पॉलिटिक्स

गुरुदासपुर में उपचुनाव, विनोद खन्ना की मृत्यु के बाद खाली हुई थी सीट

15 अक्टूबर को आएंगे नतीजे


आज पंजाब के गुरुदासपुर लोकसभा सीट पर उपचुनाव हो रहे हैं। अभिनेता और बीजेपी की सांसद विवोन खन्ना की मृत्यु के बाद यह सीट खाली हुई थी।

गुरुदासपुर संसदीय सीट के अधीन नौ विधानसभा क्षेत्र है। क्षेत्रों की सुविधानुसार पोलिंग बूथ लगाए गए हैं।

गुरुदासपुर उपचुनाव
गुरुदासपुर उपचुनाव

11 उम्मीदवार अपनी किस्मत आजमा रहे हैं

इस चुनाव में 15 लाख 29 हजार लोग अपनी मताधिकार का प्रयोग करेंगे। जिसके लिए 513 पोलिंग बूथ लगाए गए हैं। जिसमें से 171 संवेदनशील इलाके पाकिस्तान सीमा से सटे हुए हैं।
सीमा से सटे होने के कारण सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। चुनाव आयोग द्वारा पूरे राज्य पुलिस के अलावा केंद्रीय सुरक्षा बलों की 27 कंपनियों तैनात की गई है। हालांकि राज्य चुनाव अधिकारी कार्यालय ने केंद्र से 57 कंपनियों की मांग की थी।

गुरुदासपुर लोकसभा सीट के लिए 11 उम्मीद्वार अपनी किस्मत अजामा रहे हैं। लेकिन लड़ाई मोटे तौर पर भाजपा कांग्रेस और आप के बीच हैं। मौजूदा समय में पंजाब में कांग्रेस की सरकार है। वहीं 2019 की लोकसभा चुनाव को देखते हुए बीजेपी ने भी इस चुनाव में अपनी ताकत लगाई है।

प्रत्यशियों को सूची

  • स्वर्ण सलारिया(भाजपा-अकाली संगठन)
  • सुनील कुमार जाखड़ (कांग्रेस)
  • मेजर जनरल सुरेश कुमार खजूरिया (आप)
  • संतोष कुमारी (मेघ देशम पार्टी)
  • कुलवंत सिंह (शिअद-अमृतसर)
  • रजिंदर सिंह (हिंदुस्तान शक्ति सेना)
  • सतनाम सिंह (निर्दलीय)
  • संदीप कुमार ( निर्दलय)
  • प्रदीप कुमार (निर्दलय)
  • परविंदर सिंह (निर्दलय)
  • पवन सिंह (निर्दलय)

वीवीपैट मशीन का प्रयोग किया गया है

ईवीएम मशीन पर 12वां बटन नोटा है। सभी ईवीएम के साथ वीवीपैट मशीने भी लगाई जा रही है। जिससे मतदाताओं को यह पता चल सकेगा कि उनके द्वारा ईवीएम पर बटन दबाने के बाद उनके प्रत्याशी को वोट गया है कि नहीं।

इस चुनाव के नतीजे 15 अक्टूबर को आने वाले हैं।

Have a news story, an interesting write-up or simply a suggestion? Write to us at info@oneworldnews.in

Back to top button