पॉलिटिक्स

मैने कभी शाह के पैर नही छुए- वीके सिंह

अपने बयानों से चर्चा में रहे केंद्रीय मंत्री और पूर्व सेनाध्यक्ष जनरल वीके सिंह ने सोशल मीडिया पर वायरल हुए उस वीडियो को लेकर सफाई दी है, जिसमें वह अमित शाह के पैर छुते हुए नज़र आ रहे है।  उन्होंने कहा की यह उनकी वीडियो नहीं हैं। यह किसी की शरारत है। उन्होंने कहा ‘बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह को बधाई देते हुए विजयपाल तोमर का वीडियो मुझसे जोड़ा गया और कहा गया की मैं उनके पैर छु रहा हूँ।’

vk SINGH

आपको बता दें कि अमित शाह के भाजपा अध्यक्ष के तौर पर दोबारा निर्वाचित होने के ऐलान के समय का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक व्यक्ति उनके पैर छू रहा है। उस व्यक्ति की कद-काठी वीके सिंह से मिलती-जुलती है। इसके बाद लोग इसे वीके सिंह से जोड़ने लगे। जैसे ही वीके सिंह को यह बात पता चली वह भड़क उठे। उन्होंने  सोशल मीडिया पर अपनी सफाई दी।

वीके सिंह ने अपने ट्वीट में कहा कि उस वीडियो में भाजपा किसान मोर्चा के प्रमुख विजयपाल तोमर हैं। इस वीडियो में वह नहीं हैं। वीके सिंह ने इसे प्रेस्टिट्यूट्स की शरारत बताया। इससे पहले उन्होंने पिछले साल अप्रैल में मीडिया के लिए ‘प्रेस्टिट्यूट्स’ शब्द का इस्तेमाल किया था। तब काफी बवाल मचा था, उस पर उनको माफी मांगनी पड़ी थी।

Have a news story, an interesting write-up or simply a suggestion? Write to us at
info@oneworldnews.in

Back to top button