पॉलिटिक्स

अमित शाह बने दूसरी बार पार्टी अध्यक्ष!

अमित शाह एक बार फिर भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष बन चुके हैं। अमित शाह के अध्यक्ष बनने पर बधाई देने वालों में कई केंद्रीय मंत्री और भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्री मौजूद थे। शाह दूसरी बार इस पद को संभाल रहे हैं। इससे पहले राजनाथ इस पद पर थे, जिसके बाद वह गृहमंत्री बने थे।

भाजपा नेताओं ने कहा कि जिस तरह अमित शाह के नेतृत्व में भाजपा ने लोकसभा चुनाव में उत्तर प्रदेश में 73 सीटें जीती थी, उसी तरह विधानसभा चुनाव में भाजपा की पूर्ण बहुमत की सरकार बनेगी।

bjp-president-amit-shah

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शाह को पार्टी अध्यक्ष चुने जाने पर रविवार को बधाई दी और विश्वास जताया कि पार्टी उनके नेतृत्व में नई ऊंचाइयाँ हासिल करेगी।

पीएम मोदी ने ट्वीट किया, ”अमित शाह को भाजपा अध्यक्ष चुने जाने पर बधाई। मुझे विश्वास है कि पार्टी उनके नेतृत्व में नई ऊंचाइयों को छूएगी।

Have a news story, an interesting write-up or simply a suggestion? Write to us at
info@oneworldnews.in

Back to top button