धार्मिक

कब लगेगा नए साल में ग्रहण, जानें समय और सूतक काल,जानें भारत में दिखेगा या नहीं : Grahan 2024

इस नए साल 2024 में भी 4 ग्रहण लगने वाले हैं। इस बार साल 2024 में ग्रहणों की शुरुआत 25 मार्च को उपछाया चंद्र ग्रहण से होनी वाली है। तो आइए इस साल यानी 2024 में लगने वाले सूर्य और चंद्र ग्रहण के बारे में विस्तार से जानते हैं।

इस साल लगेंगे 4 ग्रहण,आइए जानते है आखिर क्या हो सकता है असर : Grahan 2024

इस नए साल 2024 में भी 4 ग्रहण लगने वाले हैं। इस बार साल 2024 में ग्रहणों की शुरुआत 25 मार्च को उपछाया चंद्र ग्रहण से होनी वाली है। तो आइए इस साल यानी 2024 में लगने वाले सूर्य और चंद्र ग्रहण के बारे में विस्तार से जानते हैं।

We’re now on WhatsApp. Click to join

नए साल 2024 चंद्र ग्रहण और सूर्य –

चंद्र ग्रहण और सूर्य ग्रहण दोनों ही खगोलीय घटनाएं होती हैं जो चंद्रमा, पृथ्वी और सूर्य की स्थिति के कारण बनती हैं। वैसे तो यह खगोलीय घटना है लेकिन ज्योतिष शास्त्र में सूर्य ग्रहण का विशेष महत्व माना गया है। हमारे पुराणों में सूर्य को आत्मा का कारक माना जाता है इसलिए जब कभी भी सूर्य ग्रहण लगता है तब पृथ्वी पर रहने वाले सभी प्राणियों पर इसका कुछ ना कुछ प्रभाव या असर जरूर पड़ता है। इस बार नये साल 2024 में चार ग्रहण लगेंगे, जिनमें से एक पूर्ण सूर्य ग्रहण भी शामिल है, और एक चंद्र ग्रहण है लेकिन सबसे खास बात यह है कि इनमें से  कोई भी इस बार भारत में दिखाई नहीं देगा। साल 2024 में ग्रहणों की शुरुआत 25 मार्च को उपछाया चंद्र ग्रहण से होने वाली है वैसे भी उपछाया चंद्र ग्रहण तब लगता है जब सूर्य, पृथ्वी और चंद्रमा लगभग एक सीधी रेखा में आ जाते हैं।

Read more:- Katrina Kaif: कैटरीना कैफ ने किया फिल्म के लिए अपने ट्रेनिंग सेशन का वीडियो शेयर

साल 2024 का पहला सूर्य ग्रहण –

साल 2024 का पहला सूर्य ग्रहण 8 अप्रैल को लगेगा। यह ग्रहण पश्चिमी यूरोप पेसिफिक, अटलांटिक, आर्कटिक मेक्सिको, उत्तरी अमेरिका अलास्का को छोड़कर, कनाडा, मध्य अमेरिका, दक्षिण अमेरिका के उत्तरी भागों में, इंग्लैंड के उत्तर पश्चिम क्षेत्र में, आयरलैंड में दिखाई देने वाली है। यह ग्रहण भारत में नहीं दिखाई देगा और इसी वजह से ना तो इसका कोई धार्मिक महत्व होगा और न ही इसका सूतक काल माना जाएगा। यह एक पूर्ण सूर्य ग्रहण यानी कि खग्रास सूर्य ग्रहण भी होगा, जो मीन राशि और रेवती नक्षत्र में लगता है। और इसके साथ ही इस सूर्य ग्रहण का समय 8 अप्रैल की रात्रि के 09:12 मिनट से  मध्य रात्रि 01:25 मिनट तक रहने वाला है तथा इस सूर्य ग्रहण की कुल अवधि  4 घंटे और  25 मिनट तक की है।

साल 2024 का दूसरा सूर्य ग्रहण –

इस साल 2024 का दूसरा सूर्य ग्रहण 2 अक्टूबर को लगने वाला है और यह ग्रहण दक्षिण अमेरिका के उत्तरी भागों, प्रशांत महासागर, अटलांटिक, आर्कटिक, चिली, पेरू, होनोलूलू, अंटार्कटिका, अर्जेंटीना, उरुग्वे, ब्यूनस आयर्स, बेका आइलैंड, फ्रेंच पॉलिनेशिया महासागर, उत्तरी अमेरिका के दक्षिण भाग फिजी, न्यू चिली, ब्राजील, मेक्सिको और पेरू में दिखाई देने वाला है। और यह ग्रहण भी हमारे भारत में दिखाई नहीं देगा, इसलिए इसका सूतक काल नहीं माना जाएगा।  यह सूर्य ग्रहण कन्या राशि और हस्त नक्षत्र में लगेगा। इस दिन सूर्य के साथ चंद्रमा, बुध और केतु भी उपस्थित होंगे। अब साल का आखिरी सूर्य ग्रहण एक वलयाकार ग्रहण के जैसा हो सकता है। और यह तब होता है जब पृथ्वी और सूर्य के बीच चंद्रमा हो, लेकिन इसकी दूरी धरती से दूर होती है धरती से दूर होने के कारण चंद्रमा छोटा आकार दिखता है। इस समय सूर्य ग्रहण समय 2 अक्टूबर की रात्रि 09:13 मिनट से मध्य रात्रि 03:17 मिनट पर समाप्त हो जाएगा और इस सूर्य ग्रहण की कुल अवधि 6 घंटे 04 मिनट तक की होगी।

अगर आपके पास भी हैं कुछ नई स्टोरीज या विचार, तो आप हमें इस ई-मेल पर भेज सकते हैं info@oneworldnews.com

Back to top button