेश खत्म होंगे और सुख-शांति बनी रहेगी। भगवान कृष्ण को मिश्री के साथ माखन का भोग अगर हर दिन लगाएंगे तो उत्तम फल प्राप्त होंगे।

Read More:- Temple Vastu Tips: पूजा घर में भूल से भी न रखें ये मूर्तियां और सामान, मिल सकते हैं बुरे परिणाम, जान लीजिए पूजा घर से जुड़ी जरूरी बातें

कपूर व मिश्री का करें दान

कार्यक्षेत्र में अगर परेशानियां खत्म नहीं हो रही हैं और मनपसंद नौकरी नहीं मिल रही है तो बुधवार के दिन थोड़ा सा कपूर व मिश्री का दान करें। इससे आपको शुभफल की प्राप्ति होगी। कपूर जलाकर उस पर थोड़ी सी मिश्री डालें। इस उपाय से विशेष फल प्राप्त होंगे और नौकरी संबंधी दिक्कतों का अंत होगा।

चीटियों को खिलाएं मिश्री

अगर शनि का बुरा प्रभाव आप पर चल रहा है व जीवन की कठिनायां दूर नहीं हो रही हैं तो मिश्री का उपाय करने से शनि दोष से आपको मुक्ति मिल सकती है। शनिवार के दिन चीटियों को अगर मिश्री के दाने खिलाए जाएं तो शनि दोष के प्रभाव को जीवन से दूर किया जा सकता है।

इस उपाय से मिलेगा मनचाहा जीवनसाथी

यदि आप मनचाहा जीवनसाथी पाना चाहते हैं, तो इसके लिए राधा रानी और श्री कृष्ण की पूरी विधि-विधान से पूजा करें। इसके बाद पूजा में मिश्री व तुलसी का भोग लगाएं। ऐसा करने से आपको अपने लिए एक योग्य जीवनसाथी की प्राप्ति हो सकती है।

We’re now on WhatsApp. Click to join

सुख-समृद्धि में वृद्धि करेगा ये उपाय

देवी लक्ष्मी को धागे वाली मिश्री का भोग लगाने से सुख-समृद्धि में वृद्धि होती है। मिश्री मीठी होती है और मीठे को लक्ष्मी का प्रतीक माना जाता है। इसलिए, देवी मां को धागे वाली मिश्री का भोग लगाने से लक्ष्मी मां प्रसन्न होती हैं और घर में सुख-समृद्धि आती है।

वैवाहिक जीवन में सुख

लक्ष्मी माता को धागे वाली मिश्री का भोग लगाने से वैवाहिक जीवन में सुख प्राप्त होता है। मिश्री पति-पत्नी के बीच प्रेम और सौहार्द बढ़ाती है। यदि आपके वैवाहिक जीवन में कोई समस्या है, तो आप देवी मां को धागे वाली मिश्री का भोग जरूर लगाएं।

संतान प्राप्ति के लिए करें ये उपाय

देवी लक्ष्मी को धागे वाली मिश्री का भोग लगाने से संतान प्राप्ति में सहायता मिलती है। मिश्री पुत्र की प्राप्ति का प्रतीक माना जाता है। यदि आप संतान प्राप्ति की इच्छा रखते हैं, तो आप देवी मां को धागे वाली मिश्री का भोग जरूर लगाएं।

अगर आपके पास भी हैं कुछ नई स्टोरीज या विचार, तो आप हमें इस ई-मेल पर भेज सकते हैं info@oneworldnews.com

vrinda

मैं वृंदा श्रीवास्तव One World News में हिंदी कंटेंट राइटर के पद पर कार्य कर रही हूं। इससे पहले दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण और नवभारत टाइम्स न्यूज पेपर में काम कर चुकी हूं। मुझसे vrindaoneworldnews@gmail.com पर संपर्क किया जा सकता है।
Back to top button