धार्मिक

Eid Date 2024 : 10 या 11 अप्रैल कब मनाई जाएगी ईद, जानें भारत में कब मनाई जाएगी ईद

इस्‍लामिक कैलेंडर के अनुसार 10वें महीना शव्वाल की पहली तारीख को चांद देखने के बाद हर साल ईद-उल-फितर का पर्व मनाया जाता है। इस महीने की पहली चांद वाली रात ही ईद-उल-फितर का ऐलान किया जाता है।ईद-उल-फितर को मीठी ईद के नाम से भी जाना जाता है।

Eid Date 2024 : ईद-उल-फितर की जानें क्या है मान्यता, जानिए रमजान ईद की तारीख और महत्व

इस्‍लामिक कैलेंडर के अनुसार 10वें महीना शव्वाल की पहली तारीख को चांद देखने के बाद हर साल ईद-उल-फितर का पर्व मनाया जाता है। इस महीने की पहली चांद वाली रात ही ईद-उल-फितर का ऐलान किया जाता है।ईद-उल-फितर को मीठी ईद के नाम से भी जाना जाता है।

We’re now on WhatsApp. Click to join

कब  है ईद 10 या 11 अप्रैल –

ये त्यौहार इस्लाम धर्म का सबसे बड़ा त्यौहार होता है। ईद मनाने की तारीख चांद निकलने पर ही तय होता है। वैसे आमतौर पर अरब में जिस दिन ईद मनाई जाती है ठीक उससे अगले दिन भारत में ईद मनाई जाती है। आपको बता दें कि रमजान के पाक महीने की शुरुआत 11 मार्च 2024 से हुई थी और रमजान के पूरे महीने में रोजेदार रोजा रखते हैं। ऐसे में  यदि 9 अप्रैल को चांद निकलता है तो ईद 10 अप्रैल को मनाई जा सकती है,लेकिन अगर 10 अप्रैल को चांद दिखाई देगा तो ईद फिर 11 अप्रैल को मनाई जाएगी।

Read More:- Chaitra Navratri 2024: दो दुर्लभ संयोग के साथ खरमास में शुरू हो रहा चैत्र नवरात्र, जानें कलश स्थापना का शुभ मुहूर्त

ईद-उल-फितर का क्या है महत्व –

ईद का पर्व मुस्लिम समुदाय में बहुत ही धूमधाम और खुशी के साथ मनाया जाता है। ईद-उल-फितर को लेकर ये मान्यता है कि इस दिन पैगंबर हजरत मुहम्मद ने बद्र के युद्ध में जीत हासिल की थी। और इसी खुशी में हर साल ईद मनाई जाती है।कहा जाता है कि पवित्र कुरान के मुताबिक रमजान के महीने में रोजा रखने के बाद अल्लाह अपने बंदों को इनाम देते हैं। इसलिए इसे ईद कहा जाता हैं। इस दिन लोग आपसी झगड़ों को भूलकर नमाज से पहले गरीबों को कुछ दान देते है। और  इस दान का जकात उल फितर कहा जाता है। इस पर्व में दान का यानि फितर का बड़ा महत्व है इसलिए इसे ईद उल फित्र या ईद उल फितर भी कहा जाता है।

अगर आपके पास भी हैं कुछ नई स्टोरीज या विचार, तो आप हमें इस ई-मेल पर भेज सकते हैं info@oneworldnews.com

Back to top button