पॉलिटिक्स

स्वामी ने जंग पर साधा निशाना, कहा केजरीवाल की तरह 420 हैं जंग

दिल्ली सरकार के साथ-साथ अब केंद्र सरकार भी उप राज्यपाल नजीब जंग पर निशाना साध रही है। जी हां, बीजेपी राज्यसभा सांसद सुब्रमण्यम स्वामी ने जंग पर निशाना साधते हुए ट्वीट किया।

उन्होंने ट्वीट में लिखा, “मेरे ख्याल से दिल्ली के एलजी जंग इस ऊंचे पद के काबिल नहीं है। वो भी केजरीवाल की तरह 420 हैं। हमें दिल्ली में संघ का आदमी चाहिए।”

jung-swamy

नजीब जंग और सुब्रमण्यम स्वामी

आपको बता दें, यह पहली बार नहीं जब स्वामी ने नजीब जंग पर निशाना साधा है। इससे पहले जून में उन्होंने जंग के खिलाफ कहा था कि नजीब जंग कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के राजनीतिक सचिव अहमद पटेल की सलाह पर काम करते हैं।

Have a news story, an interesting write-up or simply a suggestion? Write to us at
info@oneworldnews.in

Back to top button