मनोरंजन

वेलेंटाइन डे से पहले शादी रचाएंगी प्रिति जिंटा!

लगता है इन दिनों शादी की बाहार आ चुकी है, आए दिन किसी न किसी की शादी की खबरें सुनने को मिलती है। पहले असिन फिर कुछ क्रिकेटर अब प्रिति जिंटा….। 41 साल की हो चुकी प्रिति जिंटा जल्द ही शादी के बंधन में बंधने जा रही है। लम्बे इंतजार के बाद आखिरकार प्रिति ने अपने अमेरिकी बॉयफैंड जीन गुडइनफ से इस महीने शादी करने का फैसला कर लिया है।

बता दें, जीन गुडइमफ प्रिति जिंटा के उम्र में 10 साल छोटे हैं। इन दोनों की शादी का कार्यक्रम यूएस में होगा। खबरें है कि 12 से 16 फरवरी तक यूएस में प्रिति की शादी का फंगशन होगा।

Preity-Zinta-6

खबरों के मुताबिक प्रिति ने अपने बॉलीवुड फैंड्स को फोन कर शादी का न्यौता भी दे दिया है।

गौरतलब है कि कुछ साल पहले प्रिति और जीन की मुलाकात एक ट्रिप के दौरान हुई थी, वहीं 2015 आईपीएल फाइनल के दौरान भी दोनों को साथ स्पॉट किया गय था।

Have a news story, an interesting write-up or simply a suggestion? Write to us at
info@oneworldnews.in

Back to top button