तस्वीरें

Plants For Monsoon: फूलों की खुशबू से महक उठेगा आपका घर आंगन, बस माॅनसून में लगा लें ये खास पौधे, सुंदर गार्डन देख हर कोई करेगा तारीफ, PHOTOS

Plants For Monsoon: देश के लगभग हर हिस्से में बारिश शुरू हो गई है। लगभग हर दिन बारिश देखने को भी मिल रही है। मानसून की वजह से हमारे बगीचे के पेड़ों में भी एक अलग सी ताजगी देखने को मिल रही है। पौधों के लिए बारिश का मौसम अच्छा माना जाता है, क्योंकि यह बिल्कुल हरे-भरे दिखाई देने लगते हैं।

Plants For Monsoon: मॉनसून में लगाएं ये पौधे, खुशबू से महक उठेगा आपका गार्डन

देश के लगभग हर हिस्से में बारिश शुरू हो गई है। लगभग हर दिन बारिश देखने को भी मिल रही है। मानसून की वजह से हमारे बगीचे के पेड़ों में भी एक अलग सी ताजगी देखने को मिल रही है। पौधों के लिए बारिश का मौसम अच्छा माना जाता है, क्योंकि यह बिल्कुल हरे-भरे दिखाई देने लगते हैं। लेकिन एक तरफ जहां कुछ पौधे बारिश में खराब हो जाते हैं, तो कई ऐसे पौधे हैं, जिनकी ग्रोथ ही बारिश के मौसम में अच्छे से होती है। आज के इस आर्टिकल में हम आपको ऐसे ही पौधों के बारे में बताएंगे, जो बारिश के मौसम में अच्छे से खिलते हैं। इन पौधों को इसी मौसम में उगाना अच्छा होता है। तो आइए जानते हैं विस्तार से-

मॉनसून में लगाएं ये पौधे, खुशबू से महक उठेगा आपका गार्डन

पोर्टुलाका Plants For Monsoon

पोर्टुलाका

इस फूल को मॉस रोज या सन रोज के नाम से जाना जाता है, जो कि मुख्यतः बरसात के मौसम में ही खिलता है। यह बेहद खूबसूरत और मन को मोह लेने वाला फूल है। पोर्टुलाका की खासियत है कि यह अपने जीवंत और आकर्षण से आपके पूरे बगीचे को रंगों से भर देता है।

गेंदा Plants For Monsoon

गेंदा

गेंदे का फूल तो लगभग हर घर में मिलता है, जिसका सुंदरता और धार्मिक कार्यों में महत्वपूर्ण स्थान है। यह पोलिनेटर्स को अपनी ओर आकर्षित करता है और पौधों में कीड़े लगने से रोकता है। इसे लगाने का सबसे उपयुक्त मौसम जून से जुलाई के मध्य होता है। गेंदे के फूलों में विविधता पाई जाती है। इसे आप अपनी पसंद के अनुसार लगा सकती हैं।

इक्सोरा Plants For Monsoon

ixora2

इसे वेस्ट इंडियन जैस्मीन भी कहा जाता है। यह इस मौसम के लिए सर्वाधिक उपयुक्त माना जाता है। देखने में यह छोटे-छोटे फूलों के गुच्छों से भरी झाड़ी जैसा होता है। इसमें लाल, नारंगी, गुलाबी, पीले आदि फूलों की विविधता मिलती है। इन फूलों की उपस्थिति आपके बगीचे को खूबसूरत बना देती है।

Read More:- Succulent Plants Care Tips: आसानी से उग जाते हैं सक्युलेंट प्लांट्स, गर्मियों में ऐसे करेंगे केयर तो कभी नहीं खराब होंगे पौधे

मोगरा Plants For Monsoon

मोगरा

मोगरे की दीवानगी तो हमेशा से ही रही है। यह अपनी उपस्थिति दूर-दूर तक महसूस करा देता है। इस पौधे को दो-तीन घंटे की धूप जरूरी होती है। साथ ही मिट्टी में पानी का बहाव होते रहना भी जरूरी है, वरना यह खराब हो सकता है। वहीं, मोगरा अपनी जिजीविषा के लिए भी जाना जाता है। यह थोड़ी-सी खाद और मामूली देखभाल के साथ गमले में भी उगाया जा सकता है।

