धार्मिक

Bansuri Ke Upay: भगवान कृष्ण की प्रिय बांसुरी से दूर करें घर में पनप रही कड़वाहट, वैवाहिक जीवन भी होगा ठीक, जानें इसके अचूक उपाय

Bansuri Ke Upay: हिंदू धर्म में बांस के पौधे को बहुत ज्यादा पवित्र और शुभ फल प्रदान करने वाला माना गया है। यही कारण है वास्तु शास्त्र में इससे बनी बांसुरी को जीवन में गुडलक बढ़ाने वाला माना गया है। बांसुरी के महत्व को इस तरह से भी जाना जा सकता है कि भगवान श्रीकृष्ण इसे हर पल अपने साथ लिए रहते हैं।

Bansuri Ke Upay: ये हैं बांसुरी के अचूक उपाय, वास्तु दोष होंगे दूर

हिंदू धर्म में बांस के पौधे को बहुत ज्यादा पवित्र और शुभ फल प्रदान करने वाला माना गया है। यही कारण है वास्तु शास्त्र में इससे बनी बांसुरी को जीवन में गुडलक बढ़ाने वाला माना गया है। बांसुरी के महत्व को इस तरह से भी जाना जा सकता है कि भगवान श्रीकृष्ण इसे हर पल अपने साथ लिए रहते हैं। जिस बांसुरी के बगैर कान्हा की मूर्ति हमेशा अधूरी मानी जाती है, उससे जुड़े कई ऐसे उपाय बताए गये हैं, जिसे करने पर आदमी का करियर हो या कारोबार पलक झपकते चमक जाता है। आइए जीवन से जुड़ी तमाम कामनाओं को पूरा करने वाले बांसुरी के अचूक उपाय के बारे में विस्तार से जानते हैं-

ये हैं बांसुरी के अचूक उपाय

मानसिक तनाव को करे दूर Bansuri Ke Upay

आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी में मानसिक तनाव एक आम समस्या बन गई है। इसे दूर करने के लिए अपने शयनकक्ष या ध्यान कक्ष में बांसुरी रखें। बांसुरी की ऊर्जा मन को शांत करती है और तनाव को कम करती है। यह उपाय आपको मानसिक शांति प्रदान करेगा।

नकारात्मक ऊर्जा करे कम Bansuri Ke Upay

घर के किसी भी कोने में अगर नकारात्मक ऊर्जा का प्रभाव है, तो वहां बांसुरी रखना लाभकारी होता है। विशेष रूप से, घर के उत्तर दिशा में बांसुरी रखने से नकारात्मकता का प्रभाव कम होता है और घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।

Read More:- Ganesh Chaturthi 2024: इस साल कबसे शुरू हो रहा गणेश उत्सव? जानें सही डेट और शुभ मुहूर्त

नौकरी में तरक्की Bansuri Ke Upay

अगर नौकरी में प्रमोशन नहीं हो रहा है या काम में कोई बाधा आ रही है, तो अपने कार्यक्षेत्र में बांसुरी रखें। बांसुरी को अपने कार्य डेस्क पर रखने से सकारात्मक परिणाम मिलते हैं। इससे आपकी मेहनत रंग लाएगी और कार्यक्षेत्र में उन्नति होगी।

रोगों से मुक्ति Bansuri Ke Upay

अगर आपको बहुत समय से कोई बीमारी है और इलाज कराने के बाद भी यह बीमारी ठीक नहीं हो रही है या फिर आपके घर में कोई सदस्य बीमार है और वह पूर्ण रूप से ठीक नहीं हो पा रहा है तो आपको अपने घर पर श्री कृष्ण जी की बांसुरी जरूर रखनी चाहिए। बांसुरी रखने से मन शांत रहता है और घर का वातावरण भी बहुत अच्छा रहता है। घर में जो भी व्यक्ति अस्वस्थ होता है वह भगवान श्री कृष्ण की बांसुरी रखने से स्वस्थ्य हो जाता है।

वैवाहिक जीवन में मधुरता Bansuri Ke Upay

अगर पति-पत्नी के बीच संबंधों में खटास है या आए दिन विवाद होते हैं, तो शयन कक्ष में बांसुरी रखना लाभकारी होता है। इसके लिए कमरे की दक्षिण-पश्चिम दिशा में बांसुरी रखें। इससे दांपत्य जीवन में प्रेम और सामंजस्य बना रहता है।

सुख और शांति Bansuri Ke Upay

भगवान श्री कृष्ण को अपनी बांसुरी अति प्रिय थी। वह बांसुरी की मधुर धुन से सभी को मोहित कर लिया करते थे। वहीं राधा रानी से उनका जुड़ाव भी इस बांसुरी के कारण ही हुआ था। राधा रानी को भी भगवान श्री कृष्णा की बांसुरी से बेहद प्रेम था। अगर आपके घर में अशांति का माहौल है या फिर आपकी अपने पार्टनर से बहस या लड़ाई होती है तो आपको भी अपने घर में श्री कृष्ण की बांसुरी रखनी चाहिए। ध्यान रखें कि बांसुरी अगर बांस की बनी होगी तो यह बहुत ही शुभ होगा।

We’re now on WhatsApp. Click to join.

धन की प्राप्ती Bansuri Ke Upay

अमीर बनना तो हर कोई चाहता है। मगर, ऐसा हर किसी के लिए संभव नहीं है। धन कमाने के लिए मेहनत और दिमाग दोनों की जरूरत होती है अक्सर लोग ईश्वर से धन प्राप्त करने की कामना करते हैं मगर, ईश्वर केवल आपको सही रास्ता दिखा सकते हैं मेहनत और दिमाग आपको खुद ही लगाना होगा। हां, कभी-कभी ऐसा जरूर होता है कि आपके रास्ते में कई बाधाएं आती है। इन बाधाओं को दूर करने के लिए आपको श्री कृष्ण जी की बांसुरी अपने पास सदैव रखनी चाहिए। ऐसा करने आपसे देवी लक्ष्मी हमेशा प्रसन्न रहती हैं।

मुख्य द्वार पर लगाएं बांसुरी Bansuri Ke Upay

अगर घर के मुख्य द्वार पर किसी प्रकार का वास्तु दोष है, तो वहां पर बांसुरी लगाने से नकारात्मक ऊर्जा का प्रभाव कम होता है। मुख्य द्वार पर बांसुरी लगाने से घर में सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह होता है और सुख-शांति बनी रहती है। विशेष रूप से, दो बांसुरियों को लाल धागे से बांधकर लगाने से गृह कलह भी दूर होती है।

अगर आपके पास भी हैं कुछ नई स्टोरीज या विचार, तो आप हमें इस ई-मेल पर भेज सकते हैं info@oneworldnews.com

vrinda

मैं वृंदा श्रीवास्तव One World News में हिंदी कंटेंट राइटर के पद पर कार्य कर रही हूं। इससे पहले दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण और नवभारत टाइम्स न्यूज पेपर में काम कर चुकी हूं। मुझसे vrindaoneworldnews@gmail.com पर संपर्क किया जा सकता है।
Back to top button