पॉलिटिक्स

गुरूदास कामत ने दोबारा ली कांग्रेस में एंट्री, वापस लिया इस्तीफा

पिछले दिनों कांग्रेस छोड़ चुके गुरूदास कामत ने एक बार फिर कांग्रेस पार्टी में एंट्री कर ली है। शुक्रवार को वह दोबारा पार्टी महासचिव का पद संभालेंगे। उन्होंने आज अपना इस्तीफा वापस लेते हुए इस बात की जानकारी दी।

गुरूदास कामत ने दोबारा ली कांग्रेस में एंट्री, वापस किया इस्तीफा
गुरूदास कामत

उन्होंने कहा कि पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी से बातचीत के बाद उनके विचारों में बदलाव आया है। इसके साथ उन्होंने यह भी कहा कि कांग्रेस ही वो पार्टी है, जो आम लोगों की जरूरतों व इच्छाओं का सम्मान करती है।

आपको बता दें, इस्तीफा देते समय कामत ने कहा था कि वह कुछ निजी कारणों के चलते पार्टी से इस्तीफा दे रहे हैं। हांलाकि, माना जा रहा था कि राहुल गांधी के द्धारा उपेक्षित किए जाने के बाद उन्होंने कांग्रेस छोड़ने का फैसला लिया।

कामत द्धारा पार्टी छोड़ने के बाद से ही उन्हें मनाने की कोशिशे चल रही थी। खुद पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी ने उनसे जाकर मुलाकात की और बातचीत की, जिसके बाद ही उनके पार्टी में वापसी करने की अटकले जोर पकड़ने लगी थी।

Back to top button