बाल्सम Plants For Monsoon

बाल्सम

ये फूल लाल, गुलाबी, बैंगनी आदि खूबसूरत रंगों में पाए जाते हैं। इनके लिए अच्छी जल निकासी वाली मिट्टी, थोड़ी छाया और आरामदायक ठंडा मौसम आवश्यक है।

लेमन ग्रास Plants For Monsoon

लेमन ग्रास

लेमन ग्रास का पौधा मानसून में काफी खूबसूरती से खिलता है। इस पौधे को ज्यादा मेंटेन करने भी जरूरत नहीं पड़ती है। इस पौधे को मानसून के दिनों में ही लगाया जाता है। बता दें कि लेमनग्रास का पौधा बहुत फायदेमंद होता है क्योंकि इस पौधे की पत्तियों से तेल निकाल कर दवाइयां भी बनाई जाती है।

पुदीने का पौधा Plants For Monsoon

लेमन ग्रास

अगर आप कुछ अलग उगाना चाहते हैं, तो इस मानसून आप अपने गार्डन या बालकनी में पुदीने का पौधा लगा सकते हैं। पुदीना बरसात के दिनों में बहुत अच्छी तरीके से फैलता है। इसका इस्तेमाल चटनी से लेकर सलाद तक हर डिश में होता है।

We’re now on WhatsApp. Click to join

पीस लिली Plants For Monsoon

पीस लिली

ये सफेद, गुलाबी या फिर पीले रंग वाले फूल सबके मन को लुभाते हैं। इस पौधे का उपयोग गार्डेनिंग के क्षेत्र में प्राचीन काल से ही वायु को शुद्ध करने, शांति और सुंदरता को बढ़ाने के लिए किया जाता है। यह कम रख रखाव के साथ गमलों में हर मौसम उगाया जाने वाला पौधा है।

बेगोनिया Plants For Monsoon

बेगोनिया

छाया में पनपने वाले इस पौधे को बालकनी में लटकती हुई टोकरियों या फिर कंटेनरों में उगाया जा सकता है। यह पूरे साल खिला रहता है।

मधु मालती Plants For Monsoon

मधु मालती

रंग-बिरंगे फूलों वाले इस पौधे को लगाना का सबसे सही समय मानसून हो सकता है। क्योंकि यह पौधा धीरे-धीरे एक बड़ा आकार ले लेता है। यह एक ही पेड़ है। लेकिन उसके लाल, सफेद, गुलाबी फूल और उनकी खुशबू मन को भाते हैं। इसे आप अपने बगीचे में लगा सकते हैं, यह घर के गार्डन की खूबसूरती के साथ-साथ खुशबू भी फैलाएगा। इन प्लांट्स को बहुत ज्यादा देखभाल की जरूरत नहीं होती है। एक बार आप इसे अपने गार्डन में लगा दें, तो पूरे साल यह आपके गार्डन को हरा-भरा रखेगी।

गुलमेहंदी Plants For Monsoon

गुलमेहंदी

यह पौधा भी बारिश के मौसम में अच्छे से बढ़ता है। यह दो महीने में बढ़ने लगता है। लेकिन ध्यान रखें कि इस पौधे को धूप की भी जरूरत होती है। इसलिए आप इसे ऐसी जगह रखे, जहां इस पर अच्छी मात्रा में सूर्य की किरण पड़े।

अगर आपके पास भी हैं कुछ नई स्टोरीज या विचार, तो आप हमें इस ई-मेल पर भेज सकते हैं info@oneworldnews.com

vrinda

मैं वृंदा श्रीवास्तव One World News में हिंदी कंटेंट राइटर के पद पर कार्य कर रही हूं। इससे पहले दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण और नवभारत टाइम्स न्यूज पेपर में काम कर चुकी हूं। मुझसे vrindaoneworldnews@gmail.com पर संपर्क किया जा सकता है।
Back to top button