Good Friday 2025: क्यों मानते हैं और क्या है गुड फ्राइडे का इतिहास और महत्त्व
गुड़ फ्राइडे को शुभ शुक्रवार ,होली फ्राइडे ,ग्रेट फ्राइडे और ब्लैक फ्राइडे भी कहा जाता हैं। यह त्यौहार हर साल 18 अप्रैल को मनाया जाता हैं ।गुड फ्राइडे को यीशु मसीह की याद में मनाया जाता हैं।
Good Friday 2025: प्रभु यीशु मसीह की कुर्बानी को समर्पित करता हैं गुड फ्राइडे का दिवस
Good Friday 2025: गुड फ्राइडे ईसाई धर्म के लिए एक पावन दिन है।जिसे हर किसी के भाव जुड़े हुए हैं। यह हर साल ईस्टर से पहले शुक्रवार को मनाया जाता हैं। हर साल गुड़ फ्राइडे 18 अप्रैल को मनाया जाता हैं यह दिन ईसा मसीह के त्याग और उनकी मृत्यु की स्मृति में याद किया जाता हैं ।यह दिन ईसाई लोगो के लिए बड़ा ही दुखद दिन हैं लेकिन यह साथ में उनके त्याग और उनकी सिखाई हुई शिक्षा को याद करते हैं की सदैव धर्म के रास्ते पर चले।इस दिन यीशु मसीह ने मानवता के कल्याण के लिए जो खुद को समर्पित कर दिया था।आज के दिन ईसाई धर्म के लोग चर्च में जाते है और उनके बलिदान को याद करते हैं। आइए जानते है गुड फ्राइडे का महत्त्व और इस दिन को क्यों कहा जाता हैं गुड फ्राइडे
क्यों कहा जाता है इसे गुड फ्राइडे
वैसे इस दिन को ब्लैक फ्राइडे भी कहते हैं मगर इसको गुड फ्राइडे कहने के पीछे एक कारण है पहले आपको यह बता दे की इस दिन ईसा मसीह को सूली पर चढ़ा गया था और इसी कारण उनकी मौत हो गयी थी। मगर फिर भी इसे गुड फ्राइडे इसे लिए कहा जाता है क्योकि पुरानी अंग्रेजी में गुड का अर्थ ‘होली’ (Holy) यानी पवित्र से है।
Read More : Indian Festivals: त्योहार जो जोड़े दिलों को, जाने बैसाखी से विषु तक
गुड फ्राइडे का क्या है इतिहास और महत्त्व
ईसा मसीह का जन्म बेथलहम में हुआ था। उन्होंने समाज की बुराइयों को दूर करने के लिए धर्म के रास्ते पर चलकर लोगों को मानवता का पाठ पढ़ाना चाहा। लेकिन बुरे लोगों को ये बात पसंद नहीं आई। उन्होंने ईसा मसीह के विरुद्ध अफवाह फैलानी शुरू कर दी उन पर यहूदियों का राजा होने का आरोप लगाया गया था । इन आरोपों के कारण प्रभु ईसा मसीह को सूली पर चढ़ा दिया गया। ईसाइयों के पवित्र ग्रंथ बाइबल में यह भी बताया गया है कि लगभग 6 घंटे तक ईसा मसीह को कीलों से ठोका गया था और फिर उन्हें लटकाया गया था गुड फ्राइडे के दिन ईसा मसीह को सूली पर चढ़ाया था। ईसा मसीह पर उन राजद्रोह और ईश्वर निंदा के झूठे आरोप लगाए गए थे। वो रोमन राजा के साथ विश्वासघात मन जाता था गुड फ्राइडे के दिन ही सूली पर चढ़ाया गया था और गुड फ्राइडे का दिन उनके बलिदान और उनकी दी हुई धर्म पर चलने की शिक्षा को याद दिलाता हैं।प्रभु यीशु मसीह ने पुरी दुनिया को प्रेम ,क्षमा और बलिदान से पूरी दुनिया को मुक्ति का रास्ता दिखाया। ईसाई मान्यता के अनुसार यह बलिदान मानवता को नया जीवन और सीख प्रदान करता हैं। ईसा मसीह ने एक अच्छे काम और काम के लिए बलिदान दिया था। गुड़ फ्राइडे को शुभ शुक्रवार ,होली फ्राइडे ,ग्रेट फ्राइडे और ब्लैक फ्राइडे भी कहा जाता हैं। ईसाई धार्मिक ग्रंथ बाइबल के मुताबिक, लोगों को कल्याण के लिए ही प्रभु यीशु ने न सिर्फ प्रेम, करुणा, ज्ञान और अंहिंसा का संदेश दिया बल्कि यहूदी शासकों से कठोर शारीरिक और मासिक कष्ट झेलकर सूली पर चढ़ गए यीशु मसीह ने सूली पर चढ़ते हुए खुशी ख़ुशी चढ़ गए क्योंकि यह मानवता के लिए एक संदेश था की संसार और मानवता की भलाई के लिए जीवन कुर्बान करना हो तो कर दे।
कैसे मनाया जाता है गुड फ्राइडे
इस दिन ईसाई धर्म के लोग काले कपडे पहनते है और चर्च जाते है और प्रार्थना करते हैं और प्रभु यीशु मसीह को याद करते हैं।इस दिन मौन और उपवास रखा जाता हैं और सभी शोक व्यक्त किया जाता हैं ।
We’re now on WhatsApp. Click to join.
अगर आपके पास भी हैं कुछ नई स्टोरीज या विचार, तो आप हमें इस ई-मेल पर भेज सकते हैं info@oneworldnews.com