पॉलिटिक्स

Rajasthan Politics: राजस्थान की पूर्व CM वंसुधरा राजे सिंधिंया को पार्टी ने दिया बड़ा झटका, चुनाव समिति और मेनिफेस्टो कमेटी में नाम शामिल नहीं

राजस्थान की पूर्व CM और भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष वंसुधरा राजे सिंधिंया को पार्टी ने बड़ा झटका दिया है। पार्टी की तरफ से आगामी चुनावों को देखते हुए कुछ फैसले लिए गए जिससे वंसुधरा का नाम गायब है।

Rajasthan Politics: पार्टी ने मेघावाल को दी बड़ी जिम्मेदारी,  प्रदेश चुनाव प्रबंधन समिति के नाम का हुआ ऐलान


राजस्थान विधानसभा चुनाव को लेकर राजस्थान बीजेपी ने संकल्प पत्र और प्रबंधन समिति की घोषणा कर दी है। यह घोषणा बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के निर्देश पर हुई है। वहीं आपको बता दें कि राजस्थान की पूर्व सीएम वसुंधरा राजे का नाम शामिल नहीं किया गया है।

राजस्थान की पूर्व CM और भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष वंसुधरा राजे सिंधिंया को पार्टी ने बड़ा झटका दिया है। पार्टी की तरफ से आगामी चुनावों को देखते हुए कुछ फैसले लिए गए जिससे वंसुधरा का नाम गायब है। पार्टी ने चुनाव समिति और मेनिफेस्टो कमेटी में वसुंधरा राजे का नाम शामिल नहीं किया गया है। इससे बाद यह बात सामने आ रही है कि पार्टी ने वसंधुरा को किनारे लगाने शुरू कर दिया है।

Read More: Rajasthan Politics: गहलोत और पायलट के मदभेदों को सुलझाने की कोशिश, जानिए कौन कराएंगे सुलह

मेघावाल को बड़ी जिम्मेदारीं

केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल को पार्टी ने घोषणा पत्र समिती का संयोजन बनाया है। वही घनश्याम तिवाड़ी सहित सात नेताओं को सह-संयोजक और कुल 25 लोग घोषणा पत्र समिति में रखे गए है।

चुनाव प्रबंधन समिति पंचारिया को बनाया गया

पार्टी ने घोषणा पत्र समिति के साथ-साथ प्रदेश चुनाव प्रबंधन समिति’ का भी ऐलान किया है। इसका संयोजक नारायण पंचारिया को बनाया गया है। कुल 6 सह-संयोजन बनाए है। समिति में कुल 21 लोग है।

Read More: Rajasthan Politics: राजस्थान को अशोक गहलोत का बड़ा तोहफा, विधानसभा चुनाव से पहले दी इतनी बड़ी सैगात

ये हैं संकल्प पत्र कमेटी के  संयोजक

संकल्प पत्र कमेटी में केंद्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल को संयोजक बनाया गया है। सांसद घनश्याम तिवाड़ी, किरोड़ीलाल मीणा, राष्ट्रीय मंत्री अल्का गुर्जर, प्रभुलाल सैनी, राखी राठौड़ को सह संयोजक बनाय गया है। सदस्य के रूप में सुशील कटारा, हिमांशु शर्मा, रतन गाडरी, रामगोपाल सुधार, प्रभु बडालिया, जसवंत विश्नोई, अशोक वर्मा, सीएल मीणा, ममता शर्मा, प्रकाश माली, श्याम सिंह चौहान, मानक चतुर्वेदी, सरदार जसवीर सिंह और डॉ एसएस अग्रवाल को जगह मिली है।

वहीं, चुनाव प्रबंधन समिति में नारायण पंचारिया को अध्यक्ष बनाया गया है। राज्यवर्धन सिंह राठौड़, सीएम मीणा, कन्हैयालाल बैरवा, राजेंद्र सिंह शेखावत और आनंद शर्मा को सह संयोजक बनाया गया है।

अगर आपके पास भी हैं कुछ नई स्टोरीज या विचार, तो आप हमें इस ई-मेल पर भेज सकते हैं info@oneworldnews.com 

Back to top button