धार्मिक

Haritalika Teej 2024: 6 सितंबर को रखा जाएगा हरतालिका तीज का व्रत, जानें शुभ मुहूर्त और पूजा विधि

Haritalika Teej 2024: हरतालिका तीज, हिंदू धर्म का एक महत्वपूर्ण पर्व है जो विशेष रूप से कुंवारी कन्याओं और सुहागिन महिलाओं द्वारा मनाया जाता है। यह पर्व भगवान शिव और माता पार्वती के अटूट प्रेम का प्रतीक है। इस दिन महिलाएं भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा करती हैं और सुखी वैवाहिक जीवन की कामना करती हैं।

Haritalika Teej 2024: ये है हरतालिका तीज की पूजा विधि, इस दिन भूल से भी न करें ये काम

भाद्रपद माह के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को हरतालिका तीज का व्रत रखा जाता है। इस वर्ष 6 सितंबर 2024 को हरतालिका तीज मनाई जा रही है। इस दिन सुहागिन महिलाएं पति की लंबी उम्र, आयु और सुखी दांपत्य जीवन के लिए निर्जला उपवास रखती हैं। ये उपवास सभी व्रतों में कठिन माना जाता है, क्योंकि इसका पारण अगले दिन ब्रह्म मुहूर्त में किया जाता है। इस साल हरतालिक तीज पर कई शुभ योग बन रहे हैं, जिनमें पूजा करने से बच्चों की तरक्की और संतान प्राप्ति का आशीर्वाद मिलता है। Haritalika Teej 2024 पंचांग के अनुसार इस दिन शुक्ल योग बन रहा है, जिस पर गर, वणिज करण के साथ हस्त नक्षत्र का संयोग बनेगा। इस दौरान चन्द्रमां तुला राशि में रहेंगे। ऐसे में पूजा करने से हर मनोकामना पूरी होती हैं। आइए पूजा विधि के बारे में जान लेते हैं।

हरतालिका तीज तिथि और मुहूर्त Haritalika Teej 2024

इस साल हरतालिका तीज का व्रत 6 सितंबर को रखा जाएगा। इस तिथि की शुरुआत 5 सितंबर की दोपहर में 12 बजकर 22 मिनट पर होगी और इसका समापन 6 सितंबर की सुबह 3 बजकर 1 मिनट पर होगा। Haritalika Teej 2024 ज्योतिषाचार्य के अनुसार, उदया तिथि 6 सितंबर को होने के कारण व्रत भी इसी दिन रखा जाएगा। जबकि, पूजा का शुभ मुहूर्त सुबह 6 बजकर 01 मिनट से लेकर 8 बजकर 32 मिनट तक रहेगा।

Read More:- Radha Ashtami 2024: कृष्ण जन्माष्टमी के बाद कब है राधा अष्टमी? जानें डेट, शुभ मुहूर्त और महत्व, ऐसे हुआ था राधारानी का जन्म

हरतालिका तीज पूजा विधि Haritalika Teej 2024

  • हरतालिका तीज के दिन सुबह जल्दी उठकर स्नान करें और साफ कपड़े पहनें।
  • नहाने के बाद एक साफ स्थान पर चौकी बिछाकर उस पर लाल कपड़ा बिछाएं।
  • एक चौकी पर शिवलिंग स्थापित करें और शिवलिंग को पंचामृत से स्नान कराएं और बेल पत्र चढ़ाएं।
  • शिवलिंग और माता पार्वती की मूर्ति को फूलों और चंदन से सजाएं। दीपक जलाएं और धूप दें।
  • शिवलिंग को फल और मिठाई का भोग लगाएं और माता पार्वती की मूर्ति पर सिंदूर लगाएं। Haritalika Teej 2024
  • पूजा के दौरान ‘ऊं नमः शिवाय’, ‘ऊं पार्वती नमः’ आदि मंत्रों का जाप करें।
  • पूजा के अंत में हरतालिका तीज की कथा अवश्य सुनें।
  • पूजा खत्म होने के बाद गरीबों और जरूरतमंद लोगों को दान कर सकते हैं।

Read More:- Somwati Amavasya Daan 2024: दो दिन पड़ेगा सोमवती अमावस्या, पितरों को प्रसन्न करने के लिए इन चीजों का करें दान, जीवन में आ रही बाधाएं होंगी दूर

इन मंत्रों का करें जाप Haritalika Teej 2024

  • ऊं शं शंकराय भवोद्भवाय शं ऊं नमः
  • नमामिशमीशान निर्वाण रूपं विभुं व्यापकं ब्रह्म वेद स्वरूपं
  • ऊं शं विश्वरूपाय अनादि अनामय शं ऊं
  • ऊं क्लीं क्लीं क्लीं वृषभारूढ़ाय वामांगे गौरी कृताय क्लीं क्लीं क्लीं ऊं नमः शिवाय Haritalika Teej 2024
  • ऊं शं शं शिवाय शं शं कुरु कुरु ऊं

We’re now on WhatsApp. Click to join.

भूल से भी न करें ये गलतियां Haritalika Teej 2024

हरतालिका तीज व्रत के दौरान दिन में सोना वर्जित माना गया है। हरतालिका व्रत के दिन पूजा में व्रत कथा जरूर पढ़ें। क्योंकि व्रत कथा पढ़े बिना व्रत पूरा नहीं माना जाता। जो महिलाएं इस व्रत को एक बार कर लेती हैं, उसे ये व्रत जीवन भर रखना पड़ता है। यदि आप ऐसा करने में असमर्थ हैं तो आपके स्थान पर आपका पति या कोई अन्य महिला भी यह व्रत कर सकती है। हरतालिका तीज पर व्रतधारी स्त्रियों को क्रोध करने से बचना चाहिए। Haritalika Teej 2024 दूसरों के प्रति द्वेष की भावना न रखें, साथ ही अपनी वाणी पर संयम बनाए रखें तभी व्रत सफल होगा। साथ ही इस दिन पति या दूसरों से वाद-विवाद न करें। मान्यता है कि ऐसा करने से व्रत का प्रभाव कम हो जाता है और पूर्ण फल प्राप्त नहीं होता है।

अगर आपके पास भी हैं कुछ नई स्टोरीज या विचार, तो आप हमें इस ई-मेल पर भेज सकते हैं info@oneworldnews.com

vrinda

मैं वृंदा श्रीवास्तव One World News में हिंदी कंटेंट राइटर के पद पर कार्य कर रही हूं। इससे पहले दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण और नवभारत टाइम्स न्यूज पेपर में काम कर चुकी हूं। मुझसे vrindaoneworldnews@gmail.com पर संपर्क किया जा सकता है।
Back to top button