पॉलिटिक्स
आप से निकाले गए नेता बनाएंगे, नई पार्टी…
![आप से निकाले नेता बनाएंगे, नई पार्टी...](https://hindi.oneworldnews.com/wp-content/uploads/2016/08/Swaraj-Abhiyan.jpg)
अरविंद केजरीवाल की आम आदमी पार्टी से अलग हुए योगेन्द्र यादव, प्रशांत भूषण और अजीत झा अब एक नई पार्टी का गठन करेंगे। जी हां, इस बात की जानकारी खुद योगेंद्र यादव ने दी है।
स्वराज अभियान समारोह
आपको बता दें, आप से निकले इन नेताओं ने मिलकर स्वराज अभियान नाम का संगठन बनया है। इसी के एक समारोह में योगेंद्र यादव ने इस बात की जानकारी दी। उन्होंने बाताया कि पार्टी की प्रक्रिया 2 अक्टूबर तक पूरी हो जाएगी और तभी इस पार्टी की लॉन्चिंग होगी।
योगेन्द्र यादव ने कहा, ”हमारे पार्टी बनाने का मतलब है कि देश में सच्चे और ईमानदार लोग जहां भी मिलेंगे उन्हें जोड़ना होगा। ऐसे लोगों को एकसाथ जोड़कर हम वैकल्पिक राजनीति की मिसाल पेश करेंगे”
Have a news story, an interesting write-up or simply a suggestion? Write to us at